जौनपुर में विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज, डीएम सैमुअल पॉल एन. ने अधिकारियों को दिए निर्देश

बृज बिहारी दुबे
By -
 28-09-26 को उत्तर प्रदेश विधान परिषद वाराणसी खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 की तैयारी के संबंध में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष जौनपुर में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद 
आज दिनांक 26-09-26 कोनिर्वाचन की अधिसूचना का दिनांक 29 सितम्बर, 2026 (मंगलवार) नाम निर्देशन हेतु अन्तिम दिनांक 06 अक्टूबर, 2026 (मंगलवार),नाम निर्देशनों की संवीक्षा हेतु दिनांक 7 अक्टूबर, 2026 (बुधवार) नाम वापसी हेतु अन्तिम दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार),मतदान का दिनांक 23 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार) मतदान का समय पूर्वान्ह-8.00 बजे से अपरान्ह 4.00 बजे तक मतगणना का दिनांक 27 अक्टूबर, 2026 (मंगलवार) निर्धारित किया गया है। निर्वाचन की अधिसूचना, नाम वापसी, मतगणना की कार्यवाही वाराणसी से सम्पन्न होगी। प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति कर ली गयी है। एम०सी०एम०सी०(मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मानीटरिंग कमेटी) का गठन की कार्यवाही पूर्ण कर ली गयी है। 
➡️शिक्षक में मतदेय स्थलों की संख्या 22, शिक्षक में मतदान केन्द्रों की संख्या स्नातक में मतदेय स्थलों की संख्या 22, स्नातक में मतदेय स्थलों की संख्या 65 (मूल मतदेय स्थल-55 एवं 10 सहायक मतदेय स्थल, स्नातक में मतदान केन्द्रों की संख्या 22 है। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 6167 है जिसमें पुरुष 5023, महिला 1144। खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 55786 है जिसमें पुरुष 38021,महिला 17765 है। 
➡️जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों को उनके दायित्वों के विषय में अवगत कराते हुए उन्हें सुचितापुर्वक एवं ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होने बताया कि समस्त प्रभारी अधिकारियों द्वारा अपने सहायक प्रभारी अधिकारियों के सहयोग से आवंटित कार्यों को समय से सम्पादित किया जायेगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार उक्त निर्वाचन हेतु मतदान दिनांक 23 अक्टूबर, 2026 को सम्पन्न होगा। प्रेक्षागृह से मतदान हेतु मतदान पार्टियां मतदान तिथि से एक दिन पूर्व (22.10.2026) अपने गंतव्य मतदेय स्थलों (समस्त विकास खण्ड कार्यालय/कलेक्ट्रेट कोर्ट नं0-11 से 19) के लिए प्रस्थान करेंगी।
➡️मतदान दिनांक 23.10.2026 को समाप्ति के पश्चात् समस्त मतदान पार्टियां प्रेक्षागृह में एकत्रित होगी। उसी दिन बस के माध्यम से आयुक्त, वाराणसी/रिटर्निंग आफिसर, वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र द्वारा चिन्हित स्ट्रांग रूम में जमा की जाएगी। उपरोक्त के अतिरिक्त संबंधित अधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य को भी समय से सम्पादित किया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गम्भीरता पूर्वक कार्य करते हुए पार्देशी तरीके से निर्वाचन सम्पन्न कराये।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!