दैनिक राशिफल ०६ सितंबर २०२६ रविवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 06-09-2026 रविवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- श्रावण (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- कृष्ण, (पूर्णिमांत) भाद्रपद माह,
तिथि- दशमी 19:28:35,  
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 21 भाद्रपद गते,
नक्षत्र- आद्रा 19:51:46, 
योग- सिद्धि 09:44:00, पश्चात्- व्यतिपात, 
करण- वणिज 08:41:10, पश्चात- विष्टिभद्र,  
चंद्र- मिथुन राशिगत,
सूर्य- सिंह राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:02:41, 
सूर्यास्त- 18:35:50,
दिन काल- 12:33:08, 
रात्री काल- 11:27:20,
चंद्रास्त- 15:14:45,
चंद्रोदय- 25:34:44*,
राहू काल- 17:02-18:36, अशुभ,
यम घँटा- 12:19-13:53,
अभिजित-11:54-12:44, शुभ,
प्रदोष- 18:36-20:55 तक,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है।

  !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए एक नई समझ लेकर आयेगा। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी। विवाहित जातक परिवार के विस्तार की बात करेंगे। प्रेमी जोड़े एक दूसरे के साथ समय बिताकर खुशी महसूस करेंगे। पैसों के हर मामले पर आप बारीकी से विचार कर लें। कारोबारी वर्ग को व्यापार में कुछ आधुनिक पैटर्न जोड़ने से मनचाही बढ़ोतरी मिल सकती है। रेस्टोरेंट का बिजनेस करना चाह रहे हैं तो आपको पार्टनरशिप के लिए कोई पार्टनर मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को छोटे-छोटे प्रोजेक्ट पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में डर को दूर करते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की कोशिश करें। डेली रूटीन में अच्छा खासा बदलाव होने के योग बन रहे हैं। जिस यात्रा के लिए आप काफी दिनों से प्रयत्न कर रहे थे, उससे संबंधित कोई खुश खबरी मिल सकती है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अपने निजी कार्यों के लिए समय ना निकाल पाने की वजह से मन मे कुंठा रहेगी। अगर आप अविवाहित हैं तो आपकी शादी की बात पक्की हो सकती है। आप अपने गृहस्थ जीवन में प्रेम और समझदारी महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में मर्यादा में रहना आवश्यक है। आय के स्रोतों से जुड़ी परेशानियां दूर होने के साथ ही अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरू करना चाहती हैं तो दिन अच्छा रहेगा। ऑफिशियल कार्यों के प्रति फोकस और बढ़ाने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ कम होने लगेगी। ज्यादा ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें। परिवार के किसी युवा की ट्रैफिक के नियमों को तोड़ने की आदत को सुधारें नही तो आने वाले समय में अधिक जुर्माना लग सकता है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगायें। कुछ घरेलू जरूरी काम अगले दिन के लिए टाल सकते हैं। रोमांस के लिए दिन आदर्श है। आपकी लव लाइफ में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। सुबह धरती माता को छूकर प्रणाम करें, पूरे दिन मन में प्रसन्ता रहेगी। अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। अपनी संपत्ति की जानकारी किसी को न दें, सावधान रहें। बिजनेस की बात करें तो व्यापारियों को नेटवर्क बढ़ाने में ध्यान देना चाहिए। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीर रहना होगा। बच्चों की सेहत बदलते वातावरण की वजह से खराब हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारिक काम के लिए किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - जैतूनी है।

☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए नई सौगात लेकर आयेगा। इच्छित वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। आपको गुस्सा करने से बचना चाहिए। विवाहित जातकों को लगता है कि वे अभी अपने रिश्ते के साथ अच्छी जगह पर हैं। धन से जुड़े मामलों में दिल और दिमाग का सही संतुलन बनाना होगा। किसी व्यापारिक योजना की शुरुआत कर सकते हैं। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम में कोई कमी न आने दें। इस समय एलर्जी से जुड़ीं समस्याएं आपको तंग कर सकती हैं, बाकी आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ऑफिस के काम से किसी दूसरे शहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शुभांक - 4 और शुभ रंग लाल है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपके जीवन में तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। गीत संगीत में रुचि अधिक रहेगी। आप अपने जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। साथी के साथ उत्तम खान-पान का आनन्द लेंगे। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने से आपका दिल रोमांस से भर जाएगा। किसी जानकार व्यक्ति का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। रिटेलर्स और दुकानदारों के लिए दिन शानदार रहने की उम्मीद है। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं। पहले से रुके हुए अनुकूल कार्य बनने के संयोग बना रहे हैं। आप करियर के रास्ते बदलने के बारे में भी सोचना शुरू कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोग अपना टारगेट पूरा कर लेने से राहत महसूस करेंगे। बीमार लोग अभी केवल खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। मौसम का मजा लेने कहीं जा सकते हैं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - भूरा है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपके यश प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बन रहा है। आपको अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने के मौके प्राप्त होंगे। कानूनी मामलों में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको ऐसा लगेगा कि आपका पार्टनर आपको समझ नहीं पा रहा है। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ करने की बजाय अपने परिवार तथा व्यवसाय पर ध्यान दें। धन की बचत करने की दिशा में ठोस कदम उठा सकते हैं। निवेश करने के लिए दिन अच्छा रहेगा, लेकिन किसी भी महंगी चीज में निवेश न करें क्योंकि यह एक बहुत बड़ा जोखिम है जिसे आप वर्तमान में वहन नहीं कर सकते। कपड़ों से संबंधित व्यापार में तेजी महसूस होगी। नौकरी में साख बनाए रखने के लिए स्वभाव में गंभीरता रखें। सेहत के लिहाज से दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए आप दूसरे शहर जाने का प्लान बना सकते हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - फिरोजी है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आप कोई नया काम करेंगे तो उसमें आपको भाग्य का साथ मिलेगा। प्रोफेसर्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। कुछ चीजों में आपको लोगों से उलझने से बचना चाहिए। पूर्व प्रेम पाटर्नर से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी की नासमझी से क्रोधित हो सकते हैं। आपके लिए किसी नए बिजनेस करने के लिए दिन रहने वाला है। शिक्षा और कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके प्रोफाइल के आधार पर बड़े मौके बनने के आसार दिख रहे हैं। ऑफिस में किसी की आर्थिक मदद को लेकर समझदारी से फैसला लें। मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है। लिवर इंफेक्शन से सावधान रहें, खान-पान का ध्यान दें। मार्केटिंग का काम करने वालों को काफी यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन घर परिवार में आपको कोई विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रहें। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। अपने प्रियजन से बात करते समय गुस्से और चिड़चिड़ेपन पर काबू रखना होगा। सूर्य देव को लाल फूल चढ़ाएं आपके लिए शुभ रहेगा। धन लाभ के लिए परिश्रम और ज्ञान का संतुलन बनाना होगा। व्यापारीयों को थोड़ा संभल कर व्यापार करने की आवश्यकता हैं। आपको अपने कार्य के लिए पुरस्कार और प्रशंसा प्राप्त होगी। सरकारी ऑफिस मे किसी भी तरह की राजनीति से खुद को दूर ही रखें तो अच्छा रहेगा। अत्यधिक दिमागी काम की वजह से सिर दर्द हो सकता है। घर वालों के साथ किसी यात्रा पर जाना हो सकता है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - डार्क पिंक है।

☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अभी अच्छा रहेगा। परिवार में किसी टीनेजर के साथ बातचीत करने की कोशिश करें। शादीशुदा लोगों के रिश्तों में जो दूरी पहले से रही होगी वह अब समाप्त होने की कगार पर है। आप प्रेम जीवन में काफी रोमांटिक मूड में रहेगें। आपको अकस्मात व्यापार में धन लाभ प्राप्त हो सकता है। पूर्व में किए गए निवेश से मिलने वाले रिटर्न की वजह से आर्थिक समृद्धि रहने वाली है। करियर के मामले में आपको कुछ असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे आप निराश न हों और अपने आपको प्रेरित करें। आप स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर महसूस कर रहे हैं। सेहत और फिटनेस को लेकर आप जो कुछ कर रहे हैं उसमें नियमित रहना होगा। किसी के साथ यात्रा पर जाना पूर्वाभास है और बहुत खुशी का वादा करता है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - हल्का पीला है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन की शुरूआत आपकी शुभ संकल्पों के साथ होगी। कोई मुश्किल काम पूरा हो सकता है। भावनात्मक तकलीफों का हल तुरंत ढूंढने की कोशिश करनी होगी। पति-पत्नी में रोमांटिक संबंध रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग खुश रहेंगे। आप में से कुछ लोग प्रलोभन के शिकार हो सकते हैं, सावधान रहें। बिजनेस में बड़े परिवर्तन अथवा नवीन व्यापार के स्टार्ट करने के लिए सोच-समझकर ही आगे बढ़ें। ईमानदार लोगों की सहायता से आप बड़े से बड़े प्रोजेक्ट को आसानी से पूरा करने में सफल होंगे। आप स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं, लेकिन इसे हर समय शीर्ष पर रखना कठिन हो सकता है। अधिक तनाव के कारण बीपी और नींद से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। आपके दोस्तों का ग्रुप आपको किसी ट्रिप पर चलने के लिए आमंत्रित करने वाला है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - ग्रे है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। गलत संगति के मित्रों से दूरी बनाकर रखें। समाज तथा निकट संबंधियों में आपकी उपलब्धियों की सराहना होगी। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन रोमांस के लिए आदर्श है। महिलायें भावुकता पर काबू रखें, वरना लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। किसी बात पर जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। किसी नए व्यापार में पैसा लगाने के योग बन रहे हैं। छोटे उद्योग वाले लोगों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। अधिकारियों के संपर्क में रहने से आपके लिए फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। बच्चों को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से घर में प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। नींद ठीक न होने की वजह से सिर में भारीपन महसूस हो सकता है। यात्रा के दौरान कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, सावधान रहें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - फिरोजी है।

☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभल कर चलने का होगा। आपके द्वारा दी गई जानकारी को आप ही के खिलाफ कोई इस्तेमाल कर सकता है। गृहणियां अपने स्वादिष्ट खाने और घर की साज-सज्जा से गेस्ट को प्रभावित करेंगी। शाम को जीवन-साथी के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के दिनमान सामान्य रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरुरत होगी। आपको अपने व्यवसाय और अन्य उपक्रमों से लगातार लाभ और मुनाफा प्राप्त होता रहेगा। कार्यक्षेत्र पर मेहनत करने से ज्यादा स्मार्ट तरीके से काम करें। नौकरी के लिए जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए जल्द अच्छे मौके आएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बाहर का खाना जैसे जंक फ़ूड इत्यादि से परहेज करें। किसी छोटी यात्रा पर जाना आपको अद्भुत महसूस करा सकता है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - मैजेंटा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!