शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- भाद्रपद (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत श्रावण माह,
तिथि- सप्तमी 23:49:14,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 31 श्रावण गते,
नक्षत्र- अश्विनी 07:34:59, पश्चात-भरणी,
योग- गण्ड 10:15:25, पश्चात-वृद्धि,
करण- विष्टिभद्र 12:57:50, पश्चात-बव,
चंद्र- मेष राशिगत,
सूर्य- कर्क राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:51:33,
सूर्यास्त- 18:59:08,
दिन काल- 13:07:35,
रात्री काल- 10:52:57,
चंद्रास्त- 11:53:26,
चंद्रोदय- 22:46:03,
राहू काल- 10:47-12:25 अशुभ,
यम घंटा- 15:42-17:21 अशुभ,
अभिजित- 11:59-12:52 शुभ,
प्रदोष- 18:59-21:11 तक,
दिकशूल- पश्चिम-पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :~ आज सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल खाने से कलंक लगता है।
!!🍒!! राशिफल !!🍒!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक का अपने ऑफिस की बुराई और आलोचना में बीतेगा। जातक को किसी पर भी विश्वास नहीं रहेगा। कारोबार से जुड़े लोगों का समय अनुकूल नही रहेगा। सेहत को नजरअंदाज ना करें। नौकरी करने वाले पदोन्नति के लिए प्रयास करेंगे। प्यार की वजह से घर-परिवार से रिश्ते खराब हो सकते हैं। बाहर वालों की बातों में न आयें और परिवार की जरूरतों का ख्याल रखें। घर में मेहमान आएंगे। शुभांक - 9 और शुभ रंग - केसरिया है।
☀️ वृष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक की उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। कृषि के काम में लाभ मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें। नौकरी में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता की सेवा में वक्त बिताएंगे। झगड़ा और विवाद से दूर रहेंगे तो अच्छा रहेगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक के लिए बढ़िया रहेगा। बच्चों की पढ़ाई, खुद की सेहत और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सोच समझकर खर्च करें। व्यवसाय में अतिरिक्त आय होगी। सेहत का ख्याल रखें। नौकरी में विवादों से दूर रहें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार के साथ खुशियां दोगुनी रहेगी। मां के तरफ से उपहार मिलेगा। शुभांक -1 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक बेकार की चिंता में बितेगा। बिना सोचे-समझे लिया गया निर्णय नुकसानदेय हो सकता है। काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कठिन परिश्रम से सभी कार्य सफल होंगे। व्यवसाय में शुभ समाचार मिलेगा। किसी अनजान भय से मन दुखी रहेगा। परीक्षा में सफलता के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में मतभेद की स्थिति रहेगी। संतान से संबंधित परेशानी बनी रहेगी जो मन को व्यथित करेगा। भाई-बहन में किसी को पुरस्कृत किया जा सकता है। शुभांक -1 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपका राजनैतिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ सकता है। धार्मिक कार्य में मन लग सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। व्यवसाय में धीमी गति से काम होगा, लेकिन स्थिति लाभप्रद रहेगी। पानी से दूरी बनाकर चलेंगे तो अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी में स्थिति अनुकूल रहेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिवार में सौहार्द्र और प्रेम बना रहेगा। विदेश में रहना तय हो सकता है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों का मिला-जुला रहेगा। जुबान पर लगाम रखें। धार्मिक कृत्य करें। दिन शुभ फलदायक रहेगा। कारोबार में आकस्मिक धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। धन और आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर आपको खुशी देगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। अविवाहितों के विवाह तय होने से परिवार में खुशियां छाई रहेंगी। ससुराल में किसी सदस्य से रिश्ता खराब होग। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक का कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से सभी कार्य सफल होंगे और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। सामाजिक और आर्थिक दायरा बढ़ेगा और काम से पहचान मिलेगी। कारोबार में नुकसान संभव है। सेहत को लेकर छोटी-मोटी परेशानी लगी रहेगी। नौकरी में कल पर काम ना टालें और काम की व्यस्तता बढ़ेगी। दोस्त की मध्यस्थता से प्यार के रिश्ते बिगड़ेंगे। राजनीति हस्तक्षेप से परिवार चर्चा में रहेगा। जमीन खरीदने की योजना बनेगी। शुभांक - 8 और शुभ रंग - ग्रे है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है और प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। रचनात्मक कामों से लोकप्रिय होंगे। समाज मे नाम होगा। सेहत अच्छी रहेगी। नौकरी में कामकाज सामान्य चलेगा। प्यार के लिए दिन मस्ती भरा रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से संबंध गहरे होंगे। बागवानी से मन खुश रहेगा। मां के अचानक जाने से मन व्यथित रहेगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक का वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रखें कि आपकी बातों से किसी परिजन को ठेस न पहुंचे। खान-पान का ध्यान रखें। व्यवसायिक यात्रा सफल रहेगी। धन लाभ के आसार है। सेहत उत्तम रहेगा। दवा से दूर रहेंगे। पिता के काम में हाथ बटाएँगे। ऑफिस में सहयोगी से प्यार हो जाएगा। पारिवारिक चिंता बढ़ेंगी। बच्चों की जिम्मेदारी पूरी ना होने से मन व्यथित रहेगा। घर में गुलाब की खुशबू महकाएँगे तो लाभ मिलेगा। शुभांक -7 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक का शुभफल देगा। अपनी बातों से माता-पिता को दुखी कर सकते हैं। धैर्य रखें। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। जिसमें धन खर्च भी होगा और पहचान भी बनेगी। बिजनेस को आगे बढ़ायेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। विद्यार्थी शिक्षा प्रतियोगिता में सावधानी बरतें। प्रेम चर्चा में बना रहेगा। परिवार में निकट संबंधियों का स्नेह प्राप्त होगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक अपने परिवार के साथ किसी मांगलिक आयोजन में शामिल होंगे। संतान से मतभेद और काम को लेकर परेशानी बढ़ेगी। व्यवसाय बढ़िया चलेगा और विरोधी शांत रहेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। नौकरी और आमदनी के लिए समय अनुकूल है। प्रेम संबंध टूटेंगे। परिवार में दुखद समाचार मिलेगा, इससे मन दुखी रहेगा। अचानक से धन लाभ होगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - नांरगी है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक धार्मिक कृत्य में शामिल होंगे। इससे व्यस्तता बढ़ेगी। बाहर जाने से पहले तैयारी कर लेंगे तो सेहत बढिया रहेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। क्रोध की अधिकता रहेगी, इसलिए वाद-विवाद से बचना होगा। व्यापार के लिए समय अनुकूल है, लेकिन बिना मेहनत के कुछ संभव नहीं है। सेहत का पूरा ख्याल रखें। नौकरी और आय में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। प्रेम संबंध को लेकर निश्चिंतता अच्छी नहीं रहेगी। पारिवारिक समस्या को अनदेखा न करें। नौकरी के ऑफर मिलेंगे। शुभांक - 6 और शुभ रंग - हरा है।