जौनपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नेवढ़िया पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष नेवढ़िया श्री मिथिलेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को अभियुक्त अजय कुमार पटेल को गिरफ्तार किया।
🔴 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
- नाम: अजय कुमार पटेल
- पिता का नाम: लालचन्द्र पटेल
- उम्र: लगभग 43 वर्ष
- निवासी: ग्राम पसियाही खुर्द, थाना नेवढ़िया, जनपद जौनपुर।
👮 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक दिलीप कुमार यादव
- आरक्षी सुजीत कुमार
- आरक्षी राकेश कुमार
