नगर पंचायत रामपुर में शान से फहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा कार्यालय परिसर

बृज बिहारी दुबे
By -

रिपोर्टर दीपक शुक्ला 

रामपुर, जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत रामपुर के कार्यालय परिसर में शनिवार को ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल एवं अधिशासी अधिकारी कुंवर गौरव सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।
समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। उन्होंने नगर पंचायत के विकास के साथ-साथ स्वच्छता, जनसेवा और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया।
अधिशासी अधिकारी कुंवर गौरव सिंह ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सभी को राष्ट्रहित में ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक मनीष कुमार मिश्रा, सभासद सुभाष चन्द्र जायसवाल उर्फ हिप्पी, सभासद राजेन्द्र जायसवाल, दीपक जायसवाल, रवि गुप्ता, मेराज अहमद, विशाल दुबे, महेश मिश्रा, विपिन दुबे, रिंकू दुबे, मनीष शुक्ला, राजा बाबू विश्वकर्मा, लव त्रिपाठी, बृजेश विश्वकर्मा, राम आसरे, अभिनव तिवारी, अंशु जायसवाल, अमित चौरसिया, अरविंद कुमार, अच्छे सिंह, वीरेंद्र पटेल, सुशील, संजय एवं साहिल सहित नगर पंचायत के कर्मचारी, सभासद एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
समारोह के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से कार्यालय परिसर गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!