दैनिक राशिफल १९ अगस्त २०२६ बुधवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 19-08-2026 बुधवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- श्रावण (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) श्रावण माह,
तिथि- सप्तमी 19:18:51,   
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 03 भाद्रपद गते,
नक्षत्र- स्वाति 06:45:52, पश्चात्-विशाखा,
योग- ब्रह्म 27:42:46*,
करण- गर 06:30:07, पश्चात- वणिज,  
चंद्र- तुला 26:29:13*, पश्चात्-वृश्चिक राशिगत,
सूर्य- सिंह राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:53:34, 
सूर्यास्त- 18:55:29,
दिन काल- 13:01:55, 
रात्री काल- 10:58:35,
चंद्रोदय- 12:13:02,
चंद्रास्त- 22:48:07,
राहू काल- 12:25-14:02, अशुभ,
यम घँटा- 07:31-09:09,
अभिजित-11:58-12:51, अशुभ,
प्रदोष- 18:55-21:08 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज षष्ठी तिथि के दिन नीम की पत्ती, फल या दातून मुँह में डालने से नीच योनी की प्राप्ति होती है। सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल खाने से कलंक लगता है।

  !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपके रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। किसी बच्चे को आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता हो सकती है। महिलाएं अपनी रूचि से संबंधित कार्यों को कर सकती हैं। किसी रिलेशनशिप में हैं या शादीशुदा हैं, आप पूरे दिन अच्छा महसूस करेंगे। गाय को रोटी खिलाकर उसका आशीर्वाद लें। धन-संबंधी दिक्कतों का समाधान निकलेगा। जिन लोगों की इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकान है उनको अच्छा मुनाफा होगा। व्यापारियों का रूका हुआ कार्य बनेगा। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट को किसी से शेयर ना करना उचित रहेगा। सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। कुछ महिलाओं को हार्मोनल दिक्कत हो सकती है। यदि यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सावधान होकर जाएं क्योंकि इससे आपका धन खर्च बढ़ सकता है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। आपके स्वभाव में विनम्रता और विवेक जैसे गुण आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेंगे। परिवार में विवाह योग्य अविवाहितों के विवाह की चर्चा होगी। जीवनसाथी के साथ एक बहुत जरूरी बातचीत होगी। अगर प्रेम-संबंध की बात हो तो परिजनों की सलाह लेने में कोताही न बरतें। धन लाभ प्राप्त करने के लिए आपको आलस से दूर रहना होगा। व्यापार शुरू करने जा रहे हैं तो एक बार प्लान फिर चेक कर लें। मकान या दुकान पर निर्माण कार्य पर खर्चा ज्यादा हो सकता है। वर्तमान जॉब के वर्क फ्रॉम होम ना होने से निराश हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आपको सुबह टहलना चाहिए। कुछ लोगों को गैस और एसिडिटी की तकलीफ अधिक हो सकती है। यात्रा कर रहे हैं तो सहयात्री पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आप सूर्यदेव की पूजा और अर्चना करें। आपका ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बना रहा है। खुद की प्रगति के साथ परिवार के लोगों की प्रगति के बारे में भी सोच-विचार किया जाएगा। जीवनसाथी के सहयोग से कोई पारिवारिक गलतफहमी दूर होगी। अविवाहितों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। आप व्यस्त रहेंगे और धन लाभ को लेकर गंभीर भी रहेंगे। व्यापार में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। आपको ऐसा लग सकता है कि आपके काम पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है लेकिन इससे आपकी काबिलियत और मजबूत होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अत्यधिक काम की वजह से थकान हावी रहेगी। आनायास ही आप शहर से बाहर किसी से मिलने जाने का प्लान बना सकते हैं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ मेहनत भरा रहेगा। महिलाएं सुंदरता निखारने के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट करवा सकती हैं। भविष्य में जीवनसाथी के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करने का वादा कर सकते हैं। आपके प्रेमी को सरकारी नौकरी मिल सकती है। आय में वृद्धि हो सकती है। वर्तमान समय में लॉग टाईम के लिए किया गया निवेश अच्छा फल दे सकता है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को बहुत सावधानी पूर्वक करें। नौकरी में आपको किसी अधिकारी की कृपा से प्रमोशन मिल सकता है। जो लोग कोई अलग करियर अपनाने के इच्छुक हैं उन्हें परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको आगाह किया जाता है कि खांसी जुखाम और इन्फेक्शन जैसी परेशानियों से अपना बचाव करें। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा पर आपको जाने का मौका मिलेगा। यातायात नियमों का पालन करें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - क्रीम है।

☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। किसी अन्य व्यक्ति के जीवन में दखल देना आपके लिए शुभ नहीं होगा, सावधान रहें। किसी और की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुर व्यहार बरतें। ऑनलाइन शॉपिंग में ज्यादा खर्च न करें। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण करने के लिए धन की कमी महसूस हो सकती है। इस समय चल रहे व्यापारिक उतार-चढ़ाव से कुछ राहत मिलेगी। काम से संबंधित बातों में मित्र द्वारा सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यदि आपको कोई रोग परेशान करता है, तो अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। हाइवे पर ड्राइव करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत कर सकते हैं। होममेकर्स घरेलू स्तर पर कुछ बदलाव लाने के लिए आतुर नजर आ सकती हैं। बचपन के किसी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। अपने दिल के सबसे करीबी की सराहना करके उससे अपने प्यार का इजहार करें। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लांनिग करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। पुरानी रुकी हुई योजनाएं फिर से शुरू होने से व्यापार में उन्नति हो सकती है। किसी मल्टी नेशनल कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को कंपटीशन मिल सकती है। आपके काम का श्रेय कोई और ले जा सकता है, सावधान रहें। यूरिन इन्फेक्शन की तकलीफ बड़ी मात्रा में सता सकती है। पानी का अधिक से अधिक सेवन करें। अपने स्थानीय पार्क में टहलना दूर की यात्रा के समान ही फायदेमंद हो सकता है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन कुछ खास करने के लिए बहुत ही अच्छा है। अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल है। नवविवाहितों का गृहस्थ जीवन मनमाफिक रहेगा। आपके प्रेम जीवन में मजबूत संकेत दिखाई दे रहा हैं, आत्मविश्वास अधिक होने के बाद अधिक ऊर्जावान दृष्टिकोण के लिए तैयार है। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं तो दिन अच्छा है। आपका जीवनसाथी बिजनेस करने की इच्छा जाहिर कर सकता है। नौकरी पेशा जातकों को किसी मित्र के सहयोग से लाभ मिलता दिख रहा है। करियर से संबंधित कुछ नए और रोचक ऑफर आपको मिल सकते हैं। अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें क्योंकि आपका कमजोर स्थान आपका गला रहेगा। वाहन चलाते समय सड़क पर विशेष ध्यान रखें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए सुनहरे पल लेकर आएगा। किसी से छोटी मोटी गलती हुई हो तो उसे माफ कर दें। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत मे व्यतीत करेंगे। शादीशुदा जातकों के लिए दिन काफी अनुकूल है। प्रेम संबंधों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपको दिन के अंत में कुछ अतिरिक्त आय की उम्मीद करनी चाहिए। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं। आप अपने व्यवसाय की कुछ रुकी हुई योजनाओं को पूरा करेंगे। कार्यस्थल पर झूठ न बोलें अन्यथा आप स्वयं भी फंस सकते हैं। सोशल लाइफ को बेहतर बनाने की दिशा में कई योग बनेंगे। मौसम में बदलाव की वजह से एलर्जी और खांसी जुकाम रह सकता है। गेस्ट के साथ किसी टूरिस्ट प्लेस की यात्रा पर जाने की संभावना नजर आ रही है, जमकर मस्ती करेंगे। शुभांक - 3 और शुभ रंग - मैरून है।

☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। लोगों के साथ थोड़ा कम संवाद बनाए रखें, खासकर के व्यक्तिगत जीवन से संबंधित चल रही परेशानियों के बारे में बात बिल्कुल भी न करें। किसी के साथ रोमांटिक बातें जरा संभलकर ही करें। पाटर्नर को खुश करने के कोशिश कर सकते हैं। आपका कुछ धन शुभ कार्य पर खर्च हो सकता है। प्रॉपर्टी सेल से अपेक्षित रिटर्न मिल जाने की उम्मीद है, आप बेझिझक आगे बढ़ें। कुछ अच्छे और फायदेमंद एग्रीमेंट होने के योग हैं। ऑफिस के कामकाज में फोकस बढ़ाएं, सौंपी गई जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें। नशा और धूम्रपान से दूर रहेंगे तो आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। कार्य के सिलसिले में विदेश यात्रा कर सकते हैं, जो बहुत लाभकारी सिद्ध होगी। शुभांक - 5 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए मान सम्मान दिलाने वाला रहेगा। कभी-कभी आपका विचलित स्वभाव आपके लिए ही परेशानियां उत्पन्न कर देता है, सावधान रहें। यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो इस बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है कि आपका पार्टनर अपना पैसा कैसे खर्च कर रहा है। अपने जीवनसाथी के लिए कुछ प्लान करने में जल्दबाजी ना दिखाएं। इस राशि के कारोबारियों को अचानक किसी दूसरी कंपनी के साथ जुड़ने का मौका मिल सकता है। किसी घर या फ्लैट का मालिक बनने के संकेत हैं, आप इस दिशा में कदम बढा सकते हैं। काम से जुड़े कायदे कानून और नियमों की जानकारी काम की शुरुआत में ही लेनी होगी, नहीं तो आप किसी परेशानी में फंस सकते हैं। शुगर से संबंधित तकलीफ को नियंत्रण में लाना जरूरी है। उचित खान-पान और आराम मैं भी ध्यान देने की आवश्यकता है। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं तो उस दौरान आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। शुभांक - 3 और शुभ रंग सफेद है। 

☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का रहेगा। बहुत से लोग आपसे मदद लेने के लिए आ सकते है, सबका सम्मान करें। परिवार वालों के साथ टाइम स्पेंड करने पर सबको अच्छे से समझ पायेंगे। जीवनसाथी आपकी बनाई हुई डिश की तारीफ करेंगें। कुछ व्यक्ति अपने प्रेम संबंधो से बोर हो सकते हैं, जिस कारण आपका प्रियतम आपसे रूठ सकता है। यह एक ऐसा दिन है जो निश्चित रूप से आपके वित्तीय क्षेत्र में काफी वृद्धि ला सकता है। पेंशन पर जिंदगी गुजारने वालों को एक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को ओवर टाइम करने की आवश्यकता हो सकती है। आपका समग्र स्वास्थ्य अच्छा है। योगा और व्यायाम पर भी ध्यान दें। नौकरी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा में अनजान व्यक्ति से खाने पीने की वस्तु ना लें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - खाकी है।

☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। दिमाग में कई दिनों से चल रही किसी बात से आपको छुटकारा मिलेगा, जिससे आप काफी राहत महसूस करेंगे। जीवन साथी व परिवार के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। यदि आप प्यार में आगे बढ़ना चाहते हैं तो किसी के साथ एक छोटी सी समस्या का समाधान करना पड़ सकता है। आप कुछ खरीदने की योजना बना सकते हैं और साथ ही कुछ रियल एस्टेट सौदे भी कर सकते हैं। एक्सपोर्ट का काम करने वाले कारोबारियों के लिए दिन शुभ होगा। किसी सहकर्मी को आपकी मदद की आवश्यकता हो सकती है। काम संबंधी टारगेट को पूरा करने के लिए खुद को तनावमुक्त रखने की कोशिश करें। गंभीर रोगों से जूझ रहे मरीजों को अधिक सावधानी बरतनी होगी। अच्छी तैयारी के साथ की जाने वाली यात्रा बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - नीला है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!