शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- आषाढ़ (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) आषाढ़ माह,
तिथि- पूर्णिमा 20:04:41,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 13 श्रावण गते,
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा 15:36:17, पश्चात्-श्रवण,
योग- प्रीति 23:56:42,
करण- विष्टिभद्र 07:13:59, पश्चात- बव,
चंद्र- मकर राशिगत,
सूर्य- कर्क राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:42:01,
सूर्यास्त- 19:12:51,
दिन काल- 13:30:50,
रात्री काल- 10:29:42,
चंद्रास्त- 06:03:07,
चंद्रोदय- 19:16:10,
राहू काल- 12:27-14:09, अशुभ,
यम घँटा- 07:23-09:05,
अभिजित-12:00-12:54, अशुभ,
प्रदोष- 19:13-21:20 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मीठा खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज पूर्णिमा तिथि के दिन तिल का तेल खाना लगाना वर्जित है। स्त्री सहवास निषिद्ध है। इससे धन एवं शरीर की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। कोई पुराने विवाद उपज सकते हैं, सावधान रहें। अपनी नकारात्मक विचारों को दूर करने के लिए योग्य व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त करने की कोशिश करें। रोमांटिक रिलेशन में लवर को कुछ कर दिखाने का मन करेगा। जीवन साथी पर विश्वास दिखाने की आवश्यकता होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कोई आपका कर्ज समय से पहले ही लौटाकर आपको चौंका सकता है। कारोबारी व्यापार में परिवर्तन करने का विचार कर रहे हैं तो अभी थोड़ा समय ठहरने की जरूरत है नौकरीपेशा लोगों को सतर्क रहने की जरुरत होगी। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। आपका स्वास्थ्य अच्छा है। कुछ लोगों को रक्त संबंधी कोई इंफेक्शन होने की आशंका है। काम सम्बन्धी व्यापक यात्राओं की संभावना है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। जो बातें आपने कही नहीं, उनके लिए आपको दोषी ठहराया जा सकता है, सावधान रहें। आप तुच्छ मुद्दों पर भी संवेदनशील हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। आपका धन कहीं रुका हुआ है तो मिल सकता है। आयात निर्यात से संबंधित कार्यों में कोई महत्वपूर्ण डील संपन्न हो सकती है। व्यापारिक प्रतिद्वंद्वियों से बचकर रहें तो अच्छा रहेगा। ऑफिस में महत्वपूर्ण निर्णय कुछ समय के लिए टालने पड़ सकते हैं। पुराने समय में आपने किसी की जो मदद की होगी, वह अचानक आपके काम आ सकती है। थकान अधिक रहने की वजह से बेचैनी और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। पारिवारिक काम की वजह से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - बेबी पिंक है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपका आकर्षक स्वाभाव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खीचेगा। जाने-अनजाने में जिन लोगों का दिल आपकी वजह से दुखा हो उनसे आपको क्षमा मांग लेनी चाहिए। आप किसी गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं, सावधान रहें। जीवनसाथी आपके लिए कोई फायदे की बात करेगा। आपकी प्रेमिका आपको कोई महंगा गिफ्ट भेंट कर सकती है। आपको आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती हैं। कमीशन संबंधी बिजनेस में ज्यादा सफल रहेंगे। करियर से जुड़ी हर एक बात को महत्व दें। नौकरी में स्त्रियों को विशेष सफलता हासिल हो सकती है। सेहत को देखते हुए खाने पीने को लेकर अपनी आदत सुधारने के लिए दृढ नजर आएंगे, फायदा दिखेगा। काम के चलते यात्रा पर जाने और नए लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन प्रभु की आराधना में आपका मन लगेगा। स्वयं का विकास करने के लिए स्वभाव में थोड़ी सतर्कता लाना आवश्यक है। किसी दोस्त से कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। अपने पार्टनर के प्रति अधिक चौकस और केयरिंग रहें। रोमांटिक अदाओं और बातों से आनन्द लें। बड़े लाभ के लिए कुछ इंतजार करना पड़ सकता है। बैंक में आपका लोन संबंधी रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। म्यूच्यूअल फंड में पैसा लगाने की इच्छा रखने वाले शुरुआत कर सकते हैं। कारोबार को लेकर नए कॉन्ट्रैक्ट या समझौते भी होने की संभावना है। नौकरी के बेहतरीन अवसर आपको नए शहर में प्राप्त हो सकते हैं। हेल्थ में दांतों से संबंधित परेशानियों के प्रति सजग रहें, बहुत दिनों से यदि समस्या हो तो डेंटिस्ट से अवश्य मिलें। विदेश के किसी आइलैंड पर घूमने जाने का प्लान बनने वाला है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - केसरिया है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आप रोमांटिक मूड में रह सकते हैं। किसी का प्यार और देखभाल करके आंतरिक खुशी हासिल करेंगे। आपके विरोधी आपसे दूरियां बनाकर रखेंगे। अपने एक्स्ट्रा अफेयर को कंट्रोल में रखें, अन्यथा परेशानियां बढ़ सकती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। व्यापार में आपको लाभ के कई बार नए-नए मौके मिलेंगे। प्रॉपर्टी या पूर्व के निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है,भरोसा बनाए रखें। बिना सोचे समझे कोई भी वस्तु न खरीदें। प्रेरणा और उत्पादकता आपके कार्य दिवस का वर्णन करने के लिए एकदम सही शब्द हैं। आपको वर्कआउट शुरू करने की जरूरत है। अनिद्रा महसूस हो रही है तो डॉक्टर से संपर्क करें। अगर कहीं यात्रा पर जा रहे हैं तो फायदा होने वाला है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन कोई नया काम करेंगे तो उसमें आपको भाग्य का साथ मिलेगा। प्रोफेसर्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। कुछ चीजों में आपको लोगों से उलझने से बचना चाहिए। पूर्व प्रेम पाटर्नर से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी की नासमझी से क्रोधित हो सकते हैं। आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय सावधान रहना होगा। कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय बर्बाद ना करें। नौकरी के सन्दर्भ में आप में से जो लोग बदलाव की तलाश कर रहे हैं, उन्हें नए अवसर प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है। शरीर में बढ़ रहा असंतुलन किस कारण की वजह से है, यह जानने पर ध्यान देना होगा। वाहन धीमी गति से चलाएं और हेलमेट का उपयोग करें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लेमन है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन नए लोगों से आपका मुलाकात का योग बन रहा है। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता कर सकती है। जीवन साथी पैसे और घर के कामों को लेकर तर्क-वितर्क कर सकता है। आपकी लव लाइफ में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। अचानक कोई बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित जुड़े व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण डील संपन्न हो सकती है। व्यापारिक गतिविधियों में बहुत ध्यान देने की जरूरत है। ऑफिस में किसी की आर्थिक मदद को लेकर समझदारी से फैसला लें। आप में से कुछ लोग शेप में वापस आने के लिए बेहद जूनून दिखाने वाले हैं। कुछ लोगों को गैस और एसिडिटी की तकलीफ अधिक हो सकती है। आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। शुभांक - 7 और शुभ रंग - केसरिया है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा। किसी की सहायता करने से पीछे न हटें। संतान की पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन से मन प्रसन्न होगा। महिलाए ऑनलाइन कोई नयी डिश सीखने की कोशिश करेंगी। जीवनसाथी के साथ महत्वपूर्ण चर्चा होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का अपने प्रेमी से मिलने का उत्साह बढ़ेगा। आपको किसी वाहन की खरीदारी करना लाभदायक रहेगा। यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। व्यापार में भी निवेश करने के लिए दिन उत्तम है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहै हैं। फास्ट फूड खाने के बजाय, पौष्टिक नाश्ता करें यह आपके शरीर के लिए बहुत अच्छा रहेगा। पास व दूर की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, लेकिन आपको वाहन सावधानी से चलाना होगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आप गणेश जी की पूजा करें लाभकारी रहेगा। आपको समान विचारधारा वाले लोगों की संगति का आनंद लेने की संभावना है। पाटर्नर के संग कोई रोमांटिक योजना के बारे में बात कर सकते हैं। विवाहित लोग उस जुनून को याद करेंगे जो उनके पास एक बार था। नए-नए विचार धन लाभ के रास्ते खोलेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। आपकी क्षमता तथा बातों को स्पष्ट तरीके से कहने का तरीका आपको अपने क्षेत्र में ऊपर लेकर आएगा। नयी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता हाथ लग सकती है। मानसिक तनाव लेने से बचें। अपना मनपसंद संगीत सुनें मन की उदासी दूर हो सकती है। किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए दूसरे शहर जाने का प्लान बन सकता है, उत्साहित रहेंगे। शुभांक - 5 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। घर में किसी मामले को लेकर आपके दिल को चोट पहुंचने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा। जब आप अपने प्रिय के साथ बाहर जाएँ तो अपने पहनावे और बरताव में नयापन रखें। गाय को हरी घास खिलाएं। आपकी आय और मुनाफे में बढ़ोतरी होगी। व्यापारी बंधुओं को अपने कार्य पर फोकस करते हुए आगे बढ़ना है। व्यापार से जुड़ी महिलाएं विशेष रूप से अपने व्यवसाय पर ध्यान दें। आपको अपने कार्य के लिए पुरस्कार और प्रशंसा प्राप्त होगी। स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक तौर तरीके अपनाएं। एक यात्रा जो आपके लिए उत्सुक नहीं हैं वह दिलचस्प हो सकती है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - ब्लू है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन अपने आपको उत्साही लोगों से घिरे रहेंगे, आपका दिन आपको नई चीजों को आजमाने की सलाह देता है। घर पर अपनी बात बहुत स्पष्ट तरीके से व्यक्त करें। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्यार भरे पल आएंगे। प्रियतम के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। धन-संबंधी दिक्कतों का समाधान निकलेगा। पारिवारिक बिजनेस में आपको जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी। गवर्नमेंट जॉब से संबंधित लोग किसी भी अनैतिक काम को करने से दूर रहें। प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है। विटामिन सी के साथ अधिक भोजन करें। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में रहें और मेडिटेशन करें। लंबी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हल्का भूरा है।
☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बनाएगी। अपने साथी को अपनी पिछली बातें बताना जरुरी नहीं है, इससे आपके बीच में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रोमांस का आनंद लेंगे और अपने प्रिय के दिल को जीतने में कामयाब होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति को थोड़ा झटका सा लग सकता है। किसी स्कीम में पैसा लगाने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। छोटे व्यापारियों को बिजनेस में फायदा होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता और क्षमता का पूरा इस्तेमाल करें। स्वास्थ के प्रति जागरूक रहें। कुछ लो्गों को बाल और त्वचा से संबंधित तकलीफ उत्पन्न हो सकती है। कोई टूर भले ही आपके अपेक्षा पर खड़ा न उतरा हो फिर भी बहुत कुछ यादगार रहेगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - गुलाबी है।
