सूचना निदेशालय में मान्यता प्राप्त पत्रकारों हेतु आयोजित दो दिवसीय आयुष्मान कार्ड शिविर का सफल आयोजन

बृज बिहारी दुबे
By -

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मान्यता प्राप्त पत्रकारों (राज्य एवं जनपद स्तरीय) एवं उनके आश्रितों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत चिकित्सा का लाभ सुगमता से दिलाने के उद्देश्य से 21 एवं 22 अगस्त, 2025 को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग मुख्यालय लखनऊ के सभागार में दो दिवसीय शिविर स्टेट हेल्थ एजेंसी (सांचीज़) की सीईओ सुश्री अर्चना वर्मा के नेतृत्व में टीम द्वारा आयोजित किया गया।
  अपर निदेशक सूचना अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि आयोजित शिविर में लगभग 400 राज्य एवं जनपद स्तरीय मान्यता प्राप्त पत्रकारों ने बीआईएस (लाभार्थी पहचान प्रणाली) डेटाबेस में उपलब्ध डाटा में अपने एवं आश्रितों का संशोधन एवं ई-केवाईसी करवाया। उन्होंने कहा कि अब मान्यता प्राप्त पत्रकार बन्धु आधार कार्ड के अनुरूप अपडेटेड सक्षम स्तर से अनुमोदन के पश्चात नया आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकेंगें और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत चिकित्सा लाभ प्राप्त करने में उनकों किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों एवं उनके आश्रितों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्रति वर्ष 05 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
  इस अवसर पर उ0प्र0 राज्य मान्यता प्राप्त समिति के प्रतिनिधिगण सहित सूचना विभाग के प्रेस प्रभाग से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


रिपोर्ट  राम आसरे

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!