वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की। गोष्ठी शुरू होते ही उन्होंने सबसे पहले थानों के प्रदर्शन की समीक्षा की और खराब प्रदर्शन व लापरवाही पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर
*1. निरीक्षक राजीव कुमार सिंह* - प्रभारी निरीक्षक थाना फूलपुर से पुलिस लाइन। (जनपद स्थानांतरण हेतु कार्यमुक्त)
*2. निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा* - प्रभारी निरीक्षक थाना चौक से पुलिस लाइन।
*3. निरीक्षक दयाराम* - प्रभारी निरीक्षक थाना राजातालाब से पुलिस लाइन।
*B. नई तैनाती पाने वाले —*
*4. निरीक्षक अजय राज वर्मा* - प्रभारी मण्डुवाडीह से हटाकर प्रभारी निरीक्षक फूलपुर बनाया गया।
*5. निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला* - प्रभारी चेतगंज से हटाकर प्रभारी निरीक्षक चौक बनाया गया।
*6. उ.नि. दिगम्बर उपाध्याय* - थानाध्यक्ष लोहता से हटाकर थानाध्यक्ष मण्डुवाडीह।
*7. उ.नि. पवन पाण्डेय* - चौकी प्रभारी रमना से हटाकर थानाध्यक्ष चेतगंज।
*8. उ.नि. अभिजीत सिंह* - प्रभारी मीडिया सेल, पुलिस आयुक्त कार्यालय से हटाकर थानाध्यक्ष लोहता।
*9. उ.नि. जितेन्द्र कुमार* - थाना रोहनिया से हटाकर थानाध्यक्ष राजातालाब।
इसके अलावा सहायक पुलिस आयुक्त स्तर पर *श्री अपूर्व पाण्डेय* को ACP कैण्ट से ACP साइबर क्राइम और अवकाश से लौटी *श्रीमती प्रज्ञा पाठक* को ACP कैण्ट की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस आयुक्त के 12 कड़े निर्देश *1.जनसुनवाई सर्वोपरि:* सभी थानेदार रोजाना जनसुनवाई करें, CUG मोबाइल हर हाल में उठाएं, अगर नहीं उठा पाए तो कॉल बैक अनिवार्य करें। आमजन से शालीन व्यवहार करें।
*2. लंबित विवेचना खत्म करो:* D-60 (10 साल से कम सजा वाले) और D-90 (10 साल से अधिक सजा वाले) अपराधों की लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण।
*3. महिला अपराधों पर जीरो टॉलरेंस:* महिला संबंधी अपराधों में तत्काल FIR और त्वरित निस्तारण।
*4. लूट-चेन स्नैचिंग का अनावरण:* ऐसी घटनाओं में विशेष टीम लगाकर 100% अनावरण के निर्देश।
*5. SOG-2 का गठन:* जुआ, सट्टा, देह व्यापार, अवैध हुक्का बार, मादक पदार्थों की बिक्री पर विशेष निगरानी के लिए नई टीम बनाई गई, प्रभारी उप निरीक्षक पंकज सिंह चौहान होंगे।
*6. दूसरे थाना/जनपद में अपराध:* अगर वाराणसी का कोई अपराधी दूसरे जनपद में अपराध करता है तो संबंधित थानेदार की जिम्मेदारी तय होगी।
*7. वित्तीय फ्रॉड में पैसा वापसी:* साइबर ठगी में धारा 111 BNS और 107 BNSS का प्रयोग कर पीड़ित को उसका पैसा वापस दिलाने पर फोकस।
*8. यातायात और अतिक्रमण:* सड़क-फुटपाथ पर अतिक्रमण कर व्यापार करने वालों पर कार्रवाई, रोजाना पैदल गश्त।
*9. स्कूल-कोचिंग-हॉस्टल सुरक्षा:* सभी थानेदार अपने क्षेत्र के स्कूल/कोचिंग/हॉस्टल में लगे CCTV चेक करें, मनचलों/शोहदों पर कार्रवाई करें।
*10. थानों के CCTV:* सभी थानों के CCTV 24 घंटे चालू रहें, रिकॉर्डिंग सुरक्षित रहे।
*11. हर FIR की ACP समीक्षा:* प्रत्येक FIR और गुमशुदगी की ACP स्तर पर नियमित समीक्षा होगी।
*12. त्योहार अलर्ट:* आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष पुलिस प्रबंध।
पुलिस आयुक्त ने अंत में कहा प्रदर्शन आधारित जवाबदेही तय की गई है। जो अच्छा काम करेगा वही थाने पर रहेगा, जो निष्क्रिय रहेगा उस पर सख्त कार्रवाई होगी।गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी सहित सभी ACP, थाना प्रभारी मौजूद रहे।
