जौनपुर। बदमाशों के सुतली बम फेंकने और हवाई फायरिंग से थर्राया मड़ियाहूं का रानीपुर गांव

बृज बिहारी दुबे
By -

मड़ियाहूं कोतवाली थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में शुक्रवार की शाम सुतली बम और हवाई फायरिंग  से थर्राता रहा। लोग बाग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। अनुमान लगाया जाता है कि बदमाशों ने दहशत फैलाने के इरादे से पहले सुतली बम फेंका और फिर कई हवाई फायरिंग की। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना

बताया जाता है कि रानीपुर गांव निवासी अरुण, यशवंत, मानसिंह, शाहिद सहित करीब 5 युवक गांव में एक जगह खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और युवकों पर लक्ष्य करके सुतली बम फेंक दिया। बम फटते ही तेज धमाका हुआ और पांचो युवक घबराकर इधर-उधर भागने लगे, जिसके बाद बदमाशों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। कई राउंड गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और बदमाशों को घेर लिया। ग्रामीणों को आता देख बदमाश अपनी बाइक छोड़कर पैदल भागने लगे। खुद को घिरता देख बदमाशों ने दोबारा फायरिंग की और जिसका फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए।
घटना की सूचना पीड़ित युवकों ने 112 नंबर पुलिस को दी। सूचना पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद थानाध्यक्ष को घटना से अवगत कराया। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मय फोर्स मौके पर पहुंचे और पीड़ित युवकों से पूछताछ किया। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि जंगीपुर निवासी आलोक यादव, दादर निवासी अंकित यादव और एक अन्य अज्ञात बदमाश ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही संबंधित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं गांव में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!