118 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बृज बिहारी दुबे
By -


मिर्जापुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जमालपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 118 पाउच ट्रेटा पैक अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर जीवनाथपुर फ्लाईओवर के पास से दोनों आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल कुमार पुत्र रामानन्द राय, निवासी ग्राम बसही, थाना चेरिया बरियारपुर, जिला बेगूसराय (बिहार) तथा राहुल कुमार पुत्र मुकेश राम, निवासी वार्ड नंबर-3, ठकुरीचक, थाना गढ़हारा, जिला बेगूसराय (बिहार) के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 118 पाउच ट्रेटा पैक/180 एमएल ऑफिसर चॉइस अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे प्रयागराज की शराब की दुकानों से शराब खरीदकर बिहार ले जाते थे और वहां ऊंचे दामों पर बेचते थे।

बरामदगी के संबंध में थाना जमालपुर में मु0अ0सं0-165/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!