शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- आषाढ़ (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) आषाढ़ माह,
तिथि- एकादशी 11:33:40, पश्चात्-द्वादशी,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 09 श्रावण गते,
नक्षत्र- ज्येष्ठा 31:33:46*,
योग- ब्रह्म 21:07:40,
करण- विष्टिभद्र 11:33:40, पश्चात- भव,
चंद्र- वृश्चिक राशिगत,
सूर्य- कर्क राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:39:47,
सूर्यास्त- 19:15:13,
दिन काल- 13:35:25,
रात्री काल- 10:25:07,
चंद्रोदय- 16:14:59,
चंद्रास्त- 26:21:33*,
राहू काल- 09:04-10:46, अशुभ,
यम घँटा- 14:09-15:51,
अभिजित-12:00-12:55, शुभ,
प्रदोष- 19:15-21:21 तक,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज एकादशी तिथि के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिये। चावल, साबूदाना खाना वर्जित है। इससे शरीर एवं धन की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। खुद के द्वारा लिए गए कुछ निर्णय अभी के लिए तकलीफदायक साबित हो सकते हैं। प्यार आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन आप इसे स्वाभाविक और प्रवाहित रखना पसंद करते हैं। विवाहित राशियों में जुनून की कमी है। गायत्री मंत्र का जाप करें आपके मन को शांती मिलेगी। आप पैसों को लेकर थोड़ा और जिम्मेदार बनें। विदेश में व्यवसाय करने के योग बन रहे हैं। सरकारी अधिकारीयों को किसी चीज की अपेक्षा रह सकती है। जब-तक कोई सहकर्मी आपको चुनौती देने की कोशिश नहीं करेगा तब-तक काम थोड़ा उबाऊ रहेगा। पेट संबंधी बीमारी को दूर करने के लिए जीवन शैली में बदलाव लाना अत्यंत जरूरी होगा। किसी के साथ ड्राइव पर जाने से बचने की कोशिश करें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। महिलाओं के मन में कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। आपको थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है। आपकी प्रगति होती देख लाइफ पार्टनर को आनंदित महसूस होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग थोड़े से निराश हो सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में दिल और दिमाग का सही संतुलन बनाना होगा। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम में कोई कमी न आने दें। लॉ क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्राप्त होने वाले अवसर को स्वीकार करें। दातों से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है, लेकिन घरेलू नुस्खों के जरिए तकलीफ दूर भी किया जा सकता है। रात आपको किसी खास जरुरत से दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आप शनिदेव की पूजा करें, इससे मान सम्मान में वृद्धि होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी किसी अन्य को न दें। अपनों की बातों से मन दुखी हो सकता है। अपने पार्टनर से अपने भविष्य के बारे में बात करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन बढ़िया है। अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने में सफल रहेंगे। व्यापारी लाभ कमाने के लिए संपर्कों को एक्टिव रखें। आपको किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर आ सकता है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। अपना ख्याल रखें। यदि कई दिनों से सिर दर्द, आंखों में समस्या चल रही है तो उनसे कुछ राहत मिलेगी। अपने सहपाठियों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सिल्वर है।
☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। कभी-कभी आपका विचलित स्वभाव आपके लिए ही परेशानियां उत्पन्न कर देता है, सावधान रहें। यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो इस बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है कि आपका पार्टनर अपना पैसा कैसे खर्च कर रहा है। अपने जीवनसाथी के लिए कुछ प्लान करने में जल्दबाजी ना दिखाएं। धन के मामले में सावधान रहें । मीडिया, आर्ट्स, कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। छात्र जरूरी कागजातों को ढ़ूंढ़ कर रखें। नौकरी के सन्दर्भ में आप में से जो लोग बदलाव की तलाश कर रहे हैं, उन्हें नए अवसर प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है। आपका कमजोर स्थान आपकी आंखे हैं, सावधान रहें। यात्रा के लिए दिन अच्छा है। बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जाने का मन बनायेंगे। शुभांक - 5 और शुभ रंग - काला है।
☀️ सिंह राशि :- आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष रूप से शुभ है। आप परिवार में शुरु होने वाले किसी रोमांचक कार्य को लेकर बेहद उत्साहित रहेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का उचित सम्मान करेंगे। आपके प्रेम जीवन के लिए दिन मजबूत संकेत दिखाई दे रहे हैं। परिश्रम के अनुसार धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। रेस्टोरेंट चला रहे लोगों को रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा। कारोबार में समझदारी से और संभलकर निर्णय लें। आपका भावुकता की बजाय व्यवहारिक दृष्टिकोण आपकी तरक्की में सहायक रहेगा। जो छात्र रिसर्च कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें, लापरवाही करने पर पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सफल होगी। कुछ लोग किसी टूरिस्ट प्लैस पर घूमने जा सकते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सुनहरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आप कुछ ज्यादा ही शांत नजर आएंगे। आपको सलाह दी जाती है कि किसी की बातो में आकर कुछ भी गलत काम करने से बचें। पति-पत्नी आपसी सहयोग द्वारा कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनाएंगे। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। प्रेम में इमोशन प्रभावी रहेगा। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश करने के अवसरों को तलाश कर सकते हैं। बिजनेसमैन किसी नये काम की शुरूआत कर सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े हुए लोगों को बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। बच्चों को अच्छी आदतें और सेहतमंद व्यवहार सिखाने में कभी भी देर न करें, सही विकास होगा। परिवार के साथ किसी खूबसूरत जगह की यात्रा पर जाने का विचार किया जाएगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - लेमन येलो है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपकी गुम हुई पुरानी वस्तु वापस मिल सकती है। समय की कमी के कारण किसी महत्वपूर्ण समारोह से अनुपस्थित रहना पड़ सकता है। बच्चों को सपोर्ट करते रहना उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, सपोर्ट करते रहें। प्रेम के आनंद का अनुभव करने वाला आपको कोई मिल सकता है। शादीशुदा लोगों का ग्रहस्थ जीवन रोमांटिक रहेगा। धन लाभ के मामले में दिन उत्तम रहेगा। बिजली से संबंधित कारोबार करने वालों को मुनाफा हाथ लग सकता है। नौकरी ढूंढ रहे जातकों को किसी प्रियजन की मदद से कोई रोजगार मिल सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। यदि आप धूम्रपान करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। यात्रा आरामदायक और अनुभव देने वाली रहेगी। शुभांक - 4 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में अच्छा साबित हो सकता है। लोगों से अपनी बात मनवाने में सफल होंगे। घर में किसी सदस्य के आचरण को लेकर चिंता होने की आशंका है। पति-पत्नी के बीच सुख-शांति का माहौल रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो दिन आपके लिए काफी दिलचस्प रहेगा। आपका किसी पर क्रश है और शक्तिशाली शुक्र आपको कुछ अच्छी ऊर्जा भेज रहा है; आप उनसे संपर्क करने के लिए पर्याप्त उदारता महसूस कर सकते हैं। आपको धन लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। नई पार्टियों के साथ संपर्क बनेंगे तथा व्यवसाय स्थल पर कुछ नए अनुबंध मिलेंगे। युवाओं को कल्पनाओं की दुनिया में समय नहीं गवांना चाहिए। किसी बात को लेकर उत्तेजित होने से बचें। अगर आप तनाव महसूस कर रहे हैं तो मेडिटेशन आपके लिए नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाने का एक बेहतरीन तरीका है। इसके अलावा आपका स्वास्थ्य अच्छा है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, किसी दूसरे शहर ड्राइव करके जाना रोमांचक रहेगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - केसरिया है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। मकान, दुकान आदि की मरम्मत तथा रंग रोगन संबंधी प्लानिंग होगी। महिलाएं सुंदरता निखारने के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट करवा सकती हैं। भविष्य में जीवनसाथी के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करने का वादा कर सकते हैं। सिंगल लोग एक क्लब के बजाय दोस्तों के साथ होंगे। अहंकार से दूर रहें, नहीं तो मिलने वाला लाभ प्रभावित हो सकता है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने तथा उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है। बिजनेस में इनकम बढ़ाने के लिए किए गये प्रयोग फायदेमंद हो सकता है। किसी सहकर्मी के सामने बॉस की बुराई करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। आपका कमजोर स्थान आपकी पीठ होगा, और वह तनाव के कारण और सोते समय आपके सोने की खराब स्थिति के कारण है। बाहर से आए किसी रिश्तेदार को शहर घुमाने के लिए ले जा सकते हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। अपने वाहन की सर्विस पर ध्यान दें। कोई बात आपके मन को ठेस पहुंचा सकती है। अपने जीवनसाथी के प्रति अधिक प्रेमपूर्ण और स्नेही बनने का प्रयास करें, उस प्यार को फिर से स्थापित करें जो आप एक दूसरे के प्रति महसूस करते हैं। सिंगल लोग दिन के अंत में थोड़ा अकेला महसूस करेंगे। प्रेमी अपने प्रिय के साथ अच्छे पल बिताएंगे। आपको धन लाभ तो हो सकता है लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। बिजनेस में अधिक कामयाबी मिल सकती है। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। राजकीय मामले सुलझने से राहत मिलेगी। नौकरी पेशा लोग ज्यादा मेल-जोल ना बढ़ाकर अपने काम से ही मतलब रखें। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें, यदि वह आपके साथ नहीं रहते हैं तो उनसे संपर्क अवश्य बनाएं रखें। आगामी यात्रा के लिए सावधानीपूर्वक योजना बनाएं। यात्रा कार्यक्रम होने से उत्साह में इजाफा होगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - गहरा धूसर है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आप शनिदेवजी की पूजा करें और उन्हें खीर का भोग लगाएं, आपके लिए लाभकारी रहेगा। अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहें। किसी का सकारात्मक व्यक्तित्व आपमें उत्साहित करने वाला परिवर्तन लाने वाला है। इस राशि के नवविवाहित लोगों के लिए दिन खुशियों भरा रहने वाला है। कुछ लोगों का प्रेमी से झगडा हो सकता है। आपको अनजान सोर्स से धन लाभ हो सकता है। यदि किसी बैंक व संस्था से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। बिजनेस में किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज ना करें। अपने काम के प्रति निष्ठा बढ़ती हुई नजर आएगी। इस राशि के स्टूडेंट्स को किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है। नशे के सेवन से दूर रहें। एकाग्रता के लिए मेडिटेशन करें। किसी पर्यटक स्थल पर जाने के लिए कोई आपको आमंत्रित करने वाला है, तैयार रहें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - इलेकरिक ग्रे है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। महिलाएं सुंदरता निखारने के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट करवा सकती हैं। आज भविष्य में जीवनसाथी के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करने का वादा कर सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं तो आपको रोमांस के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक रूप से आप कल से बेहतर कर रहे हैं। व्यवसाय में नए-नए अवसरों का फायदा उठाकर योजनाएं बनाएंगे, जिनका भविष्य में आप लाभ उठाएंगे। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को सावधानीपूर्वक करें। काम के प्रति समर्पण होने से अधिकारी और बड़े लोग भी इम्प्रेस हो सकते हैं। पेट संबंधित दिक्कत दूर करने के लिए आयुर्वेद की सहायता ले सकते हैं। कोई मांगलिक कार्यक्रम जाने के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - मैजेंटा है।
