रिपोर्टर दीपक शुक्ला
*बरसठी (जौनपुर)।* स्थानीय थाना परिसर में दुर्गा पूजा, भरत मिलाप और दशहरा मेले को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को बरसठी थाने में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों और बाजारों से मूर्ति स्थापित करने वाले आयोजक शामिल हुए।
बैठक में पुलिस ने निर्देश दिया कि मूर्तियों को ट्रैक्टर पर ले जाते समय उनकी ऊंचाई आठ फीट से अधिक न हो और बिजली के तारों व हाईटेंशन लाइन से टकराने की आशंका न रहे। जुलूस में अश्लील एवं सांप्रदायिक गाने बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। किसी भी प्रकार की असहज स्थिति उत्पन्न होने पर आयोजकों की जिम्मेदारी तय कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सुरक्षा के मद्देनजर मूर्ति के पास आग से बचाव के लिए बालू और पानी से भरी बाल्टियां रखने तथा हर समय दो व्यक्तियों को निगरानी के लिए मौजूद रहने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने सभी आयोजकों से नियमों का पालन करते हुए त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। बैठक में उपस्थित रहे उपनिरीक्षक अम्ब्रीश सिंह उपनिरीक्षक राजकुमार वर्मा उपनिरीक्षक अनिल यादव परियत प्रधान रईस अहमद निगोह प्रधान राजकुमार गुप्ता मुन्नु शुक्ला सहित क्षेत्र के आयोजक गणमान्य लोग उपस्थित
