राशन डीलरों को बड़ी राहत, कमीशन बढ़कर हुआ ₹125 प्रति कुंतल बृजेश सिंह

बृज बिहारी दुबे
By -
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े राशन विक्रेताओं को बड़ी राहत देते हुए उनके लाभांश में बढ़ोतरी की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्णय के बाद कोटेदारों को अब प्रति कुंतल 125 रुपये लाभांश मिलेगा, जबकि पहले यह राशि 90 रुपये प्रति कुंतल थी।
इस निर्णय को लेकर जौनपुर के कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह सहित जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और राशन विक्रेताओं ने सरकार के फैसले का स्वागत किया।
जौनपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रियांशु’ ने कहा कि लाभांश बढ़ाए जाने से प्रदेशभर में 78 हजार से अधिक कोटेदार परिवारों को आर्थिक फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि जौनपुर जिले में भी 2 हजार से ज्यादा राशन विक्रेता परिवार इस फैसले से सीधे लाभान्वित होंगे।
एमएलसी ने कहा कि राशन कोटेदार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके हित में लिया गया यह निर्णय उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के विभिन्न वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए लगातार फैसले ले रही है। जनसेवा से जुड़े रसोइयों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, चौकीदारों और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी का भी उन्होंने उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के कमजोर और अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है। कोटेदारों के लाभांश में वृद्धि भी इसी दिशा में उठाया गया कदम है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!