दैनिक राशिफल १८ अक्टूबर २०२६ रविवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 18-10-2026 रविवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- आश्विन (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) आश्विन माह,
तिथि- सप्तमी 08:27:28, पश्चात्-अष्टमी,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 02 कार्तिक गते,
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा 12:48:00, पश्चात्-उत्तराषाढ़ा,
योग- सुकर्मा 23:55:03, 
करण- वणिज 08:27:28, पश्चात्-विष्टिभद्र, 
चंद्र- धनु 19:32:09, पश्चात्-मकर राशिगत,
सूर्य- तुला राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:24:44, 
सूर्यास्त- 17:47:19,
दिन काल- 11:22:35, 
रात्री काल- 12:8:02,
चंद्रोदय- 13:05:29,
चंद्रास्त- 23:32:10,
राहू काल- 16:22-17:47, अशुभ,
यम घँटा- 12:06-13:31,
अभिजित-11:43-12:29, शुभ,
प्रदोष- 17:47-20:21 तक,
ब्रह्म-मुहूर्त- 28:44* - 29:35* शुभ,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल एवं अष्टमी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक लगता है।

  !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपका सबसे बड़ा सपना हकीकत में बदल सकता है। थिएटर से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया है। नया घर लेने की योजना बना सकती है। आपके और आपके पार्टनर के बीच दूरियां आ सकती हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। किसी प्रॉप्रर्टी या संपत्ति को बेचने से धन लाभ होगा। आपको अपने व्यापार में लाभ के योग हैं। बेरोजगार लोगों को नौकरी के आवेदन भेजने चाहिए। महिला सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद में न फंसें। मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी जुखाम, वायरल आदि रह सकता है। बेहतर होगा कि अधिकतर समय घर में रहकर आराम ही करें। यात्रा पर जाने से अधिक खर्च बढ़ सकता है, सावधान रहें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - नीला है। 

☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आप अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए बढ़िया है। दूसरों की कही बातों पर तत्काल भरोसा न करें। शादीशुदा लोग एक दूसरे को बड़े ही रोचक तरीके से समझेंगे। प्रेम संबंधों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। लाभ की स्थिति बनी हुई है। प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले थोड़ा सोच-विचार करें। कारोबार की बिगड़ती स्थितियों को बुद्धिमानी से संभाल लेंगे। अपने हाथों में जिन कार्यों की जिम्मेदारी ले रखी है, उन्हें समय और वादे के मुताबिक पूरा करने का प्रयास करें। अपनी दिनचर्या को नियंत्रण में रखें। शरीर पर लगी हुई चोट का इलाज केवल डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करें। घर घरेलू नुस्खे अपना नुकसान का कारण हो सकता है। ऑफिस के काम से जुड़ी यात्रा पर जा सकते हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - बैंगनी है। 

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन की शुरुआत आपको अच्छी खबर से होने वाली है। घरेलू स्तर पर सुकून और शांति कायम रहने से आपको इत्मिनान का अनुभव होगा। किसी को जानने में समय और मेहनत लग सकती है। प्रेम संबंधों के प्रति खुला रहना आपको अप्रतिरोध्य बना देगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन लग सकता है। बैंक से संबंधित कोई बड़ा कार्य होने की उम्मीद है। इस समय व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति रखना ज्यादा जरूरी है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को सावधानीपूर्वक करें। करियर से संबंधित बड़ा निर्णय लेने से पहले परिवार के लोगों के साथ चर्चा करें। आपको दांतों में कुछ दर्द रह सकता, इसलिए दंत चिकित्सक के पास अवश्य जाएं। इसके अलावा आप शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से ठीक कर रहे हैं। अपने साथी को किसी मनपसंद जगह लेकर जा सकते हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - फिरोजी है।

☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। उलझे हुए काम सुलझाने के लिए स्थितियां आपके फेवर में हो सकती हैं। आप जीवन साथी के साथ बहुत भावुक और संवेदनशील हो सकते हैं। आप अपने प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने का प्रयास करेंगे। कारोबारियों के लिए दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नये लोगों के साथ डील पक्की हो सकती है। आभूषण और वस्त्र खरीदने के योग भी बन रहें हैं। कार्यक्षेत्र में किसी खास उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपनी पीठ में कुछ दर्द या सिरदर्द का अनुभव हो सकता है, लेकिन इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है, कुछ आराम करें। आपकी पीठ के लिए योग करना भी अच्छा हो सकता है। यात्रा करने वाले आरामदायक यात्रा की उम्मीद कर सकते हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - केसरिया है।

☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। आपको अपने विचारों में स्पष्टता नजर आएगी। किसी भी जिम्मेदारी को नजरअंदाज न करें। आपका जीवनसाथी आपकी फिजूलखर्ची से दुखी हो सकता है। प्रेम संबधों में कडवाहट का भाव देखा जा सकता है। धन लाभ की स्थिति बनी हुई है, लेकिन इसके समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा। ब्यूटी और फैशन क्षेत्र से जुड़े लोगों का कारोबार अच्छा रहेगा। करियर में आपको अपनी इच्छा के अनुसार अवसर जल्दी प्राप्त होने वाले हैं। कुछ लोगों को सलाह दी जाती है कि नौकरी करने की जल्दी बाजी में पढ़ाई छोड़ने की गलती ना करें। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपनी दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें। ट्रेन से यात्रा करने का यादगार अनुभव मिलने वाला है, रोमांचक सफर रहने की उम्मीद है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सुनहरा है।

☀️ कन्या राशि :- आज के डॉन आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा व आत्मविश्वास महसूस करेंगे। किसी अन्य व्यक्ति के जीवन में दखल देना आपके लिए शुभ नहीं होगा, सावधान रहें। अच्छे लोगों की संगति से आपको फायदा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आप लवर के साथ मूवी या किसी कार्यक्रम में जा सकते हैं। आर्थिक मामलों में उम्मीद से अच्छा करेंगे। व्यापारी वर्ग गुप्त शत्रुओं से अलर्ट रहें, वह व्यापार में अड़ंगा लगा सकते हैं। प्रॉपर्टी का काम करने वालों के लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। जब आपके करियर की बात आती है तो आप अब इतने निश्चित नहीं हैं। आप करियर के रास्ते बदलने के बारे में भी सोचना शुरू कर सकते हैं। अन्य विकल्पों की तलाश शुरू करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। आप जिस देश की यात्रा कर रहे हैं, उस देश की संस्कृति में डूब जाएंगें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - क्रीम है।

☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहें। स्त्री वर्ग विशेष रूप से अपने व्यक्तित्व को निखारने में ध्यान देंगे। किसी का साकारात्मक व्यक्तित्व आपमें उत्साहित करने वाला परिवर्तन लाने वाला है। इस राशि के नवविवाहित लोगों के लिए दिन खुशियों भरा रहने वाला है। लवमेट्स के रिश्तों में थोड़ी नोक-झोक हो सकती है। समय का सदुपयोग करें, यह आपके भविष्य के लिए उपयोगी साबित होगा। किसी प्राइम प्रॉप्रर्टी को खरीदने का सपना जल्दी पूरा होगा। व्यापारियों की पुरानी चिंताएं दूर होती दिखाई दे रहीं है, वहीं वह अपने स्टॉक को पूरा करने में सफल होंगे। आपके पास कार्य का बोझ हो सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। नींद ठीक न होने की वजह से सिर में भारीपन महसूस हो सकता है। यदि आप कार से यात्रा कर रहे हैं, तो आपको सड़क पर कुछ परेशानी हो सकती है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप अपने आस-पास की परिस्थितियों में कुछ बदलाव महसूस करेंगे। महिलाओं को घर के कार्यो से राहत मिलेगी। आपके प्रेम जीवन में एक रोमांचक नया चरण आने वाला है। वैवाहिक जीवन में आपकी शाम रंगीन हो सकती है। धन की बचत करने की दिशा में ठोस कदम उठा सकते हैं। व्यवसायिक क्षेत्र में नए कामों की शुरुआत के योग हैं। फाइनेंस, शेयर्स, बीमा आदि से संबंधित व्यक्तियों को अपने कार्य में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। वकालत कर रहे लोगों को किसी क्लाइंट से अच्छा धन लाभ होगा। सक्रिय रहने के लिए दिन बहुत अच्छा है। थोड़ी बहुत खांसी जुकाम जैसे परेशानी महसूस हो सकती है। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफर करना पड़ सकता है, जो काफी दौड़-भाग भरा हो सकता है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - भूरा है। 

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपको कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। ननिहाल पक्ष से कुछ ज्यादा ही जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। आपको अपनी निजता में दखल देने वाले किसी व्यक्ति से दूरी बनाकर रखनी होगी। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। अपने प्रिय की बातें सुनने और समझने का मौका मिलेगा। एक्स्ट्रा आमदनी होने के आसार नजर आ रहे हैं। महिलाएं घर पर ही योग व मैडिटेशन सेंटर शुरू कर सकती हैं। व्यवसाय में बहुत ध्यान देने की जरूरत है, लापरवाह ना बनें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई प्रमोशन या लाभदायक ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं। कोई पुराना रोग वापस उठ सकता है। इसलिए अपना रेगुलर मेडिकल चेकअप अवश्य करवाएं और अच्छे चिकित्सक का परामर्श लें। पार्टनर के साथ यात्रा करने से आप दोनों और भी करीब आएंगे। एक साथ ढेर सारी तस्वीरें लें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आप अपने विचारों का दायरा बढ़ाने की कोशिश करें। घर परिवार की सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी। कभी-कभी लापरवाही और अति आत्मविश्वास की वजह से धोखा भी खा सकते हैं, सावधान रहें। जीवनसाथी को स्पेस देने से पारिवारिक जीवन सुचारू रुप से चलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी भी क्षेत्र में वित्तीय लाभों को तौलें और फिर निर्णय लें। व्यवसाय में ज्यादा काम की अधिकता रहेगी। आपके काम से जुड़े ज्ञान को बढ़ाने का अवसर आपको प्राप्त हो सकता है। नौकरी करने वालों को आर्थिक चिंता भी सता सकती है। आपकी स्वास्थ्य स्थिति सही दिशा में बढ़ रही है, इस रास्ते पर चलते रहें। कुछ लोगों को गले की खराश और गले की सूजन की तकलीफ हो सकती है। महत्वपूर्ण यात्राएं पूरी हो सकती हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सिल्वर है।

☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि हेतु होगी। समाज तथा निकट संबंधियों में आपकी उपलब्धियों की सराहना होगी। बच्चों की प्यारी बातें आपको अच्छा सुकून देंगी। महिलायें भावुकता पर काबू रखें, वरना लोग फायदा उठा सकते हैं। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन रोमांस के लिए आदर्श है। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज़्यादा ख्याल रखेगा। अपनी आर्थिक स्थिति का विशेष रूप से ध्यान रखें। आपको अपनी नौकरी या बिजनेस के टारगेट पर ही पूरा ध्यान देना चाहिए। गारमेंट का काम करने वालों को सतर्कता रखनी होगी, नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में फिजूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। एक्स्ट्रा काम में किसी की मदद मिल सकती है।| विदेशों से आपको नौकरी के कुछ अच्छे ऑफर प्राप्त हो सकते हैं। कोई पुरानी चोट का दर्द उभर सकता है, सावधान रहें। आपकाे कई बार यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - जामुनी है।

☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बनाएगी। अपने साथी को अपनी पिछली बातें बताना जरुरी नहीं है, इससे आपके बीच में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रोमांस का आनंद लेंगे और अपने प्रिय के दिल को जीतने में कामयाब होंगे। आपकी वित्तीय स्तिथि अच्छी रहेगी। शेयर-बाजार में धन लगाने से पहले ही वरिष्ठ की राय अवश्य लें। जो लोग कारोबार कर रहें हैं उनको दिन के अंत में व्यापारिक मामलों को लेकर सचेत रहना चाहिए। आपकी प्रायोगिक दृष्टि और व्यावहारिक बुद्धि आपके कैरियर में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगी। महत्वपूर्ण संपर्क बनाने के और कुछ सीखने के अवसर मिलेंगें। गर्मी की वजह से आपका स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है, बाकी स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से जाएं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - मैजेंटा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!