मछली शहर जौनपुर। मछली शहर के विश्वनाथ रेस्टोरेंट में माउन्ट लिट्रा जी स्कूल के प्रबन्धक दिनेश सिंह द्वारा कमला हास्पिटल के मैनेजर एवं वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार सिंह को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए शाल ओढ़ाकर एवं मोमेंटम देकर सम्मानित किया गया। माउन्ट लिट्रा जी स्कूल के प्रबन्धक दिनेश सिंह ने कहा कि संजय कुमार सिंह का माउन्ट लिट्रा जी स्कूल के विकास में अहम योगदान है। सम्मान समारोह के आयोजन में माउन्ट लिट्रा जी स्कूल के प्रबन्धक दिनेश सिंह, कमला हास्पिटल मैनेजर संजय कुमार सिंह, यामाहा एजेंसी के डायरेक्टर अभिमन्यु सिंह, माउन्ट लिट्रा जी स्कूल के सम्मानित स्टाफ राजीव सर, अर्पित सर, अवधेश सिंह एवं पारस उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में सेन्ट थामस मिशन स्कूल के व्यवस्थापक संजय कुमार सिंह द्वारा माउन्ट लिट्रा जी स्कूल के प्रबन्धक एवं समस्त स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
माउन्ट लिट्रा जी स्कूल के प्रबन्धक द्वारा संजय कुमार सिंह को उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित
By -
July 26, 2026
