लखनऊ में शिवसेना का शंखनाद: सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने की संगठनात्मक बैठक

बृज बिहारी दुबे
By -

लखनऊ में शिवसेना का शंखनाद: सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने की संगठनात्मक बैठक, २०२७ के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और संगठन विस्तार पर बनी रणनीति
 चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष श्री अभय द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री स्नेहल करमरकर, राज्य सचिव श्रीमती रुची तिवारी, लखनऊ ज़िला प्रभारी श्री आनंद राय सहित सभी मुख्य पदाधिकारी एवं जिला स्तर के प्रमुख कार्यकर्ता ने किया संसदीय दल के नेता डॉ. श्रीकांत शिंदे का भव्य स्वागत।

लखनऊ दि. ११ जुलाई २०२६
शिवसेना संसदीय दल के नेता और महाराष्ट्र के कल्याण लोकसभा क्षेत्र से लोकप्रिय सांसद, माननीय डॉ. श्रीकांत शिंदे जी के लखनऊ आगमन पर उत्तर प्रदेश शिवसेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे उत्साह के साथ उनका भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी नारों के साथ सांसद महोदय का अभिनंदन किया।

उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार और २०२७ का चुनावी शंखनाद:
इस गरिमामयी अवसर पर माननीय सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे जी ने उत्तर प्रदेश संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ एक अत्यंत महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की। इस बैठक में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में शिवसेना के संगठन विस्तार और आगामी २०२७ के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद सकारात्मक, विस्तृत और गंभीर चर्चा हुई।
बैठक के दौरान राज्य में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा आगामी राजनैतिक चुनौतियों का सामना करने के लिए एक ठोस रणनीति तैयार करने पर बल दिया गया।

शीघ्र ही दिल्ली में होगी उच्च स्तरीय बैठक:
उत्तर प्रदेश में शिवसेना की राजनैतिक जमीन को और मजबूत करने तथा २०२७ के चुनावी रोडमैप को अंतिम रूप देने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि अत्यंत शीघ्र ही देश की राजधानी दिल्ली में एक विशेष उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में शीर्ष नेतृत्व के साथ भावी चुनावी रणनीति पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

प्रमुख पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति:
इस महत्वपूर्ण बैठक में उत्तर प्रदेश शिवसेना के शीर्ष पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिनमें मुख्यतः प्रदेश अध्यक्ष श्री अभय द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री स्नेहल करमरकर, राज्य सचिव श्रीमती रुची तिवारी, लखनऊ ज़िला प्रभारी श्री आनंद राय सहित सभी मुख्य पदाधिकारी एवं जिला स्तर के प्रमुख कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
बैठक के समापन पर डॉ. श्रीकांत शिंदे जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की देवतुल्य जनता के अधिकारों की लड़ाई और जनहित के मुद्दों को लेकर शिवसेना एक नई ऊर्जा, दृढ़ संकल्प और मजबूती के साथ आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!