शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- श्रावण (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) श्रावण माह,
तिथि- षष्ठी 17:50:05, पश्चात्-सप्तमी,
दिन- मङ्गलवार, सूर्य प्रविष्टे 02 भाद्रपद गते,
नक्षत्र- स्वाति 30:45:52*,
योग- शुक्ल 27:21:46*,
करण- तैतुल 17:50:05, पश्चात- गर,
चंद्र- तुला राशिगत,
सूर्य- सिंह राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:53:02,
सूर्यास्त- 18:56:29,
दिन काल- 13:03:27,
रात्री काल- 10:57:04,
चंद्रोदय- 11:14:59,
चंद्रास्त- 22:11:25,
राहू काल- 15:41-17:19, अशुभ,
यम घँटा- 09:09-10:47,
अभिजित-11:59-12:51, शुभ,
प्रदोष- 18:56-21:09 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज षष्ठी तिथि के दिन नीम की पत्ती, फल या दातून मुँह में डालने से नीच योनी की प्राप्ति होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। गृहणियों को अपनी कलात्मक क्षमता और उनके सौंदर्यबोध के लिए काफी तारीफ मिलने के संकेत हैं। पैसा हो या न हो आप किसी विशेष कार्य के लिए योगदान देने में नहीं कतराएंगे, दान कर सकते हैं। एक अप्रत्याशित मुलाकात आपको अपने प्रेम जीवन के बारे में भ्रमित कर देगी। जीवनसाथी का सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि हो सकती है। वर्तमान समय में लॉग टाईम के लिए किया गया निवेश अच्छा फल दे सकता है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को बहुत सावधानी पूर्वक करें। जो लोग कोई अलग करियर अपनाने के इच्छुक हैं उन्हें परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप बाहर के भोजन से परहेज करें। यात्रा के प्रति प्यार आपको किसी दुर्गम और सुंदर जगह की यात्रा करने को प्रेरित करेगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए खट्टा मीठा रहने वाला है। आपको अपनी इच्छा शक्ति को बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिये। विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए हड़बड़ी न करें। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरा करने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद समाचार मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए की गई कोशिश कामयाब हो सकती है। किसी से भी पैसों के लेन-देन के लिए आपको खुद ही बात करनी चाहिए। कारोबार में सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। नई नौकरी शुरू कर रहे हैं तो काम-काज को लेकर सतर्क रहें। अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। किसी प्रकार का नशा आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। पार्टनर के साथ यात्रा करने से आप दोनों और भी करीब आएंगे। एक साथ ढेर सारी तस्वीरें लें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। पुराने विवाद उपज सकते हैं। अपनी नकारात्मक विचारों को दूर करने के लिए योग्य व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त करने की कोशिश करें। रोमांटिक रिलेशन में लवर को कुछ कर दिखाने का मन करेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियों की बरसात हो सकती है। आर्थिक लाभ के साथ आपको मान सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। बिजनेस में आपके द्वारा किये गए प्रयास रंग ला सकते हैं। काम से संबंधित बढ़ाए हुए प्रयत्नों के कारण बड़ा लाभ होगा। ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। अपने अस्वस्थ माता-पिता की देखभाल करने के लिए उनके पास जाने की जरुरत पड़ सकती है। माता पिता के घर से दूर रहने वाले लोग उनसे मिलने जा सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - पीच है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। किसी व्यक्ति के साथ हुए मनमुटाव को मिटाने की कोशिश आपके द्वारा किए जा सकते हैं। संपत्ति के बंटवारे संबंधी कोई कार्य भी किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। वैवाहिक जीवन में साथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। प्रेम के मामले में रोमांचक दिन बीतने की उम्मीद है। सिंगल राशि वालों को दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने में मजा आएगा। आर्थिक रूप से आप बेहतर और बेहतर कर रहे हैं। कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रहीं हैं। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए भाग्य उदय दायक योग बन रहा हैं। बहुत अधिक दिमागी कार्य करने की वजह से सिर दर्द व माइग्रेन जैसी समस्या रह सकती है। यात्राओं के लिए कुछ समय निकालें एक शानदार जिंदगी से मुलाकात हो सकती है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - हल्का पीला है।
☀️ सिंह राशि :- आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होने वाली है। घरेलू स्तर पर सुकून और शांति कायम रहने से आपको इत्मिनान का अनुभव होगा। किसी को जानने में समय और मेहनत लग सकती है। प्रेम संबंधों के प्रति खुला रहना आपको अप्रतिरोध्य बना देगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। थोक व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने तथा उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है। काम में आपका फोकस बढ़ेगा और आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने की इच्छा शक्ति जागृत होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी। ऐसी जगह पर वेकेशन बिताने जा सकते हैं जहां पहले कभी नहीं गए, बेहद रोमांचक समय बिताएंगे। शुभांक - 4 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। खुद को खुश रखने के प्रयास में जो जिम्मेदारी आप पर बनी हुई है, उनको नजरअंदाज न होने दें। किसी भी तरह के रिश्तों में पहले न जाएं, सभी तथ्य प्राप्त करें और बाद में कार्य करें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन दोपहर बाद अच्छा होगा। धन की प्राप्ति का योग बना हुआ है। छोटे उद्योग वाले लोगों को बड़ा मुनाफा होगा। प्रॉपर्टी संबंधी किसी विवाद के मामले में आपको कानूनी रास्ता लेना पड़ सकता है। यदि किसी नए अवसर की खोज आपको है तो इस बात की जानकारी परिवार के लोगों को तुरंत दे। यदि आंखों की कोई समस्या लग रही है तो नित्य ठंडे पानी से आंखों को धोने की आदत डालें, लाभ मिलेगा। आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। किसी खास प्रदर्शन में भाग लेने के कारण उसका खिताब आपके नाम हो सकता है। सिंगल राशि वाले डेट पर जाने और लोगों से मिलने के मूड में रहेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दिनमान अच्छा रहेगा। धन आने के नये रास्ते बनेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। आप में से कुछ लोग नई प्रॉपर्टी खरीदने की दिशा में आगे कदम बढ़ाने वाले हैं। जो लोग घर से ऑनलाइन का कार्य करते हैं, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है। नयी नौकरी के लिए यदि आप इंटरव्यू पर जा रहें हैं तो आत्मबल में कमी न आने दें। पेट संबंधित तकलीफ में राहत मिल सकती है। जो लोग घर से बाहर रह रहे हैं, वह अपने होमटाउन की यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - हल्का हरा है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आपकी कोई पुरानी खोई हुई वस्तु प्राप्त हो सकती है। घर में किसी नवीन वस्तुओं की खरीदारी की संभावना है। नए व्यक्ति के जीवन में आने से आपको खुद के प्रति सकारात्मकता महसूस होगी। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें कुछ खट्टे-मीठे अनुभव हो सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। आपकी इनकम में भी थोड़ी वृद्धि हो सकती है। बाजार की स्थिति निवेश के लिए आकर्षित हो सकते हैं। बड़े कारोबारियों को फुटकर उपभोक्ताओं से अच्छा लाभ मिलेगा। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों को टारगेट पूरा करने के लिए दबाव बना रहेगा। जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या है, ऐसे में नींद भरपूर लें अन्यथा सिर का दर्द परेशान कर सकता है। किसी के साथ यात्रा करते समय सावधान रहें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर पर शांति से समय बिताने के लिए छोटे बच्चों को समय दें। किसी पुरानी हॉबी को अपना समय दे सकते हैं। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। आपका जीवन साथी आपको पूरी स्पेस देगा। किसी से प्रेम करते हैं, तो अपने दिल की बात कहने के लिए अच्छा अवसर प्रदान करेगा। आपको बड़ा धन लाभ होने का योग बन रहा है। खुदरा व्यापारियों को भी बडा मुनाफा हाथ लगेगा। वर्तमान में चलने वाले प्रोजेक्ट में आपके द्वारा की जाने वाली मेहनत की सराहना हो सकती है। नौकरी में मनोवांछित उपलब्धि मिलने के आसार हैं। शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है, आराम करने पर ध्यान दें। कुछ लोग आर्थिक स्थिति अच्छी रहने के कारण परिवार या दोस्त के साथ ट्रिप प्लान कर पाएंगे। शुभांक - 3 और शुभ रंग पीला है।
☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दूसरों के साथ अपने बर्ताव को सौम्य बनाकर रखें। किसी पुरानी हॉबी को अपना समय दे सकते हैं। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। शाम पाटर्नर के साथ रोमांटिक पलों में मजा लेंगे। धन संबंधित मामलों को हल्के में ना लें। व्यापारियों को दूसरों की देखा-देखी में माल स्टोर करने से बचना चाहिए। काम पर थोड़ा सा झटका लग सकता है, ऐसा भी नही कि आप संभाल नहीं सकते। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। शरीर में बढ़ रहा असंतुलन किसी कारण की वजह से है, यह जानने पर ध्यान देना होगा। उम्मीद से अधिक लंबी यात्रा आपको थका हुआ महसूस कराएगी। शुभांक - 7 और शुभ रंग - सिल्वर है।
☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए अद्भुत रहने वाला है। थोड़ा टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। अपने घर से जुडी किसी अच्छी खबर के लिए तैयार रहें। घर पर अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा होगी। पति-पत्नी दोनों मिलकर घर परिवार की देख-रेख संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे और उनके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। पैसों के संबंध में अच्छी खबर मिल सकती है। आपको व्यवसाय से संबंधित एक बहुत ही रोचक और सूचनात्मक कॉल प्राप्त हो सकती है जो निकट भविष्य में बहुत काम आएगी। आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। नियमित सैर पर जायें इससे आप खुद को ज्यादा फिट महसूस कर सकते हैं। वाहन चलाते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आप बहुत भावुक और संवेदनशील हो सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को आसानी से पूरा कर सकते है। सिंगल लोगों को अकेले रहने में मजा आएगा। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन नजर आएगा और अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। आप प्यार के मामले में मिसाल कायम कर सकते हैं। आर्थिक रूप से आप समृद्धि रहेंगे और नवीन सौदे भी प्रगति करेंगे। कारोबार में उन्नति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुडे़ हैं उनके लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। स्टूडेंट्स को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। सिर दर्द माइग्रेन की दिक्कत रह सकती है। जो लोग रोज के घरेलू माहौल से परेशान महसूस कर रहे हैं, उन्हें कहीं घूमने जा सकते हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नारंगी है।
