आनंद, गुजरात देशभर में 79 वें स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व बड़े ही उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया। इसी क्रम में, भारतीय मीडिया फाउंडेशन(नेशनल )और भारत न्यूज़ 24 के गुजरात ब्यूरो चीफ विपिन मिश्रा ने आनंद में अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर इस राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इस विशेष अवसर की शुरुआत सोसाइटी में ध्वजारोहण के साथ हुई, जहाँ सभी सदस्यों ने पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद, एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगे लेकर "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के जोरदार नारे लगाए, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।
इस मौके पर विपिन मिश्रा ने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को याद किया। उन्होंने कहा कि "यह दिन हमें उन शूरवीरों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने अपनी जान देकर हमें आज़ादी दिलाई। हमारा कर्तव्य है कि हम सब मिलकर एकजुट हों और देश की सेवा में अपना योगदान दें।"
इस समारोह में भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल)के कई प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद थे, जिनमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिवाकर शर्मा, बोरसद उपाध्यक्ष वाघ जी भाई भरवाड़, आनंद सचिव अनिकेत विश्वकर्मा, सचिव अंकुश, सचिव देवेंद्र बुआ जी, चेयरमैन शैलेंद्र यादव, GIDC सचिव अनुज, जे. डी. गोहेल, और महासचिव अनिल पटेल शामिल थे। सभी ने मिलकर देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया।
