तहसीलदार हुसैन अहमद की मौजूदगी में सुरक्षित भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, राजस्व व पुलिस टीम ने कराया कब्जा मुक्त

बृज बिहारी दुबे
By -
मछलीशहर (जौनपुर)। जिलाधिकारी एवं तहसीलदार के बेदखली आदेश के अनुपालन में मंगलवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम रामनगर, परगना मुंगरा स्थित सुरक्षित भूमि पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण हटवा दिया।
राजस्व अभिलेखों में आराजी संख्या 687/0.186 हेक्टेयर दर्ज सुरक्षित भूमि पर पंधारी बिंद पुत्र गामा, फूलचंद्र बिंद पुत्र भागीरथी तथा रामबली पाल पुत्र लोढ़ई, निवासी ग्राम रामनगर द्वारा किए गए अतिक्रमण को तहसीलदार हुसैन अहमद की उपस्थिति में राजस्व एवं पुलिस टीम ने हटवाया। कार्रवाई के दौरान बेदखली आदेश का पालन कराते हुए भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया।
तहसीलदार हुसैन अहमद ने बताया कि न्यायालय/प्रशासन के बेदखली आदेश का विधिवत अनुपालन कराया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी एवं सुरक्षित भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में आगे भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!