दुर्गा प्रसाद तिवारी बने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

बृज बिहारी दुबे
By -


अंबेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गा प्रसाद तिवारी को उत्तर प्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही जिले के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी नेताओं ने इसे उनके संगठनात्मक अनुभव, समर्पण और पार्टी के प्रति योगदान का सम्मान बताया।

दुर्गा प्रसाद तिवारी के मनोनयन पर विधायक धर्मराज निषाद, अशोक उपाध्याय, केशरी नंदन त्रिपाठी, अरविंद सिंह डिम्पू, राम बहाल वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, दिनेश पांडेय, कृष्ण कुमार मिश्र, कुलदीप सिंह, रंजीत वर्मा, विद्यावती राजभर, बाबा राम शब्द यादव, भरत शुक्ला, डॉ. शिवपूजन वर्मा, आदित्य शुक्ला और सुरेश कनौजिया सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि दुर्गा प्रसाद तिवारी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के रूप में संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उनके मनोनयन को लेकर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। समर्थकों ने इसे संगठन में उनके योगदान को मिली नई पहचान बताते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!