*लखनऊ राजधानी में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन CY-VAJRA के तहत मड़ियांव पुलिस और सर्विलांस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा किया है। संयुक्त अभियान में 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी भोले-भाले लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उन्हें म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल करते थे और साइबर ठगी की रकम को USDT (क्रिप्टोकरेंसी) में बदलकर विदेश भेजते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 ATM कार्ड, 3 चेकबुक, 2 पासबुक, 3 मोबाइल फोन, 1 टैबलेट, ₹53,100 नकद तथा अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं। मामले में BNS और IT Act की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को गिरोह के मास्टरमाइंड सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश।।
राजधानी में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन CY-VAJRA के तहत कार्रवाई
By -
July 12, 2026
