प्रयागराज। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत रविवार को जनपद में बाढ़ के दृष्टिगत गंगानगर में बाढ़ से प्रभावित गलियों का भ्रमण कर निरीक्षण किया और सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं। तत्पश्चात उन्होंने ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक स्कूल में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया और बाढ़ राहत शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए राहत शिविरों में नियुक्त सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं।
मंडलायुक्त ने अशोक नगर में बनाये गये बाढ़ राहत शिविर का भ्रमण कर वहां पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किए जाने का निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिया है। बाढ़ राहत शिविरों में पीने के पानी, भोजन, विद्युत, शौचालय, साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने बाढ़ राहत शिविर की व्यवस्थाओं पर संतोष प्रकट किया और सभी संबंधित अधिकारियों को आगे भी इसी प्रकार की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है।
रिपोर्ट राम आसरे