जौनपुर: हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

बृज बिहारी दुबे
By -


जौनपुर। जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास से संबंधित मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, थाना रामपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 204/2026 के तहत मुलायम यादव पुत्र स्वर्गीय सीताराम यादव तथा यश यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव, निवासी औरा कोटि, थाना रामपुर, जनपद जौनपुर को दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के मार्गदर्शन में की गई। थाना रामपुर के थानाध्यक्ष रमेश कुमार एवं पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक, दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 109(1), 115(2), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों को संबंधित न्यायालय भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. मुलायम यादव पुत्र स्वर्गीय सीताराम यादव, निवासी औरा कोटि, थाना रामपुर, जौनपुर।
  2. यश यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव, निवासी औरा कोटि, थाना रामपुर, जौनपुर।

संबंधित मुकदमा: मु0अ0सं0 204/2026, थाना रामपुर, जनपद जौनपुर।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!