जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बक्शा पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रोहित सिंह उर्फ संतोष कुमार सिंह उर्फ शेरा पुत्र हरेन्द्र प्रताप सिंह, निवासी ग्राम उमरपुर, थाना बक्शा, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। अभियुक्त थाना बक्शा में दर्ज मु0अ0सं0 492/26, धारा 309(4), 317(2), 115(2) बीएनएस में वांछित था।
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय भेज दिया।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के विरुद्ध थाना बक्शा में पूर्व के कई मुकदमे भी दर्ज हैं, जिनमें वर्ष 2021, 2023, 2025 और 2026 के मामले शामिल हैं।
