दैनिक राशिफल ०५ अगस्त २०२६ बुधवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 05-08-2026 बुधवार 


शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- आषाढ़ (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- कृष्ण, (पूर्णिमांत) श्रावण माह,
तिथि- सप्तमी 20:41:42,  
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 20 श्रावण गते,
नक्षत्र- अश्विनी 21:17:10, 
योग- शूल 17:27:46, पश्चात्-गण्ड, 
करण- विष्टिभद्र 09:25:51, पश्चात- बव,  
चंद्र- मेष राशिगत,
सूर्य- कर्क राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:45:56, 
सूर्यास्त- 19:07:56,
दिन काल- 13:22:00, 
रात्री काल- 10:38:32,
चंद्रास्त- 11:56:42,
चंद्रोदय- 22:58:39,
राहू काल- 12:27-14:07, अशुभ,
यम घँटा- 07:26-09:09,
अभिजित-12:00-12:54, अशुभ,
प्रदोष- 19:08-21:17 तक,
गंड मूल- 05:46-21:17 अशुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल खाने से कलंक लगता है।

  !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपके मन मे नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। आपके अपने व्यक्तिगत कार्य भी पारिवारिक सदस्यों की मदद से काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। किसी भी आलोचक की आलोचना पर ध्यान न दें, आपके लिए अच्छा रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति शाम को डिनर पर जा सकते हैं। इस राशि के जातकों को निजी संबंधों को लेकर दिन के शुरूआत में थोड़ी निराशा का अनुभव होगा। आपको परिश्रम के अनुसार धन लाभ होगा। किसी बिजनेस डील के लिए किसी से फोन पर बात होगी। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति जैसी शुभ सूचना मिल सकती है। किसी खास इंसान की मदद से आपके रुके काम आगे बढ़ सकते हैं। उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले भोजन से दूर रहें, क्योंकि आपका कमजोर स्थान आपका पेट है। यदि आप बहुत अधिक फास्ट फूड खाते हैं तो आप बीमार महसूस कर सकते हैं। यदि आप कहीं लंबी यात्रा पर जा रहे हैं तो बेहतर होगा कि कोई साथ रहे। शुभांक - 2 और शुभ रंग - स्कार्लेट है।

☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके प्रभाव में वृद्धि का रहेगा। कुछ लोगों के किसी ऐसे पड़ोसी के साथ अच्छे संबंध बनेंगे, जिसे वे पहले नापसंद करते थे। गृहस्थ जीवन के सिलसिले में आपको कुछ लोग काफी अच्छी सलाह देंगे और उसे अपना कर आप अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। अपने लव पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। अपने क्रैडिट और डेबिट कार्ड संभालकर रखें। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावनाएं हैं। स्टील और धातु का कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए अभी स्थिति यथावत ही रहेगी। कुछ लोग विटामिंस की जांच करवा सकते हैं। लाइफस्टाइल में परिवर्तन लाने का अच्छा असर आप अपनी सेहत में महसूस कर पाएंगे। यात्रा करते समय मोबाइल को साथ रखें रास्ता भूल जाने की संभावना है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पन्ना है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आप अपने लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। जल्द ही अपना मकान बनवाने या खरीदने की तैयारी शुरु कर सकते हैं। आप किसी पारिवारिक विषय पर अपने घर के बड़ो से चर्चा करेंगे। अपने जीवन साथी के प्रति अधिक चौकस और केयरिंग रहें। अपनी बातों से अपने प्रिय का दिल जीतने में कामयाब होंगे। आपके सामने आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए नए-नए कारण आएंगे। बाजार की स्थिति का आंकलन करने में काफी हद तक सफल रहेंगे। महत्वपूर्ण मीटिंग और काम करने के लिए दिन शुभ है। नौकरी में आपके कुछ शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं, आपको उनसे सतर्क रहना होगा। हृदय रोगियों को सचेत रहना होगा, ऐसे में अधिक चिकनाई युक्त भोजन के सेवन से भी बचें। अपनों के साथ यात्रा करने के संकेत मिल रहे हैं। वाहन चलाते समय आपको अपनी रफ्तार पर नियंत्रण रखना होगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - सिल्वर है।

☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए अद्भुत रहने वाला है। अपने घर से जुड़ी किसी अच्छी खबर के लिए तैयार रहें। पति-पत्नी दोनों मिलकर घर परिवार की देख-रेख संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे और उनके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। भगवान श्रीलक्ष्मीनारायण के दर्शन करने चाहिए आपकी अधुरी मनोकामनायें पूरी होंगी। व्यापारिक कार्यों में अच्छी बिक्री को दर्शाने वाला है। शेयर-बाजार में धन लगाने से पहले की वरिष्ठों की राय अवश्य लें। जो लोग कारोबार कर रहें हैं उनको दिन के अंत में व्यापारिक मामलों को लेकर सचेत रहना चाहिए। आपकी प्रायोगिक दृष्टि और व्यावहारिक बुद्धि आपके कैरियर में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगी। महत्वपूर्ण संपर्क बनाने के और कुछ सीखने के अवसर मिलेंगें। आपका स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा है, लेकिन पैर दर्द और कमर दर्द सता सकता है। यात्रा के प्रति प्यार आपको किसी दुर्गम और सुंदर जगह की यात्रा करने को प्रेरित करेगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - ह्वाइट है।

☀️ सिंह राशि :- आज आप पूरे दिन रोमांटिक मूड में रह सकते हैं। व्यर्थ किसी के वाद विवाद में न पड़ें। जरुरतमंद लोगों की मदद करने में सफल होंगे। किसी पुराने अंतरंग मित्र से लंबे समय बाद मिल पाएंगे। आपके पार्टनर जैसे हैं, वैसे ही उन्हें स्वीकार करने की कोशिश करें। प्रेमी अपने प्रिय के साथ खुशी-खुशी दिन को इंजॉय करेंगे। धन के मामले में दोस्‍तों का साथ मिलने से खुशी होगी। व्यापार से संबंधित बनाई गई योजना की चर्चा फिलहाल न करें। फैक्ट्री और प्रोडक्शन संबंधी व्यवसाय गतिविधियों में लापरवाही ना करें। एक्स्ट्रा काम में किसी की मदद मिल सकती है। नौकरी में किसी प्रकार की इंक्वायरी हो सकती है, सावधान रहें। कोई पुरानी चोट का दर्द उभर सकता है। बारिश से बचें। भावनाओं में बहकर वरिष्ठ लोग कोई लंबी यात्रा करने से बचें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आप आकर्षक, उज्ज्वल हैं और आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। किसी नई जगह जाकर बसने की इच्छा जल्द पूरी हो सकती है। आपका साथी थोड़ा चुप रह सकता है। बातचीत के जरिए किसी भी समस्या का हल निकालें। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो दिल की बात कहने में सफलता मिल सकती है। दुकानदारों अधिक लाभ होगा । कुछ लोगों का बैंक बैलेंस बहुत बेहतर होगा। व्यापार में सोच-समझकर आगे बढ़ें, कोई बिजनेस मीटिंग के लिए जा सकते हैं। नयी नौकरी के लिए यदि आप इंटरव्यू पर जा रहें हैं तो आत्मबल में कमी न आने दें। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। अधिक नमकीन और तली हुई चीजें खाने से परहेज करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा। दोस्तों के साथ एक शानदार ट्रिप प्लान करने वाले हैं, यादगार अनुभव रहने की उम्मीद है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन मंगलदेव की प्रसन्नता के लिए हनुमानजी की पूजा अर्चना करें आपके लिए लाभकारी होगा। कभी-कभी लापरवाही और अति आत्मविश्वास की वजह से धोखा भी खा सकते हैं। जीवनसाथी को स्पेस देने से पारिवारिक जीवन सुचारू रुप से चलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आपको धन संबंधी कोई परेशानी नहीं रहेगी। बड़े कारोबार या प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अनुकूल है। कुछ लोग नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। नौकरी में मनोवांछित उपलब्धि मिलने के आसार हैं। नौकरी में सहकर्मियों की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। थकान और अनिद्रा जैसी समस्या रह सकती है। अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - आसमानी है। 

☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए नयी रोशनी लेके आया है। अपने विचारों को शुद्ध रखना होगा, यानी किसी के प्रति मन में हीन भावना न आने दें। अपने रिश्ते को लेकर आश्चर्यजनक महसूस कर सकते हैं। लवमेट अपनी लड़ाई खत्म करके नयी शुरुआत करेंगें। आपका कोई लेन-देन का मसला सुलझ सकता है। आप में से कुछ लोग नई प्रॉपर्टी खरीदने की दिशा में आगे कदम बढ़ाने वाले हैं। व्यापार में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। जॉब इंटरव्यू पर जाने से पहले अच्छी तैयारी कर लें। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। कुछ लोगों के गले में इंफेक्शन जैसी स्थिति रह सकती है। बिजनेस के सिलसिले से राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - मैरून है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। जल्दबाजी में आकर किसी भी प्रकार का निर्णय न लें। आपका आदर्शवादी स्वभाव आपके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां बनाएगा। जीवन साथी आपके लिए कोई फायदे की बात करेगा। आपकी प्रेमिका आपको कोई महंगा गिफ्ट भेंट कर सकती है। धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं। सट्टेबाजी का काम करने वालों को पैसे का नुकसान होने के संकेत दिख रहे हैं, सावधान रहें। प्रॉपर्टी के लिहाज से दिन आपके लिए शानदार रहेगा, इंतजार करें। आपकी ईमानदारी से बॉस प्रभावित होंगे। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सुबह-सुबह वॉक या जॉगिंग के लिए निकलना आपको शेप में वापस लाने वाला है। अगर कोई यात्रा का प्रोग्राम बन रहा है, तो अपने सामान का ध्यान रखना जरूरी है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - केसरिया है।

☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह भी आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। आपका साथी आपको एक सरप्राइज दे सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिल थोड़ा कमजोर रहेगा। भविष्य को ध्यान में रखकर छोटी पूंजी का निवेश कर सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। किसी प्राइम प्रॉप्रर्टी को खरीदने का सपना जल्दी पूरा होगा। व्यवसायिक दृष्टि से ग्रह स्थिति अनुकूल है। ऑफिस में अपने पुराने अनुभव से काम पूर्ण करने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को जीवन बदलने वाला अवसर मिलेगा। अगर आप तनाव महसूस कर रहे हैं तो मेडिटेशन आपके लिए नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाने का एक बेहतरीन तरीका है। इसके अलावा आपका स्वास्थ्य अच्छा है। यात्रा के प्रति प्यार आपको किसी दुर्गम और सुंदर जगह की यात्रा करने को प्रेरित करेगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आप जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करेंगे। इस राशि वाली महिलाओं को अपने मायके की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। यदि आप अविवाहित हैं तो किसी की तरफ आपका ध्यान आकर्षित होगा। विवाहित लोग अपनी शादी से थोड़ा ऊब महसूस कर सकते हैं। धन-संबंधी दिक्कतों का समाधान निकलेगा। पारिवारिक बिजनेस में आपको जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी। महिलाएं अपने लिए शॉपिंग करने का मन बनायेंगी। नौकरीपेशा जातकों को बहुत जरूरी फोन आ सकता है। गवर्नमेंट जॉब से संबंधित लोग किसी भी अनैतिक काम को करने से दूर रहें। नशे के सेवन से दूर रहें। एकाग्रता के लिए मेडिटेशन करें। अपने करीबियों से मिलने किसी विदेश यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा है। कुछ लोग पुराने घर को छोड़कर नए घर में जा सकते हैं। दूसरों की जरूरतों और मूड का अंदाज आप आसानी से लगा सकेंगे। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें अपना प्यार दिखाने का मौका मिलेगा। विवाहित राशियों को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस होगी। ऑनलाइन सेल में खरीददारी कर आप अपना बहुत सारा पैसा बचा सकते हैं। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ में ले सकते हैं। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वालों को टारगेट जल्दी से जल्दी पूरा करें। अपने आध्यात्मिक पक्ष पर काम करने का प्रयास करें। आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक रहेगा। अगर आप अकेले हैं तो आपकी यात्राएं अधिक होंगी। शुभांक - 4 और शुभ रंग - सुनहरा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!