रामपुर पुलिस ने जबरन वसूली के मामले में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बृज बिहारी दुबे
By -


जौनपुर रामपुर थाना पुलिस ने जबरदस्ती पैसा वसूली करने के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस ने थाना रामपुर में दर्ज मु0अ0सं0-180/2026, धारा 115(2), 352, 351(3) और 308(5) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त अमन पाण्डेय तथा गोविन्द दुबे उर्फ रामू दुबे को घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलों के साथ पुलिस हिरासत में लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अमन पाण्डेय पुत्र स्वर्गीय चन्द्रशेखर पाण्डेय, निवासी रामनगर कोटिगांव, थाना रामपुर, जौनपुर तथा गोविन्द दुबे उर्फ रामू दुबे पुत्र अवध नारायण दुबे, निवासी रामनगर कोटिगांव, थाना रामपुर, जौनपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें संबंधित न्यायालय में पेश करने के लिए चालान किया गया।

पुलिस द्वारा जारी विवरण में गोविन्द दुबे उर्फ रामू दुबे के विरुद्ध पूर्व के कई मुकदमों का भी उल्लेख किया गया है, जबकि अमन पाण्डेय के विरुद्ध थाना रामपुर में वर्ष 2026 के दो मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी गई है।

बरामदगी: घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल।

गिरफ्तारी टीम: उपनिरीक्षक श्री पंचरतन राम, थाना रामपुर, जनपद जौनपुर।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!