प्रयागराज में आयोजित "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम एवं प्रेसवार्ता को संबोधित करने के उपरांत भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदयभानु चिब जी के वाराणसी प्रस्थान के दौरान गोपीगंज मार्ग स्थित मिर्ज़ापुर चौराहा, जनपद भदोही में युवा कांग्रेस एवं कांग्रेसजनों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह 'टोनी', प्रदेश महासचिव नाजिम अली, प्रदेश महासचिव दर्शन ऋषि, प्रदेश महासचिव बशर खान, भदोही जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी सहित युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्वागत समारोह के दौरान जौनपुर जनपद से पहुंचे युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दर्शन ऋषि ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 के लिए मछलीशहर (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने हेतु अपना टिकट मांगपत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदयभानु चिब जी को सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करने के अपने संकल्प को भी दोहराया।
