बरसठी रेलवे स्टेशन पर दूसरी-तीसरी रेल लाइन व प्लेटफॉर्म का काम शुरू, 4 अक्टूबर को पहुंची निर्माण सामग्री*

बृज बिहारी दुबे
By -

  जौनपुर बरसठी। उत्तर रेलवे के जंघई जंक्शन–जफराबाद जंक्शन रेलखंड पर स्थित बरसठी रेलवे स्टेशन के विकास की दिशा में रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। स्टेशन पर प्रस्तावित तीसरी रेल लाइन एवं प्लेटफॉर्म निर्माण के लिए पहली ट्रक से निर्माण सामग्री पहुंचाई गई, जिसके साथ कार्य प्रारंभ होने की प्रक्रिया शुरू हो गई।
बताया गया कि निर्माण कार्य को लेकर लखनऊ के ठेकेदार श्रीवास्तव से सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना की वार्ता हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार बरसठी रेलवे स्टेशन के विकास की मांग को लेकर अन्ना ने लंबे समय तक रेल आंदोलन चलाया था। आंदोलन के दौरान उन्होंने कई बार रेल रोककर अपनी मांगों को प्रशासन और रेलवे तक पहुंचाया। उनके समर्थकों का कहना है कि आंदोलन के दौरान अन्ना एवं उनके साथियों को जेल भी जाना पड़ा था।
बरसठी स्टेशन पर निर्माण कार्य शुरू होने को क्षेत्रवासियों ने लंबे संघर्ष के बाद मिली महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। लोगों का कहना है कि स्टेशन पर अतिरिक्त रेल लाइन और प्लेटफॉर्म बनने से क्षेत्र में रेल संचालन एवं यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार होगा।
वहीं, सलखापुर स्टेशन के निर्माण कार्य को लेकर भी क्षेत्र में उत्साह है। बरसठी में आज से शुरू हुए निर्माण कार्य को स्थानीय लोग विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव मान रहे हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!