दैनिक राशिफल २६ अगस्त २०२५ आचार्य पंडित श्री राजकुमार उपाध्याय मोबाइल नंबर +919619957834

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 26-08-2025 मंगलवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- भाद्रपद (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष-शुक्ल पक्ष अमावस्यांत भाद्रपद माह,
तिथि- तृतीया 13:54:06, पश्चात-चतुर्थी,
दिन- भौमवार, सूर्य प्रविष्टे 10 भाद्रपद गते,
नक्षत्र- हस्त 30:03:21*,
योग- साध्य 12:07:36, पश्चात-शुभ,
करण- गर 13:54:07, पश्चात-वाणिज्,
चंद्र- कन्या राशिगत,
सूर्य- सिंह राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:57:19, 
सूर्यास्त- 18:47:58,
दिन काल- 12:50:38, 
रात्री काल- 11:09:51,
चंद्रोदय- 08:33:29,
चंद्रास्त- 20:28:33,
राहू काल- 15:35-17:12 अशुभ,
यम घंटा- 09:10-10:46 अशुभ,
अभिजित- 11:57-12:48 शुभ,
प्रदोष- 18:48-21:03 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज तृतीया तिथि के दिन परवल खाना निषिद्ध है। शरीर में रोग होता है।

    !!🍒!! राशिफल !!🍒!!

☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन काम के बोझ वाला, मन और शरीर दोनों ही रहने वाले हैं। उन दुविधाओं में जहां से निकलना आसान नहीं होगा। आप अपने आंतरिक विचारों और कल्पनाओं में खोए रह सकते हैं। आप अपने काम में इतने ज्यादा व्यस्त रहेंगे जिसके चलते खुद को भी देख न पाएंगे। दिन रचनात्मकता लेकर आएंगे लेकिन आर्ट, संगीत, थेरेपी या शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत खास होने वाला है। कारोबार को लेकर इस समय प्रतिस्पर्धा बनी रहने वाली है। पैसों को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी, किसी घाटे की स्थिति या फिर न चाहते हुए खर्च करने की परिस्थितियां पैदा होने वाली है। रिश्तों में कोई विवाद जरुर रह सकता है या फिर अपने साथी की ओर से अनदेखी परेशान कर सकती है। सेहत का ख्याल रखना पड़ सकता है। ठंडी चीजों से परहेज करें, गला या छाती में संवेदनशीलता हो सकती है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ वृष राशि :- आज के दिन ग्रहों की स्थिति कुछ मिले-जुले असर वाली दिखाई दे सकती है। दिन कुछ बातों के मामले में बदलाव को देने वाला हो सकता है। सुबह से ही आप काफी एक्टिव और जोश में रहेंगे। छोटी यात्रा या आउटिंग का योग भी बन सकता है। काम के मामले में आपकी फास्ट मूव और लीडरशिप क्वालिटी नजर आएगी। किसी पुराने पेंडिंग काम को खत्म करने का शानदार मौका मिल सकता है। बिजनेस में कोई नई डील या संपर्क बन सकता है, जो भविष्य में फायदेमंद होगा। नए काम में इन्वेस्ट करने का विचार कर सकते हैं अगर पहले कोई नुकसान हुआ था तो उसकी भरपाई की संभावना बन रही है। पार्टनर के साथ रोमांटिक और हल्की-फुल्की बातें दिन को खास बनाएंगी। किसी नए व्यक्ति से सकारात्मक बातचीत शुरू करने का मौका मिल सकता है। एनर्जी हाई रहेगी। मसल्स पेन या थकावट हो सकती है, दिन के अंत में वॉर्मअप या हल्की एक्सरसाइज से कुछ राहत मिलेगी। शुभांक - 9 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन थोड़ा गंभीर और फोकस्ड रह सकता है। दिन की शुरुआत काम और जिम्मेदारियों की प्लानिंग से कर सकते हैं। कोई पुराना अधूरा कार्य दोबारा सक्रिय हो सकता है। बड़ों से भी कुछ सुझाव की जरूरत होगी। आप कामकाज में सावधानी और प्लानिंग से आगे बढ़ सकते हैं। डेडलाइन वाले कामों में थोड़ा प्रेशर रह सकता है, लेकिन आप सही टाइम मैनेजमेंट से सब कुछ संभाल लेंगे। कारोबार में कोई पुरानी फाइल या क्लाइंट दोबारा सक्रिय हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण बनाना जरूरी होगा। दिन के पहले हिस्से में कुछ अनप्लान्ड खर्च हो सकते हैं, खासकर कुछ घरेलू चीजों या रिपेयर से जुड़ा। निवेश से पहले दो बार सोचें। पार्टनर के साथ थोड़ी गंभीर बातचीत हो सकती है, लेकिन इससे रिश्ते में स्थिरता और समझ बढ़ेगी। तनाव और माइग्रेन जैसी हल्की समस्या हो सकती है। थोड़ी देर ध्यान या शांति में बैठना मन और शरीर दोनों को राहत देगा। तेज धूप या स्क्रीन टाइम से बचें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ कर्क राशि :- आज का दिन दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित दिखाई दे सकता है। बच्चों के साथ दिन थोड़ा व्यस्त लेकिन मजेदार रह सकता है। आप एक साथ कई कामों को संभालने की कोशिश करेंगे, जिसमें थोड़ी भागदौड़ और उलझन संभव है। कार्यक्षेत्र में कई मोर्चों पर ध्यान देना होगा। आप इस समय एक साथ कई कामों में माहिर रहने वाले हैं। चीजों को लेकर प्राथमिकता तय करना जरूरी होगा। राजनीति से जुड़े लोग नई रणनीति या योजना बना सकते हैं, कम्युनिकेशन क्लियर रखें। छोटे-छोटे खर्चे बार-बार आ सकते हैं। डिजिटल पेमेंट या सब्सक्रिप्शन से जुड़ा कोई पुराना खर्च एक्टिव हो सकता है। पार्टनर से बातचीत में ह्यूमर और समझदारी रहेगी। थोड़े तकरार के बाद भी रिश्ता मजबूत होगा। ऑनलाइन या ग्रुप मीटिंग में कोई दिलचस्प व्यक्ति मिल सकता है। मेंटल ओवरलोड या थकावट महसूस हो सकती है, बीच-बीच में रेस्ट जरूरी है। सांस से जुड़ी दिक्कत हो तो ध्यान रखें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन घरेलू कामों को पूरा करने के साथ ही साथ सोशल वर्क में लगा रह सकता है। मन में कुछ पुराने विचार या यादें चल सकती हैं लेकिन आप उन्हें प्रोडक्टिव सोच में बदल पाएंगे। घर या निजी जीवन से जुड़ा कोई काम आपको व्यस्त रख सकता है। आप काम को बहुत सावधानी और समर्पण के साथ कररने की कोशिश करें क्योंकि कंपटीशन बना रहने वाला है। इमोशनल क्लाइंट्स से निपटने में आपकी बोलचाल की कुशलता ही सहयोग दे सकती है। पैसों को लेकर आप थोड़ा रक्षात्मक रुख अपनाए रखें क्योंकि बजट से बाहर जाने से समस्या ही होगी। कोई छोटी बात गहरा असर डाल सकती है, इसलिए सोच-समझकर बोलें। पुराने दोस्त से कनेक्शन बनने के संकेत हैं। डाइजेशन और छाती से जुड़ी दिक्कतों में सावधानी रखें, हेल्दी डाइट और सकारात्मक माहौल से राहत मिलेगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपकी जो कंडीशन है वो किसी नई शुरुआत या घर की देखरेख के मामले में काफी बेहतर साबित होगी। घर पर अपनों के सामने अपनी बात बेहतर ढंग से रखने में सफल होंगे। पब्लिक डीलिंग, लीडरशिप या इवेंट जैसे कामों में शामिल रह सकते हैं। काम को लेकर आपका फोकस ही सही तरफ ले जाने में हेल्पफुल रह सकता है। काम में रिस्पांसिबिलिटी अप्रोच के साथ काम करेंगे। कारोबार हो या फिर आफिस टीम को मैनेज करना आसान रहेगा। मार्केटिंग प्लान शुरू कर सकते हैं। फायदे के योग बन रहे हैं, दोपहर के बाद कोई पुराना अटका पैसा मिल सकता है या इनकम का नया रास्ता खुलेगा। रिश्ते में रोमांच और आत्मीयता बढ़ेगी। कोई तोहफा या सरप्राइज सामने हो सकता है, लोगों को ध्यान खींचने वाला प्रस्ताव मिल सकता है। ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन बाहरी चीजों से परहेज रखें। संक्रमण का खतरा ज्यादा बना हुआ दिखाई देता है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - पीच है। 

☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन बड़ों के नियमों में बंधा हुआ सा रह सकता है। बहुत सूक्ष्म तरीके से हर चीज की जांच करना जरुरी है क्योंकि इस समय कुछ गड़बड़ियों के होने का अंदेशा भी बना हुआ है। बाहर का कोई अधूरा काम पूरा करने का अच्छा मौका है। काम को लेकर आपकी परफेक्शन की आदत दूसरों पर असर डालने वाली होगी। डेटा एनालिसिस पर ध्यान से काम करें क्योंकि कुछ काम डिलीट हो सकता है जिसके चलते बाद में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कस्टमर सर्विस या क्वालिटी कंट्रोल पर ध्यान दें। नपी तुली आर्थिक स्थिति रहने वाली है। बजट और बचत को लेकर सतर्क रहेंगे। कोई जरूरी खरीदारी संभव है, हिसाब करके ही खर्च करें। रिश्ते में स्पष्टता और गहराई की जरूरत महसूस होगी। भावनाओं को ज्यादा न छुपाएं, खुलकर बात करें ऑफिस या काम से जुड़े व्यक्ति से जुड़ाव बढ़ सकता है। डाइजेशन और स्किन से जुड़ी परेशानियां संभव हैं, साफ-सुथरा और हल्का भोजन लें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन कुछ बातों में फैसले लेने के लिए बेहतर रह सकता है। किसी पर्सनल या प्रोफेशनल रिश्ते को लेकर सोच में रह सकते हैं, जिसमें समझदारी से भरा निर्णय लेंगे। जो छात्र आर्ट, डिजाइन से जुड़े हैं उन्हें इस समय कुछ अच्छे रैंक की प्राप्ति भी हो सकती है। डिप्लोमेसी और तालमेल आपका सबसे बड़ा हथियार रहेगा। आप टीम या क्लाइंट के साथ बेहतर सामंजस्य बना पाएंगे। कारोबार में अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं। बिजनेस में कोई नई साझेदारी की बात आगे बढ़ सकती है। किसी चीज की ब्रांडेड या क्वालिटी खरीद का मन बना सकते हैं। बैलेंस बनाकर चलने से फाइनेंस में कोई तनाव नहीं आएगा। रिश्ते में नजदीकियां कम ही रहें लेकिन कलात्मक या रोमांटिक एक्टिविटी दिन को खास बना सकती है। मेंटल फ्रेशनेस बनी रहेगी, लेकिन कमर या पीठ से जुड़ी थोड़ी अकड़न हो सकती है। योग या हल्का स्ट्रेचिंग फायदेमंद रहेगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ धनु राशि :- आज आपके दिन की शुरुआत काफी कुछ मामलों में काम करने कि आजादी मिलने वाली है, पर ध्यान रखें कि बाहरी कामों को थोड़ा शांति से निपटाएं। अपने कामों में दोस्तों का सहयोग भी मिल सकता है। किसी छुपे हुए तथ्य या स्थिति का खुलासा हो सकता है, जिससे आप नया दृष्टिकोण अपनाएंगे। आपका इनसाइट और विश्लेषण क्षमता काम आएगी। रिसर्च, इन्वेस्टिगेशन, साइकोलॉजी या मैनेजमेंट से जुड़े लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बिजनेस में कोई पुराना मसला हल हो सकता है, लेकिन विश्वास से ही निर्णय लें। पैसों के मामले में खर्च या लाभ जैसी बातें सामान्य ही रहने वाली हैं। सीक्रेट इनकम सोर्स या गुप्त निवेश से फायदा मिल सकता है। किसी से उधार लेने-देने में सतर्कता रखें। रिश्ते में गहराई और जुनून रहेगा, लेकिन छोटी बातों से गलतफहमी भी हो सकती है। रहस्यमयी या इंटेंस स्वभाव वाले इंसान से जुड़ सकते हैं। इमोशनल उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। नींद पूरी लें, इससे मानसिक स्थिरता बनी रहेगी। शुभांक - 8 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आप कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग से बना सकते हैं। आप दोस्तों या परिवार के साथ बाहर जानें को लेकर जोश में रहेंगे, लेकिन जरूरत है थोड़ा वास्तविकता का संतुलन बनाए रखने की। किसी काम को दोबारा शुरू करने का मौका मिल सकता है। करियर में आप बड़ी सोच और दूरदृष्टि के साथ आगे बढ़ेंगे। जो लोग शिक्षा, कंसल्टिंग, यात्रा या कानून से जुड़े हैं, उन्हें नई दिशा मिल सकती है। बिजनेस में विदेशी कनेक्शन या ऑनलाइन डीलिंग से लाभ होगा। कोई पेंडिंग पेमेंट या वापसी मिल सकती है, साथ ही भविष्य के लिए निवेश की योजना पर विचार कर सकते हैं। रिश्तों में खुलापन और दोस्ताना व्यवहार रहेगा। पार्टनर के साथ लॉन्ग टर्म प्लानिंग हो सकती है। जोश अच्छा रहेगा, लेकिन ज्यादा दौड़ धूप या ओवरथिंकिंग से थकावट हो सकती है भरपूर पानी पीना फायदेमंद रहेगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - आसमानी है। 

☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन काम-काज से भरा और प्रोडक्टिव रहेगा। आप अपने लक्ष्यों को लेकर बहुत सीरियस और अनुशासित रहेंगे। दिन उन कामों के लिए अनुकूल है जो लंबे समय से टल रहे थे। कोई वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। आपका काम पर ध्यान और ईमानदारी रंग लाएगी। प्रोजेक्ट की डेडलाइन, सरकारी कागजात या स्ट्रक्चर प्लानिंग पर फोकस करें। बिजनेस में पुराने संपर्कों से दोबारा जुड़ने का समय है। खर्च करने से पहले दो बार सोचें, लेकिन सिक्योर इनकम की दिशा में कदम बढ़ेगा। बैंक या इन्वेस्टमेंट को लेकर काम बढ़ सकता है। रिश्ते में थोड़ी गंभीरता या दूरी आ सकती है लेकिन इसका मतलब नेगेटिव नहीं है। यह समय विश्वास और धैर्य का है, रिश्ते सामान्य बने रहने वाले हैं। शरीर और मन दोनों पर संयम जरूरी रहेगा। जोड़ों का दर्द, पीठ या हड्डी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। रूटीन और खान-पान में नियमितता रखें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - मैरून है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आप घर में साफ-सफाई या व्यवस्था में मन लगा सकते हैं। आप अपने लक्ष्यों को लेकर थोड़ा सीरियस और इंट्रोस्पेक्टिव हो सकते हैं। कोई गहरी बात या निर्णय मन को प्रभावित कर सकता है। पुराने अनुभवों से सीखने और आगे बढ़ने का समय है। काम-काज में आप रचनात्मक और योजनाबद्ध ढंग से आगे बढ़ेंगे। रिसर्च, सोशल वर्क के कामों में नए लोगों के साथ मेल-जोल होगा, आप अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं। किसी गुप्त प्रोजेक्ट या ऑफ द रिकॉर्ड बातचीत का हिस्सा बन सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना जरूरी है। बिजली, नेटवर्क, तकनीक या सर्विस से जुड़े खर्चे सामने आ सकते हैं। रिश्ते में थोड़ी उलझन या असमंजस रह सकता है, लेकिन अगर आप खुलकर बात करें तो क्लैरिटी मिल सकती है। नींद की कमी या मानसिक थकावट परेशान कर सकती है हार्मोनल या ब्लड प्रेशर से जुड़ी दिक्कतें ध्यान देने योग्य हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - लाल है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!