भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) ने पूरे देश में ज़ीरो ग्राउंड से संगठन का निर्माण करने की रणनीति बनाई है। इस रणनीति के तहत, ब्लॉक कमेटी से लेकर राष्ट्रीय कमेटी तक में नए मीडिया अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।
संगठन के प्रमुख मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक 23 अगस्त, 2025 को दिल्ली में होगी।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक, एके बिंदुसार, ने बताया कि संगठन विस्तार का कार्य अब नए सिरे से शुरू होगा, जिसके बाद नई रणनीति पर काम किया जाएगा। उन्होंने सभी मीडिया अधिकारियों और पदाधिकारियों से अपील की है कि वे संगठन के नाम के आगे भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) लिखें।
उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल )के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी को इंटरनेशनल मीडिया आर्मी का भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है और उनके नेतृत्व में ही आगे का काम किया जाएगा।