बाराबंकी: सेंट एंथोनी स्कूल में आयोजित एक प्रतियोगिता में कक्षा 3 की छात्रा अनन्या सिंह ने प्रथम पुरस्कार हासिल कर स्कूल और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। अनन्या को उनकी क्लास टीचर कुसुम मेहरा ने यह पुरस्कार प्रदान किया।
इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल ने अनन्या की प्रतिभा की सराहना की और अन्य छात्रों को भी उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि अनन्या ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है, जो सभी के लिए एक उदाहरण है।
इस मौके पर अनन्या के माता-पिता ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए स्कूल प्रशासन और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में मिलने वाला प्रोत्साहन बच्चों के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस आयोजन में स्कूल के सभी शिक्षक और छात्र मौजूद थे।
रिपोर्ट धर्मेंद्र सिंह
