जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदयालगंज बाजार में तिवारीपुर निवासी युवक विशाल यादव की निर्मम हत्या के मामले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की कथित चुप्पी को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
वहीं, जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने विशाल यादव की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार, पूर्व सांसद धनंजय सिंह जल्द ही मृतक विशाल यादव के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देंगे।
बताया गया कि 14 सितंबर को पूर्व सांसद धनंजय सिंह मृतक विशाल यादव के घर पहुंचकर परिवार के लोगों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह घटना को लेकर परिजनों से जानकारी भी लेंगे।
विशाल यादव की हत्या की घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल बना हुआ है। मामले में पुलिस कार्रवाई जारी है और अब इस घटना को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज होती दिखाई दे रही हैं।
