शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- श्रावण (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) श्रावण माह,
तिथि- तृतीया 17:28:24, पश्चात्-चतुर्थी,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 30 श्रावण गते,
नक्षत्र- उत्तरफाल्गुनी 27:24:43*,
योग- शिव 07:07:53, पश्चात्- सिद्ध,
करण- तैतुल 06:02:22, पश्चात- गर,
चंद्र- सिंह 09:33:42, पश्चात्-कन्या राशिगत,
सूर्य- कर्क राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:51:25,
सूर्यास्त- 18:59:22,
दिन काल- 13:07:56,
रात्री काल- 10:52:35,
चंद्रोदय- 08:18:27,
चंद्रास्त- 20:36:29,
राहू काल- 09:08-10:47, अशुभ,
यम घँटा- 14:04-15:42,
अभिजित-11:59-12:52, शुभ,
प्रदोष- 18:59-21:11 तक,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज तृतीया तिथि के दिन परवल खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपके गुणों में वृद्धि होगी। अपनी भावनाओं की जानकारी करीबी लोगों को दें। किसी अनजान पर तत्काल विश्वास न करें। जीवन साथी के साथ बिताया हुआ वक्त आपको आनंद देगा। प्रेम के मामले में किसी चीज को पाने की चाहत जल्दी ही पूरी होगी। कन्याओं को कुछ उपहार दें। रिस्क लेने वाले लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। बिजनेस में आपको विदेशी स्रोतों से लाभ मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। तेल के व्यापारियों को बड़े सौदे सोच-समझकर करना चाहिए। प्रॉप्रर्टी से संबंधित कोई भी बात किसी के साथ साझा ना करें। आप कम समय में बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं तो उसके ठीक होने का समय आ गया है। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी से मांग कर वाहन न चलाएं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - मूंगिया है।
☀️ वृषभ राशि :- आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा। अपने अंदर की खामियों के साथ सकारात्मक गुणों को भी आप पहचान पाएंगे। आपके व्यवहार को देखकर जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। सिंगल लोग एक नई दुनिया में कदम रखने का निर्णय ले सकते हैं। आर्थिक रूप से दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं उसे पाने के लिए पूरी शिद्दत से प्रयास करें। इंपोर्ट एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय सामान्य रहने की आशंका है। ऑफिस में सहयोगी आदि से अच्छा व्यवहार करें, ऐसा करना रिश्तों को मजबूत करेगा। लंबे समय से चल रही कोई स्वास्थ्य समस्या अपने आप ही दूर हो जाने की संभावना है। किसी करीबी से मिलने शहर से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सिल्वर है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आप कोई नया काम करेंगे तो उसमें आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नए वस्त्र और सौंदर्य की चीजें खरीद सकते हैं। प्रोफेसर्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। पूर्व प्रेम पाटर्नर से मुलाकात हो सकती है। अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। धन के मामले में कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। कपड़ा व्यापारियों को अधिक लाभ हो सकता है। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। पोषक तत्वों से भरपूर स्वादिष्ट भोजन तैयार करने के लिए समय निकालें। तुम्हारा शरीर तुम्हारा शुक्रिया अदा करेगा। समय पर कहीं पहुंचने के लिए रास्ते में बहुत ज्यादा ठहरने से परहेज करें, देर हो सकती है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। परिवार में साथ मिलकर कुछ अच्छी बातें होंगी, जिससे आपका आत्मबल बढ़ेगा। बेटी के ससुराल पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन जीने वालों को दिन कोई खुशखबरी दे सकता है। गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर आएंगे। अचानक लाभ और हानि की स्थिति बन सकती है, इसलिए जो भी कार्य करें, उसमें सावधानी बरतें। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे। किसी नए बिजनेस को शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। यदि कार्यक्षेत्र में अपने लिए अच्छी जगह बनाना चाहते हैं तो सीनियर का दिल जीतना होगा। अपनी सेहत और फिटनेस को दुरुस्त रखने के लिए सुबह शाम वॉक पर जाना शुरु कर सकेंगे। काम-काज को लेकर की गई कोई यात्रा उत्तम भविष्य का रास्ता भी खोल सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। जिस तरह से आपने खुद को बनाए रखा है दूसरे लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। बच्चे आपसे किसी चीज के लिए जिद कर सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति समर्पित भाव रहेगा। यदि आप अविवाहित हैं तो बाहर जाएं और किसी ऐसे व्यक्ति से संपर्क करें जिससे आप आकर्षित हों। प्रेम जीवन अच्छा व्यतीत होगा। आपको भाई बहन की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। नए उद्यम की सोच रखने वालों के लिए धन की कोई समस्या होने की संभावना नहीं है। संपत्ति खरीदने की सोच रहे लोगों को कुछ अच्छे सौदे मिल सकते हैं। जो लोग प्रबंधन की नौकरी से जुड़े हैं, उन्हें अच्छी प्रगति मिलेगी। करियर के लिए कई विकल्प रहने की उम्मीद है। मुंह में छाले या किसी प्रकार की एलर्जी हो सकती है। दूर की यात्रा करने की संभावना बनेगी। शुभांक - 9 और शुभ रंग - सुनहरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। महिलाएं शॉपिंग करते समय खर्च करने से पहले सोचें। ससुराल पक्ष से यदि संबंध में कोई दिक्कत चल रही थी, तो उसमें भी सुधार होगा। अपने साथी से झूठ बोलना ठीक नहीं है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान ठीक-ठाक है। धन के मामले में दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में लोन या टैक्स संबंधित फाइलों में पूरी पारदर्शिता रखें। ज्वेलरी के कारोबारियों को ज्यादा लाभ मिल सकता है। वाहन सम्बन्धी समस्या का समाधान निकलेगा। काम से एक बहुत जरूरी ब्रेक आपको फिर से सक्रिय करने में मदद करेगा। लंबे समय से चल रही कोई स्वास्थ्य समस्या अपने आप ही दूर हो जाने की संभावना है। यात्रा के शौकीन लोग अपने साथ किसी करीबी को दिलचस्पी लेने का प्रबंधन कर सकते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हल्का हरा है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा। बोरियत से छुटकारा पाने के लिए किसी करीबी के यहां जाना आपको रोमांचित करेगा। महिलायें सोशल मीडिया में समय व्यर्थ ना करें। प्यार में एकतरफा मोह आपको दिल का दर्द ही देगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। घर परिवार में पैसों की जरूरत पड़ सकती है। व्यवसाय संबंधी कार्यों की गति अच्छी रहेगी। व्यर्थ के कामों में अपना समय बर्बाद न करें। आप में से कुछ लोगों द्वारा नई प्रॉपर्टी खरीदे जाने की संभावना है। आपके करियर के लिए यह एक अच्छा दिन रहेगा। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज से संबंधित परेशानी बढ़ सकती है। यदि आप कहीं लंबी यात्रा पर जा रहे हैं तो बेहतर होगा कि कोई साथ रहे। शुभांक - 5 और शुभ रंग - मोती है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभल कर चलने का होगा। जल्द ही अपना मकान बनवाने या खरीदने की तैयारी शुरु कर सकते हैं। आपके द्वारा दी गई जानकारी को आप ही के खिलाफ कोई इस्तेमाल कर सकता है। गृहणियां अपने स्वादिष्ट खाने और घर की साजसज्जा से गेस्ट को प्रभावित करेंगी। शाम को जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का दिनमान सामान्य रहेगा। कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है। व्यापार बढ़ाने के लिए आप प्रयास करेंगे। कार्यस्थल पर भी अतिरिक्त काम आपको मिल सकता है। आप अधिकारी पद पर हैं तो कर्मचारियों के प्रति व्यवहार को नरम बनाए रखने में ही भलाई है। आप तरोताजा महसूस करेंगे। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है। जरूरी यात्रा सम्भव है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - मूंगिया है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित हो सकते हैं। परिवार के लोगों की जरूरतों को समझना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना भी घर के वातावरण को खुशनुमा बनाएगा। जीवनसाथी और आपके बीच में एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी जिससे आपका दांपत्य जीवन मजबूत होगा। प्रेम की स्थिति में भी सुधार हो सकता है। आर्थिक रूप से आप बेहतर और बेहतर कर रहे हैं। मीडिया, आर्ट्स, कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। किसी कर्मचारी द्वारा आपकी कोई महत्वपूर्ण बात लीक हो सकती है। जो काम आपको अब तक आसान लग रहा था उसमें कुछ रुकावट आ सकती है। मौसम के बदलने से बेचैनी थोड़ी बढ़ सकती है। खूब पानी पीएं लाभ होगा। अनावश्क घर से बाहर निकलने से बचें। काम सम्बन्धी व्यापक यात्राओं की संभावना है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। बाजार से सामान खरीदते समय अपनी पर्स का अधिक ध्यान रखें। कुछ समय परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव अथवा डिनर के लिए भी जरूर निकालें। आपका प्रेम पूर्ण व्यवहार आपके पाटर्नर का दिल जीतने के लिए काफी है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कोई आपका उधार दिया गया पैसा ब्याज समेत वापिस कर सकता है। किसी नए व्यापार में पैसा लगाने के योग बन रहे हैं। बॉस की दी गई जिम्मेदारियों के प्रति अतिरिक्त गंभीरता दिखाएं। बच्चों को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से घर में प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान नकारात्मक वातावरण से सावधान रहना अति आवश्यक है। अपने वाहन से लॉन्ग ड्राइव के लिए निकल सकते हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा। कभी-कभी लापरवाही और अति आत्मविश्वास की वजह से धोखा भी खा सकते हैं, सावधान रहें। जीवनसाथी को स्पेस देने से पारिवारिक जीवन सुचारू रुप से चलेगा। प्यार के मामले में घर वालों से सलाह जरुर लें। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। आपको काम से संबंधित कोई दिलचस्प बात पता चल सकती है। नौकरी में बॉस तथा सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। ज्यादा एसिडिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। काम सम्बन्धी व्यापक यात्राओं की संभावना है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - स्लेटी है।
☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए सुनहरे पल लेकर आएगा। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। आपके किसी नए रोमांटिक रिश्ते का आगाज होगा जिसके चलते मन में खुशी बनी रहेगी। गृहणियां शाम को खूबसूरत बनाने के लिए आउटिंग पर जाने का प्लान करेंगी। आय से अधिक धन का व्यय हो सकता है। होल-सेल का कारोबार कर रहे लोगों की अधिक सेल हो सकती है। समय का सदुपयोग करें दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। आपकी लापरवाही से इम्यूनिटी प्रभावित हो सकती है, अपनी सेहत का ख्याल रखें। ट्रैवल एजेंसी द्वारा तैयार किया गया यात्रा कार्यक्रम शानदार रहने वाला है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - पीला है।
