मड़ियाहूं: ददरा गांव के पास ओवरब्रिज के नीचे जलजमाव से राहगीरों को परेशानी, निकासी की मांग

बृज बिहारी दुबे
By -

जौनपुर मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के ददरा गांव के पास निर्माणाधीन बाईपास के ओवरब्रिज के नीचे बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार ओवरब्रिज के नीचे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था न होने के कारण थोड़ी बारिश में ही वहां जलजमाव हो जाता है। इससे आने-जाने वाले वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को कीचड़ और श पानी से होकर गुजरना पड़ता है।

राहगीर सुरेश, लालमोहन, अमित, चंचल और प्रवेश ने बताया कि *"ओवरब्रिज के नीचे हमेशा पानी भरा रहता है। बारिश का पानी निकल नहीं पाता। दोपहिया और छोटे वाहनों और पैदल चलने और साईकिल से निकलने में बहुत दिक्कत होती है। गिरकर चोट लगने का भी डर रहता है।"*

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माणाधीन बाईपास के इस हिस्से में पानी निकासी के लिए उचित व्यवस्था की जाए, ताकि आमजन को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!