80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वाराणसी परिक्षेत्र कार्यालय में ध्वजारोहण*

बृज बिहारी दुबे
By -
रिपोर्ट  मनोज कुमार 

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वाराणसी परिक्षेत्र कार्यालय, वाराणसी में गरिमापूर्ण वातावरण में राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री वैभव कृष्ण 
पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तत्पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया व राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।

इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान का स्मरण कराता है। 
राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता एवं संविधान की गरिमा की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है।
उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से पुलिसकर्मी सम्मानित - उक्त अवसर पर वाराणसी परिक्षेत्र के जनपदों में नियुक्त अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके द्वारा कर्तव्य निर्वहन के दौरान किए गए उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के फलस्वरूप उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
वाराणसी परिक्षेत्र कार्यालय में नियुक्त समस्त शाखा प्रभारियों तथा विभिन्न शाखाओं में नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक, निष्ठापूर्वक एवं समर्पण भाव से निर्वहन किए जाने के फलस्वरूप पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र द्वारा उन्हें प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा सम्मानित शाखा प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा गया कि पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को प्रभावी एवं परिणामपरक बनाने में प्रत्येक शाखा एवं प्रत्येक पुलिसकर्मी की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी कर्तव्यनिष्ठता, अनुशासन, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

जनोन्मुखी एवं आधुनिक पुलिसिंग पर दिया जोर 
पुलिस उपमहानिरीक्षक ने कहा कि वर्तमान समय में पुलिस के समक्ष कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के साथ-साथ साइबर अपराध, महिला एवं बाल अपराध, संगठित अपराध तथा तकनीकी अपराध जैसी नई चुनौतियां भी हैं। इन चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक, बेहतर सूचना तंत्र, आपसी समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया एवं निरंतर प्रशिक्षण को प्राथमिकता दिया जाना आवश्यक है। 
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समस्त शाखा प्रभारी एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा करने, संविधान एवं कानून के प्रति पूर्ण निष्ठा रखने तथा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।
“कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की शांति, समृद्धि, एकता एवं अखंडता की कामना के साथ हुआ।”

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!