CHC बरसठी में डॉक्टरों के इंतजार में तड़पते रहे कुत्ता काटने के मरीज, वीडियो हुआ वायरल*

बृज बिहारी दुबे
By -
रिपोर्ट शिवेंद्र सिंह 

Jaunpur बरसठी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी में बुधवार सुबह करीब 9 बजे कुत्ता काटने से घायल मरीज इलाज के लिए पहुंचे, लेकिन अस्पताल में उस समय तत्काल उपचार की व्यवस्था न मिलने पर मरीजों और उनके परिजनों ने नाराजगी जताई।

बताया जा रहा है कि एक वृद्ध महिला के हाथ और एक 12 वर्षीय बच्ची के गाल पर कुत्ते ने काट लिया था, जिससे खून निकल रहा था। मरीजों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर उस समय डॉक्टर मौजूद नहीं थे और प्राथमिक उपचार के लिए आवश्यक रूई-पट्टी की व्यवस्था भी तत्काल नहीं मिल सकी।

मरीजों द्वारा अस्पताल की स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जिसके बाद मामले की जानकारी स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. सूर्यभान पटेल को दी गई।

*स्वास्थ्य अधीक्षक ने बताया कि रक्षाबंधन के कारण कुछ स्वास्थ्यकर्मी पारिवारिक कार्यक्रम के चलते करीब आधे घंटे विलंब से पहुंचे, लेकिन सूचना मिलते ही उन्होंने मामले को तत्काल संज्ञान में लिया और टीम को मरीजों का इलाज करने के निर्देश दिए। इसके बाद मरीजों का उपचार शुरू कराया गया।*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!