जौनपुर। थाना मड़ियाहूं पुलिस ने वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडा और फरसा भी बरामद किया गया है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में थाना मड़ियाहूं पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार मुकदमा संख्या 298/2026 में वांछित अभियुक्त रामधनी पटेल पुत्र राजनरायन पटेल और रामरथी पटेल पुत्र राजनरायन पटेल, दोनों निवासी रसूलपुर थाना मड़ियाहूं, को उनके घर से हिरासत में लिया गया।
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक अशोक कुमार यादव, हेड कांस्टेबल गुलाबधर यादव, कमलेश यादव, राजेंद्र यादव तथा कांस्टेबल अभिषेक पाठक शामिल रहे।
