दैनिक राशिफल ०६ अक्टूबर २०२६ मंगलवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 06-10-2026 मंगलवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- भाद्रपद (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- कृष्ण, (पूर्णिमांत) आश्विन माह,
तिथि- एकादशी 24:33:48*,
दिन- मङ्गलवार, सूर्य प्रविष्टे 20 आश्विन गते,
नक्षत्र- आश्लेषा 22:16:35,
योग- सिद्ध 07:19:24, पश्चात्-साध्य,
करण- बव 13:18:34, पश्चात्-बालव, 
चंद्र- कर्क 22:16:35, पश्चात्-सिंह राशिगत,
सूर्य- कन्या राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:17:46, 
सूर्यास्त- 18:00:15,
दिन काल- 11:42:29, 
रात्री काल- 12:18:03,
चंद्रास्त- 15:27:26,
चंद्रोदय- 26:46:54*,
राहू काल- 15:05-16:32, अशुभ,
यम घँटा- 09:13-10:41,
अभिजित-11:46-12:32, शुभ,
प्रदोष- 18:00-20:30 तक,
गंड मूल-अहोरात्र अशुभ,
ब्रह्म-मुहूर्त- 28:40*-29:29* शुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज एकादशी तिथि के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिये। चावल या साबूदाना खाना निषिद्ध है। इससे शरीर एवं धन की हानि होती है।
, 
  !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आप अपने आप में खोए रहेंगे। आपकी मित्रों के साथ आनंददायी भेंट हो सकती है। घर के महत्वपूर्ण कार्य में मुख्य रोल निभाना पड़ सकता है। आप वाणी और अपने व्यवहार से पाटर्नर का मन माेह लेंगे। फ्रैंन्ड को इम्प्रेस करने के लिये उस पर ज्यादा खर्च कर सकते हैं। आपका ग्रह गोचर बता रहा है कि जल्द ही आपको अपनी मेहनत का फल मिलने वाला है। किसी बड़ी योजना से आमदनी होने की संभावना है, मगर यह अच्छी प्लानिंग से संभव होगा। जनसंपर्कों के मामले में आप पहले से अधिक सशक्त व ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी पुराने कर्मचारी से मिलना आपके लिए हितकर साबित हो सकता है। गैस व बादी वाली चीजों से परहेज करें। पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विदेश से संबंधित यात्रा करते समय काम से जुड़ी बातों पर ही ध्यान देना होगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। घर के नियम और कानून को लेकर विशेष सजग रहें। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपकी कार्यक्षमता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। आप यदि किसी से नये संबंध में जुड़े हैं, तो उन्हें समय देना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। जो लोग आमदनी बढ़ाने के लिए किसी और जरिये की तलाश कर रहे हैं उनकी सफलता तय है। आपकी योजना को अमल में लाने के लिए योग्य स्तोत्र और लोगों का साथ प्राप्त होगा। करियर में आपको अपनी इच्छा के अनुसार अवसर जल्दी प्राप्त होने वाले हैं। बीमार लोग अभी केवल खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। यदि आप कोई शारीरिक खेल खेलते हैं तो उसमे सावधानी बरतें, चोट लग सकती है। यदि आप जल्द ही किसी भी समय यात्रा कर रहे हैं, तो आवास के लिए सस्ते विकल्प देखें। हो सके तो दोस्तों के साथ यात्रा करें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - काला है।

☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन कुछ करने के लिए बहुत ही अच्छा है। अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल है। जीवनसाथी व परिवार के मनोरंजन तथा आमोद प्रमोद में समय व्यतीत होगा। आपके प्रेम जीवन के लिए मजबूत संकेत दिखाई दे रहे हैं, आत्मविश्वास अधिक होने के बाद अधिक ऊर्जावान दृष्टिकोण के लिए तैयार है। धन से जुड़े मामलों में दिल और दिमाग का सही संतुलन बनाना होगा। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की कोई कमी न आने दें। लॉ क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। सेहत के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। हरी सब्जियों का सेवन बढ़ाने की आवश्यकता होगी। परिवार के लोगों के साथ यात्रा पर जाने से एक दूसरे के प्रति जिम्मेदारी की भावना बढ़ेगी। शुभांक - 4 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन कुछ लोग बहुत समय बाद अच्छा महसूस करेंगे। पिता की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अपने महत्वपूर्ण तथा मूल्यवान वस्तुओं का विशेष ध्यान रखें उनके खोने या कहीं रखकर भूलने की स्थिति बन रही है। जीवनसाथी के साथ थोड़ी नोक-झोंक हो सकती है। प्रेम जीवन में रोमांटिक दिन रह सकता है। धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं। प्रॉपर्टी के लिहाज से दिन आपके लिए शानदार रहेगा, इंतजार करें। सट्टेबाजी का काम करने वालों को पैसे का नुकसान होने के संकेत दिख रहे हैं, सावधान रहें। व्यवसाय में निवेश के लिए दिन शुभ है। आपकी ईमानदारी से बॉस प्रभावित होंगे। महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रह सकती हैं। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारिक काम के लिए किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - क्रीम है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपको अपने लिए समय निकालना होगा। वर्तमान परिस्थिति में आपको अच्छे नेतृत्व और सटिक कदम उठाने की जरुरत है। छोटी-सी बात बड़े विवाद का रूप ले सकती है। विवाहित जातकों को ससुराल पक्ष से सहयोग मिल सकता है। प्रेम पाटर्नर के साथ रिश्ते और रंगीन हो सकते हैं। फाइनेंस संबंधी कार्यों को करते समय बहुत अधिक ध्यान रखें। व्यापार में आपको अक्समात बदलाव करना पड़ सकता है। खाद्य उद्योग में काम करने वालों का दिन अत्यधिक व्यस्त रहने वाला है। सुनिश्चित करें कि आपको तरोताजा करने के लिए दिन के अंत में आपके पास आराम की गतिविधि है। अपने खाने की आदतों और व्यायाम प्रणाली पर कड़ी निगरानी रखें। सायंकाल के समय आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन भाग्य की अपेक्षा आप कर्म पर ज्यादा विश्वास रखें। जीवन से संबंधित होने वाली किसी नई शुरुआत का अंदाजा आपको प्राप्त होगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। अविवाहित जातकों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। प्यार के मामले में दूसरे पर विश्वास करने से बचें। रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं उसे पाने के लिए पूरी शिद्दत से प्रयास करें। ऑफिस में सहयोगी आदि से अच्छा व्यवहार करें, ऐसा करना रिश्तों को मजबूत करेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से डेंगू, मलेरिया, बुखार आदि से बचकर रहें, वायरल बुखार के रोकथाम के लिए उपाय करते रहें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। घर से बाहर निकलते समय दिशाशूल का परिहार कर के निकलें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - ग्रास है। 

☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दिमाग को समृद्ध करने के लिए कोई अच्छी किताब पढ़ सकते हैं। आपके स्वभाव में विनम्रता और विवेक जैसे गुण आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेंगे। जीवनसाथी के साथ एक बहुत जरूरी बातचीत होगी। लव पार्टनर के साथ जरूरी बातचीत करेंगे, जिससे रिश्ते में नई ताजगी आएगी। आप पैसों को लेकर थोड़ा और जिम्मेदार बनें। स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह से विचार कर लें। जो लोग खाने-पीने के उत्पादों का व्यापार करते हैं उनको अच्छा लाभ होगा। जब तक कोई सहकर्मी आपको चुनौती देने की कोशिश नहीं करेगा तब तक काम थोड़ा उबाऊ रहेगा। बढ़ती उम्र की वजह से होने वाली परेशानी आपको थोड़ी राहत दे सकती है। शाम के समय कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - पैस्टल ब्लू है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपके किस्मत के सितारे मजबूत रहेंगे। किसी को आपकी जरूरत हो सकती है, वह व्यक्ति आपका कोई खास हो सकता है। अपरिचित लोगों से दूरी बनाए रखें। आप अपने रिश्ते में प्रेम और समझदारी महसूस करेंगे। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। धन को अधिक चतुराई से खर्च करने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। कुछ लोग ऑफर देने की कोशिश भी कर सकते हैं, लेकिन बिना जांच-पड़ताल के कोई कदम न उठाएं। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण डील होने से मन अच्छा रहेगा। आपकी ईमानदार मेहनत आपको उम्मीद से ज्यादा मीठा फल देगी। स्वास्थ्य के मामले में मामूली पाचन विकार हो सकता है। स्वास्थ्य पर बारीकी से नजर रखने की जरूरत है। अपने वाहन से लॉन्ग ड्राइव के लिए निकल सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ धनु राशि :- आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। आप परोपकारी स्वभाव के होने के कारण दूसरों की भलाई के कार्य करेंगे। अपने साथी के प्रति अधिक प्यार और स्नेही बनने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांचक रहेगा। आप अपनी वाणी के बल पर अच्छा धन अर्जित करने में कामयाब होंगे। मशीनरी आदि से संबंधित कारोबार में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अचानक ही अपने प्रमोशन को लेकर शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ व्यवधान आने के योग बनते दिख रहे हैं, सावधान रहें। आप बहुत स्वस्थ हैं, लेकिन आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य पर भी काम करना शुरू करना होगा। आल किसी थेरेपिस्ट या साइकोलॉजिस्ट से मिलें। यह आपको कुछ भावनाओं को संमझने में मदद करेंगें। अगर आप लम्बी दूरी की यात्रा कर रहे हैं तो घर से निकलते समय गणेश जी का आशीर्वाद लेकर निकलें शुभ होगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपके पास विचारों की कोई कमी नहीं रहेगी। किसी और के मामले में उसकी ओर से फैसले लेने से बचें। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। दांपत्य जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा और जीवनसाथी को कोई लाभ मिलेगा। आपके रुके हुए पैसों को पाने के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आयेगा। कुछ बड़े क्लाइंट बनने से आपके बिजनेस को नई उंचाई मिलने की संभावना है। व्यवसायिक गतिविधियों संबंधी कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो उसे सुलझाने का उचित समय है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। बच्चों की सेहत बदलते वातावरण की वजह से खराब हो सकती है, सावधान रहें। वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पूरा ध्यान रखें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - आकाशी है।

☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं। आपके लिए यह मंत्र है कि मस्त रहिए और खुश रहिए। वाणी और व्यवहार से बिगड़ती हुई बात बन सकती है। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर और ईमानदार रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। आपके संपत्ति में इजाफा होता दिख रहा है। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरू करना चाहती हैं तो दिन अच्छा रहेगा। आने वाले दिनों में आपको किसी विदेशी कंपनी से जॉब ऑफर हो सकता है, तैयार रहें। ऑफिशियल कार्यों के प्रति फोकस और बढ़ाने की जरूरत है। सिर दर्द, माइग्रेन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, सावधान रहें। सायंकाल के समय आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आप पूरे रोमांटिक मूड में रह सकते हैं। अति संवेदनशील होना आपको परेशान कर सकता है। आपका प्रेम पूर्ण व्यवहार आपके पाटर्नर का दिल जीतने के लिए काफी है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। भगवान शिव को बेलपत्र बड़े भाव से अर्पित करें। किसी प्रिय मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। निवेश किये हुए पैसों से लाभ मिल सकता है। व्यापारियों को अपने नेटवर्क को अपनी ताकत बनानी होगी। नौकरी में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। ऑफिस में कार्य करते समय कुछ गलती हो सकती है, थोड़ा सचेत रहें। अपने खान-पान पर ध्यान रखें। यात्रा करते समय सावधान रहें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - संतरी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!