शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे एवं छात्रों-युवाओं के संघर्ष की जीत पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई।

बृज बिहारी दुबे
By -
रिपोर्ट शिवेंद्र सिंह 
आज 370 मड़ियाहूँ विधानसभा में कांग्रेसजनों द्वारा कल केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे एवं छात्रों-युवाओं के संघर्ष की जीत पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई।
जिला सचिव श्री विजय प्रजापति (केपी) जी, वरिष्ठ नेता एवं रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष श्री बेलाल अहमद जी तथा नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री अनुरुद्ध सिंह पटेल जी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर कैंडल जलाकर NEET पेपर लीक प्रकरण से प्रभावित एवं आत्महत्या करने वाले छात्र-छात्राओं को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष श्री ओमकार यादव, नगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस अबुज़र, जितेंद्र कन्नौजिया, यश राव, वीरेंद्र गौतम, सचिन, मनीष, शिवम सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

– ओमकार यादव
अध्यक्ष, युवा कांग्रेस
विधानसभा 370 मड़ियाहूँ, जौनपुर (उ.प्र.)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!