मीरजापुर, उत्तर प्रदेश अदलहाट थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी नरायनपुर में 21 अगस्त 2025 की रात श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में 'छठी' का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन ने पुलिस और जनता के बीच संबंधों को एक नई दिशा दी और एक सकारात्मक माहौल का निर्माण किया।
*चौकी प्रभारी अजय कुमार मिश्रा की पहल की सराहना*
इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण चौकी प्रभारी अजय कुमार मिश्रा और उनकी टीम का मानवीय दृष्टिकोण था। उन्होंने अपनी पुलिस चौकी में स्थित मंदिर को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया और सभी आमंत्रित सदस्यों का सम्मान किया। इस पहल की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। लोगों का कहना है कि अजय कुमार मिश्रा ने अपने कुशल व्यवहार और मानवीय आचरण से सभी का दिल जीत लिया है। उन्होंने पुलिस के प्रति लोगों की सोच को सकारात्मक बनाने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करने का एक बेमिसाल उदाहरण पेश किया है।
*भक्ति और संगीत से सराबोर कार्यक्रम*
कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बनाने के लिए एक विशेष पंडाल में रामायण भजन और अन्य भक्ति गीत गाए गए। भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल ) सांस्कृतिक फोरम उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव दिलकश भारतीय उर्फ सदानंद विश्वकर्मा ने इस अवसर पर एक बहुत ही मधुर सोहर गीत प्रस्तुत किया, जिसने सभी का मन मोह लिया सभी श्रद्धालु झूम उठे।
*जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत व्यक्तियों की उपस्थिति*
इस ऐतिहासिक आयोजन में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और हजारों की संख्या में आम जनता मौजूद रही। इसमें भाजपा मंडल नारायणपुर के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, महामंत्री मिथिलेश पाठक, अभिनव त्रिपाठी, पुनीत चौबे, ग्राम प्रधान कमलेश सिंह, और समाजसेवी हिमांशु सिंह समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। सभी आगंतुकों के लिए स्वादिष्ट प्रसाद और भोजन की व्यवस्था की गई थी।
*मीडिया और पत्रकारिता जगत की भागीदारी*
भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) की टीम भी इस आयोजन में शामिल हुई। यूनियन के संस्थापक एके बिंदुसार, जॉइंट केंद्रीय अध्यक्ष मैनेजमेंट मदन मोहन पाठक,राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन मिथिलेश कुमार मौर्य, राष्ट्रीय महासचिव रामसेवक सैनी, प्रदेश महासचिव ऋषि पांडेय एवं प्रदेश महासचिव संसार पाठक, महिला सेल प्रदेश महासचिव सुनीता चौधरी, विंध्याचल मंडल उपाध्यक्ष बाबा इस्माइल हॉस्पिटल और जिला महासचिव हर्ष गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा, राहुल गुप्ता, शिवम गुप्ता, रज्जब खान, संतोष पासवान, पंकज पटेल, कमलेश पाठक, यासीन खान, और गौरी शंकर सिंह सहित कई पत्रकार भी इस मौके पर मौजूद थे। इस आयोजन ने खाकी और जनता के बीच विश्वास का एक मजबूत पुल बनाने का काम किया है।
रिपोर्ट हर्ष गुप्ता
