मड़ियाहूँ तहसील में अभद्रता पर कार्रवाई की मांग

बृज बिहारी दुबे
By -

मड़ियाहूँ तहसील परिसर में नशे की हालत में आकर अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं के साथ गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। शिकायतकर्ताओं ने दूधनाथ, आदि के नाम का उल्लेख करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

अधिवक्ताओं एवं तहसील परिसर के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा नशे की हालत में उपद्रव या अभद्र व्यवहार करने वाले व्यक्तियों के तहसील परिसर में प्रवेश पर नियमानुसार रोक लगाने की व्यवस्था की जाए, ताकि तहसील की गरिमा, कानून-व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द बना रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!