मिर्जापुर चुनार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रिय युवा नेता मिंटू राजभर ने की, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को 24 सितंबर को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने महेंद्र राजभर जी के निर्देशों का पालन करने और 2027 में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में पार्टी की सरकार बनाने के लक्ष्य पर काम करने का आह्वान किया।
मिंटू राजभर ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे कदम से कदम मिलाकर चलें और पार्टी के मिशन को सफल बनाने के लिए पूरी लगन से काम करें।
इस बैठक में चंदौली के उपाध्यक्ष सुनील कुमार यादव के साथ-साथ कई युवा नेताओं, जिनमें लाल यादव प्रमुख थे, का स्वागत किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर पार्टी के उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी में नए सदस्यों का स्वागत
बैठक के दौरान एक और महत्वपूर्ण घटना हुई। मिर्जापुर के रघुवर प्रसाद बिंद और सद्दाम अहमद ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को छोड़कर सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी में शामिल होने का फैसला किया। उनके इस कदम का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उनके इस निर्णय से पार्टी की ताकत और आधार और भी मजबूत होने की उम्मीद है।
