दैनिक राशिफल २० अगस्त २०२६ गुरुवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 20-08-2026 गुरुवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- श्रावण (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) श्रावण माह,
तिथि- अष्टमी 21:17:47,   
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 04 भाद्रपद गते,
नक्षत्र- विशाखा 09:07:11, पश्चात्-अनुराधा,
योग- ऐन्द्र 28:24:09*,
करण- विष्टिभद्र 08:15:10, पश्चात- बव,  
चंद्र- वृश्चिक राशिगत,
सूर्य- सिंह राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:54:05, 
सूर्यास्त- 18:54:29,
दिन काल- 13:00:24, 
रात्री काल- 11:00:07,
चंद्रोदय- 13:10:40,
चंद्रास्त- 23:29:10,
राहू काल- 14:02-15:39, अशुभ,
यम घँटा- 05:54-07:32,
अभिजित-11:58-12:50, शुभ,
प्रदोष- 18:54-21:08 तक,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज अष्टमी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक लगता है।

  !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। अपने शत्रुओं से सावधान रहें। खुद की प्रगति के साथ परिवार के लोगों की प्रगति के बारे में भी सोच-विचार किया जाएगा। जीवनसाथी के साथ दिन प्यार भरा रहने वाला है। प्रेम के मामले में किसी चीज को पाने की चाहत जल्दी ही पूरी होगी। आपको रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावनाएं हैं। स्टील और धातु का कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम भी दिया जा सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को स्थान परिवर्तन होने के साथ आय भी बढ़ सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इंफेक्शन जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। स्त्री वर्ग विशेष रूप से अपना ध्यान रखें। बिजनेसमेन को बहुत ज्यादा यात्रा करने का संयोग बन रहा है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए विशेष भाग्यशाली रहने की उम्मीद है। जरुरतमंद लोगों की मदद करने में सफल होंगे। किसी पुराने अंतरंग मित्र से लंबे समय बाद मिल पाएंगे। आपके जीवन साथी जैसे हैं, वैसे ही उन्हें स्वीकार करने की कोशिश करें। अगर आपका प्रेमी कहीं दूर हैं तो मिलने की पूरी संभावना है। कहने की बजाए, सामने वाले को अधिक सुनें, इसी में धन लाभ छिपा हुआ है। जिन लोगों का कारोबार बंद पडा है उनको कारोबार से संबंधित नई संधि प्राप्त हो सकती है। आपके दिमाग में ज्यादातर समय काम ही चलता रहेगा। आप बाहर के खान-पान से दूर रहें अन्यथा आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। यात्राओं के लिए कुछ समय निकालें एक शानदार जिंदगी से मुलाकात हो सकती है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - क्रीम है।

☀️ मिथुन राशि :- आज आपको अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए दिन बढ़िया है। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े कार्यों में आपको जीत मिल सकती है। पुराने रिश्तों की यादें आपके दिमाग में घूम सकती हैं। प्रेम विषयों में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा। अधिक रुपए खर्च करने से बचने की अवश्यकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव की परिस्थितियाँ आएगी, अच्छे परिणामों को पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत पर ध्यान देना है। जिन नए कामों को सीखने की आप कोशिश कर रहे हैं, उनसे ही करियर को बेहतर बनाने का मार्ग मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग अपनी फाइलें व दस्तावेज ध्यान पूर्वक संभालकर रखें। कम इम्यूनिटी की वजह से एलर्जी की तकलीफ अधिक रह सकती है। यात्रा पर जाने से अधिक खर्च बढ़ सकता है, सावधान रहें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपको यश की प्राप्ति होगी। अपनी सुस्ती और समय पालन की कमी से आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं, सावधान रहें। किसी गरीब की सेवा करने का मौका मिले, तो जरूर करें। आपको अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवन में नए प्रेम संबंधो की पहल से खुशी मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अपने व्यवसाय की योजनाओं को किसी के भी सामने शेयर न करें। किसी भी काम में पक्के बिल द्वारा ही लेन-देन करें। युवा वर्ग को मैनेजमेंट मजबूत रखना चाहिए। इस समय कर्मचारी या कोई बाहरी व्यक्ति आपके खिलाफ कुछ षड्यंत्र रच सकते हैं, सावधान रहें। स्वस्थ शरीर कुछ भी हासिल कर सकता है। कुछ समय बिल्कुल हल्का आहार लेने का प्रयास करें। यात्रा पर जाने वाले लोगों को अपने साथ ज्यादा कैश नहीं ले जाना चाहिए, सतर्क रहें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - श्वेत है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपके यश प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बन रहा है। आपको अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने के मौके प्राप्त होंगे। आपको ऐसा लगेगा कि आपका पार्टनर आपको समझ नहीं पा रहा है। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ करने की बजाय अपने परिवार तथा व्यवसाय पर ध्यान दें। आपको रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यापार में लाभ की स्थिति बनी हुई है। किसी भी कार्य को करने से पहले कार्यनीति तय करने के बाद ही काम आरम्भ करें। नई नौकरी शुरू कर रहे हैं या तबादला हुआ है तो काम-काज को लेकर सतर्क रहें। सेहत को लेकर कोई समस्या नहीं रहेगी लेकिन आपको गुस्से पर नियंत्रण लाना जरुरी है। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाना बेहद रोमांचक साबित होने वाला है, जमकर मस्ती करेंगे। शुभांक - 7 और शुभ रंग - सुनहरा है।

☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा, और जनसंपर्क भी मजबूत होंगे। किसी को प्रभावित करने के लिए कुछ नया सोचें। जीवनसाथी के साथ रिश्तेदारी में जा सकते हैं। आर्थिक गतिविधियों से संबंधित कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी और वे तुरंत क्रियान्वित भी हो जाएंगी। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। अपने बलबूते पर ही कार्यक्षेत्र में निर्णय लें। नौकरी पेशा लोग ज्यादा मेल-जोल ना बढ़ाकर अपने काम से ही मतलब रखें। बदलते वातावरण का असर आपकी सेहत पर नजर आ सकता है। परिवार के काम के सिलसिले में कि गई यात्रा से आपको लाभ होगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने का प्लान बना सकते हैं। दोस्तों के साथ उनके अच्छे अवसर को सेलिब्रेट करने का मौका मिलेगा, जमकर मस्ती होगी। जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंध के विवाह में परिणित होने के योग बन रहे हैं। धन लाभ की स्थिति बनी हुई है, लेकिन इसके समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा। ब्यूटी और फैशन क्षेत्र से जुड़े लोगों का कारोबार अच्छा रहेगा। उद्योग धंधे की योजना को खूब सोच समझ कर गुप्त रूप से आगे बढ़ाएं। करियर में आपको अपनी इच्छा के अनुसार अवसर जल्दी प्राप्त होने वाले हैं। बदलते वातावरण का असर आपकी सेहत पर नजर आ सकता है। आप किसी यात्रा पर जाने वाले हैं, यह यात्रा परिवार के साथ हो सकती है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। आपको दूसरों के मामलों में टांग अड़ाने से बचना चाहिये। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दिन खुशियां खोलेगा।  प्रेम जीवन में आपको  रोमांस करने के अवसर मिलेंगे और अपना प्रेम जताएंगे। धन लाभ की अच्छी स्थिति बनी हुई है। व्यापार में अचानक से किसी दूसरे का दखल भी बढ़ सकता है, सावधान रहें। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा बदल सकती है। नौकरीपेशा लोग सावधान रहें, किसी गलती की वजह से अधिकारी वर्ग आपसे नाराज हो सकता है। आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। एलर्जी तथा खांसी जुकाम जैसी छोटी सी परेशानी होने पर भी लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। यात्रा करने के लिहाज से दिन शानदार रहने वाला है। शुभांक - 9 औ शुभ रंग - केशर है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपके विनम्र स्वभाव की सभी सराहना करेंगे। जरूरतमंदो को भोजन कराएं आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपको ऐसे लोगों से बचकर रहना चाहिए, जो आपसे कोई काम निकलवाना चाहते हों। यदि आप अविवाहित हैं तो किसी की तरफ आपका ध्यान आकर्षित होगा। आपको अपने पार्टनर के साथ गंभीर बात करने की जरूरत महसूस होगी। अर्थिक समस्या का सामना करने वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होना तय है। व्यापारी वर्ग को भी विज्ञापन एवं प्रचार प्रसार में सक्रिय रहना चाहिए। यदि आप पार्टनरशिप करना चाहते हैं, तो समय उपयुक्त है। जिन लोगों को एक अच्छी नौकरी की तलाश थी उनके लिए दिन लकी रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा है। अपनी दवाओं और दिनचर्या में कोई लापरवाही न रखें। किसी काम के लिए ना चाहते हुए भी बाहर जाना पड़ सकता है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - संतरी है।

☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ संघर्ष भरा रह सकता है। आपको अपने व्यवहार पर थोड़ा ध्यान देना होगा। आपके भाई-बहन आपको कुछ सरप्राइज दे सकते हैं। लंबे समय बाद अपने जीवनसाथी से मिलना रोमांचक होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। व्यापारियों के लिए यह समय सामान्य लाभ वाला रहेगा। खुदरा कारोबारियों को उत्पाद में वैरायटी लाने की जरूरत है। आप अपनी प्रतिभा से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सब ठीक रहेगा। खाने में नमक और चीनी दोनों का प्रयोग संतुलित मात्रा में करने की आवश्यकता है, नहीं तो इसका बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि परिवार के साथ पुरानी बातों पर चर्चा संभलकर करें। विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। शाम को साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन बिताने के लिए थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। छोटे व्यापारियों को किसी के बहकावे में आकर किसी से धन का लेन-देन नहीं करना है, नही तो बाद में पछताना पड़ सकता है। आपको कारोबार में लाभ प्राप्त करने के लिए सहयोगियों के साथ लगना होगा। आपमें से कुछ लोग लोन की आखिरी किश्त चुकाने में सफल होंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा से जुड़े लोग अधिकारियों और सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें। आप जो करते हैं उसमें सावधानी बरतें, चोट लगने का खतरा रहेगा। कहीं घूमने जाने की तैयारी करने वाले लोग डेस्टिनेशन के लिए हिल स्टेशन रखेंगे। शुभांक - 3 और शुभ रंग - भूरा है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन किस्मत आपके साथ रहेगी। अपने स्वार्थ के लिए किसी बच्चे को दूसरे के प्रति उकसाने से बचें। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ धार्मिक कार्य में मन लगायेंगे। प्रेम जीवन में आपके लिए कोई बेहद सनसनीखेज खबर आ सकती है। कोई मंहगा घरेलू सामान या पुरानी कार बेचने का प्लान कर सकते हैं। व्यापारिक गतिविधि को कानूनी पचड़ों में न फंसने दें अन्यथा आर्थिक नुकसान का प्रतिशत बढ़ सकता है। कारोबार में किसी घर वाले का सहयोग मिल सकता है। जो लोग नौकरीपेशा हैं उन्हें प्रोमोशन के साथ-साथ कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है। जो लोग सिगरेट का सेवन करते हैं वह तत्काल रूप से इसे छोड़ दें नहीं तो इसका प्रभाव अब स्वास्थ्य पर पड़ेगा किसी खास से मिलने की लिए दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है, तैयार रहें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - आसमानी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!