प्रयागराज। महिला सुरक्षा सम्मान और स्वावलम्बन को नई ऊँचाई देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार द्वारा समर्पित अभियान “मिशन शक्ति-5.0” के दृष्टिगत पूरे प्रदेश में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त नगर व अपर पुलिस उपायुक्त नगर के कुशल पर्यवेक्षण में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे अभियान “मिशन शक्ति 5.0” के तहत नगर जोन के थाना दारागंज में गठित एंटीरोमियों स्क्वाड व महिला बीट अधिकारियों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत धार्मिक स्थलों व भीड़-भाड़ वाले अन्य स्थलों पर जाकर महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक करते हुए गुड-टच, बैड-टच तथा विभिन्न हेल्पलाइन- वूमेन पॉवर लाइन-1090, आपातकालीन सेवा- यूपी-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस-108, साइबर क्राइम-1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र, एण्टी-रोमियो स्क्वाड व आत्मरक्षा सम्बंधी टिप्स आदि के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देकर जागरुक किया गया।
जागरूक करने वाली पुलिस टीम-
1. नि0 ओमप्रकाश यादव, थाना दारागंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
2. म0उ0नि0 जय अम्बिका पासवान, थाना दारागंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
3. उ0नि0 शम्भूनाथ, थाना दारागंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
4. उ0नि0 उत्तम त्रिपाठी, थाना दारागंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
5. म0का0 मीनू, थाना दारागंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
6. म0का0 राधा सिंगला, थाना दारागंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
7. म0का0 वर्षा चौधरी, थाना दारागंज कमिश्नरेट प्रयागराज
