जानसठ तहसील की पुरानी स्मृतियों ने दी नई उत्साह वर्धक ऊर्जा, बार संघ ने पूर्व आईएएस डॉ. दिनेश चंद्र का किया सम्मान*

बृज बिहारी दुबे
By -

रिपोर्टर दीपक शुक्ला 

 *मुजफ्फरनगर* दिनांक 18 अगस्त 2026 को अपने गृह जनपद बिजनौर के लिए मेरठ से प्रस्थान करते हुए पूर्व आईएएस डॉ. दिनेश चंद्र अचानक तहसील जानसठ पहुँचे। वर्ष 2004 में जनपद मुजफ्फरनगर की तत्कालीन सबसे बड़ी तहसील जानसठ में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के रूप में लगभग सवा वर्ष तक तैनात रहे डॉ. दिनेश चंद्र के लिए यह दौरा उत्साह  उर्जा देने वाला रहा। तहसील पहुँचते ही पुरानी स्मृतियाँ ताजा हो उठीं और उन्हें नई ऊर्जा तथा कार्य करने की प्रेरणा का अनुभव हुआ।
उन्होंने बताया कि उस समय जानसठ तहसील बहुत बड़ी तहसील हुआ करती थी, जो वर्तमान में दो भागों में विभाजित होकर तहसील जानसठ और तहसील खतौली के रूप में अस्तित्व में है। क्षेत्र के किसान अत्यंत परिश्रमी हैं और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाते हुए गन्ने की खेती को प्रमुखता देते हैं। गन्ने की अच्छी पैदावार के कारण यह क्षेत्र प्रदेश के अग्रणी कृषि क्षेत्रों में शामिल रहा है।
डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि उस समय एक ही तहसील क्षेत्र में खतौली शुगर मिल, मंसूरपुर शुगर मिल, मोरना शुगर मिल, टिकोला शुगर मिल और मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल सहित पांच चीनी मिलें थीं। गन्ना भुगतान को लेकर उस समय किसानों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ता था, जिसके कारण समय-समय पर किसानों में असंतोष भी रहता था। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान अधिकारियों, किसानों और संबंधित पक्षों के समन्वय से किसानों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया गया।
तहसील जानसठ के बार भवन पहुँचने पर अधिवक्ताओं और स्थानीय लोगों ने पूर्व आईएएस अधिकारी का आत्मीयता एवं सम्मान के साथ स्वागत किया। वर्षों बाद उसी स्थान पर पहुँचकर डॉ. दिनेश चंद्र ने अपने कार्यकाल की पुरानी यादों को साझा किया। उन्होंने कहा कि उस समय बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय रहा, जिसका सकारात्मक परिणाम वादकारियों को न्याय दिलाने के रूप में सामने आया।
उन्होंने कहा कि वादकारियों को न्याय दिलाने के कार्य में बार संघ के अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा था। वर्षों बाद अधिवक्ताओं के बीच पहुँचकर वही पुरानी आत्मीयता और यादें फिर से जीवंत हो उठीं।
इस अवसर पर बार संघ के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, दीपेश गुप्ता, पंत, अचल गर्ग, प्रद्युम्न भेटवाल, कम्बोज, शशि सैनी, हैदर जैदी सहित अन्य अधिवक्ताओं ने पूर्व आईएएस डॉ. दिनेश चंद्र का सम्मान एवं अभिनंदन किया।
डॉ. दिनेश चंद्र ने बार संघ के सभी अधिवक्ताओं और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों बाद भी लोगों का वही स्नेह और सम्मान मिलना उनके लिए अत्यंत सुखद एवं भावुक अनुभव है। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्यों की स्मृतियाँ समय बीतने के बाद भी लोगों के दिलों में बनी रहती हैं और यही किसी भी सार्वजनिक सेवक के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।
एक बार फिर सभी अधिवक्ताओं एवं जानसठवासियों के स्नेह, सम्मान और आत्मीय स्वागत के लिए हार्दिक आभार।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!