लोक सेवा राष्ट्र निर्माण की वह नींव है, जिस पर विकसित भारत का सपना टिका है

बृज बिहारी दुबे
By -

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को ताज होटल, लखनऊ में आयोजित लोकसेवक सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफल प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को सम्मानित कर सम्बोधित किया। 
   कहा कि राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने को तत्पर इन युवाओं का उत्साह, दृष्टिकोण और समर्पण वास्तव में अत्यंत प्रेरणादायक है।  कहा कि लोक सेवक सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर उन्हे अत्यंत गर्व और आनंद की अनुभूति हो रही है।कहा कि
    यह लोक सेवकों के अदम्य समर्पण और उत्कृष्ट सेवाभाव का सम्मान करने का भी पावन क्षण है।लोक सेवा कोई साधारण कार्य नहीं है, यह राष्ट्र निर्माण की वह नींव है, जिस पर विकसित भारत का सपना टिका है।जिस प्रकार दीपक जलकर दूसरों को प्रकाश देता है, उसी तरह हमारे लोक सेवकगण अपने कार्यों से समाज में बदलाव की रोशनी फैलाते हैं।
  सम्मानित लोक सेवकों को बधाई देते हुये उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हर स्तर पर जो पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और जन-कल्याण की भावना आप सभी में दिखती है, वही नए भारत के निर्माण की आधारशिला है। कहा कि आज सम्मानित हो रहे  लोक सेवक सिर्फ सम्मान के पात्र ही नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा के स्रोत भी हैं।
यह सम्मान न केवल व्यक्तियों का है, बल्कि यह सम्मान है उस 'कर्तव्य भावना' का, उस 'निष्ठा' का और उस 'जनसेवा के जज्बे' का, जो एक सच्चे लोक सेवक को परिभाषित करता है।
    मौर्य ने कहा कि ,समर्थ शासन, सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र हमारा लक्ष्य है और इस लक्ष्य की पूर्ति में आप सभी की सक्रिय और संवेदनशील भूमिका अति आवश्यक है।


रिपोर्ट  राम आसरे

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!