दैनिक राशिफल २४ जुलाई २०२६ शुक्रवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 24-07-2026 शुक्रवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- आषाढ़ (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) आषाढ़ माह,
तिथि- दशमी 09:12:07, पश्चात्-एकादशी, 
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 08 श्रावण गते,
नक्षत्र- अनुराधा 28:35:33*,
योग- शुक्ल 20:10:19, 
करण- गर 09:12:07, पश्चात- वणिज,  
चंद्र- वृश्चिक राशिगत,
सूर्य- कर्क राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:39:14, 
सूर्यास्त- 19:15:45,
दिन काल- 13:36:30, 
रात्री काल- 10:24:02,
चंद्रोदय- 15:19:47,
चंद्रास्त- 25:33:50*,
राहू काल- 10:45-12:27, अशुभ,
यम घँटा- 15:52-17:34,
अभिजित-12:00-12:55, शुभ,
प्रदोष- 19:16-21:21 तक,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाना निषिद्ध है। इससे शरीर में रोग होता है। एकादशी तिथि के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिये। चावल, साबूदाना खाना वर्जित है। इससे शरीर एवं धन की हानि होती है।

  !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आप वाणी को मधुर रखें और क्रोध से दूरी बनाकर रखें। जिन बातों की वजह से आप भटक जाते हैं, ऐसी बातों को बदलने की कोशिश करनी होगी। गृहस्थ जीवन में जीवन साथी कुछ अच्छी बात बताएगा। यदि आप अविवाहित हैं तो बाहर जाएं और किसी ऐसे व्यक्ति से संपर्क करें जिससे आप आकर्षित हों। व्यवसाय में भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में है। आपके द्वारा किया गया प्रॉपर्टी डील शानदार रहने वाला है, अच्छा मुनाफा मिल सकता है। कुछ नया करने का विचार कर रहे हैं तो उसे करने का आत्म विश्वास आयेगा और डर खत्म होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई प्रमोशन या लाभदायक ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं। ठंडे पानी का सेवन करें आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा। किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो यह यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। शुभांक - 8 और शुभ रंग - सुनहरा है।

☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आपकी उन्नत सोच द्वारा कई उपलब्धियां हासिल होंगी। भाई-बहन के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। अपनी कोशिशों में कमी ना होने दें, क्योंकि इस वक्त की गई मेहनत का भविष्य में उचित परिणाम हासिल होगा। अपने जीवनसाथी के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने की कोशिश करें। नए लव पार्टनर की तलाश अब खत्म होने वाली हैं। आर्थिक मामलों में सूझ-बूझ और सोच विचार कर फैसले लें। आप पैसों को लेकर थोड़ा और जिम्मेदार बनें। बिजनेस संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। आपने काम में बदलाव संबंधी जो नीतियां बनाई हैं, उसमें सफल होने के पूरे योग हैं। नौकरी कर रहे जातक नौकरी में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अत्यधिक तनाव के कारणों से अपना बचाव करें। यात्रा आरामदायक और अनुभव देने वाली रहेगी। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पन्ना ग्रीन है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आप भाग्‍य की बदौलत से काफी कुछ प्राप्‍त कर सकते हैं। आप में से कुछ लोग घर के माहौल को खुशनुमा और रोमांचक बनाने का प्रयास करेंगे। महिलाएं अपनी रूचि से संबंधित कार्यों को कर सकती हैं। किसी रिलेशनशिप में हैं या शादीशुदा हैं, आप पूरे दिन अच्छा महसूस करेंगे। आपको कुछ अप्रत्याशित आमदनी हो सकती है। यातायात से जुड़े लोगों को अच्छा धन लाभ प्राप्त होगा। व्यापारियों को उत्साह और ग्राहकों की पसंद के हिसाब से काम करना होगा। वर्तमान में, आप इस बात से काफी खुश हैं कि चीजें कैसी चल रही हैं। स्वास्थ्य में मानसिक तनाव के चलते सिर में दर्द रहेगा तो वहीं डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। पार्टनर के साथ यात्रा करने से आप दोनों और भी करीब आएंगे। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पैरॉट है।

☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। अपने किसी काम को लेकर अनदेखी न करें। दूसरों का नजरिया समझने की कोशिश करें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन काफी अच्छा रहेगा। जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए बेहतर अवसर आ सकते हैं। सिंगल लोगों को अकेले रहने में मजा आएगा। बड़ी खरीददारी करने का प्रयत्न करें। आपके रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। समय का सदुपयोग करें। दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यवसायिक कार्य प्रणाली में बदलाव की कोशिश करें। आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। मौसम में होने वाले तेज बदलाव से आपको सेहत को बचाकर रखना होगा। अगर आप जल्द ही यात्रा करना चाह रहे हैं तो उससे पहले वाहन सर्विसिंग या जांच करवा लें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आप किसी मंदिर में पीले गुलाब और सफेद कमल की माला अर्पण करें आपके लिए लाभकारी रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को आपसे काफी उम्मीद है। किसी चीज के भूल जाने पर आपका साथी आपसे नाराज हो सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। धन से जुड़े कार्यों को पूर्ण करने में बाधा आ सकती है। बिजनेस में बड़े परिवर्तन अथवा नवीन व्यापार के स्टार्ट करने के लिए सोच-समझकर ही आगे बढ़ें। छोटे उद्योग वाले लोगो के लिए दिन बहुत अच्छा है, काम की गति बढ़ेगी। नौकरी के लिए इंटरव्यू में अपना सर्वश्रेष्ठ पक्ष दिखाएं। जिन लोगों के पैरों में यदि अक्सर दर्द रहता है तो फिर उनको कैल्शियम की जांच करा लेना चाहिए। ट्रैवल एजेंसी द्वारा तैयार किया गया यात्रा कार्यक्रम शानदार रहने वाला है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि अपने रहस्य दूसरों को न बताएं। अपने स्वार्थ के लिए किसी बच्चे को दूसरे के प्रति उकसाने से बचें। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित होगी। जीवन-साथी के साथ धार्मिक कार्य में मन लगायेंगे। प्रेम जीवन में आपके लिए कोई बेहद सनसनीखेज खबर आ सकती है। धन लाभ के लिए किया गया कार्य सफल होगा। कोई आपको वह पैसा लौटाएगा जो आपने उनको उधार दिया था। बिजनेस में दोस्तों से मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में जब-तक आप अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं, अच्छी चीजें होंगी। घर से दूर रह रहे लोगों का ट्रान्सफर उनकी पसंदीदा जगह पर हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, बदलते वातावरण की वजह से कुछ एलर्जी जैसी दिक्कत तो हो सकती है। आपको किसी जरूरी कार्य से किसी छोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपके मन मे नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। अच्छे कार्य की शुरुवात बड़ों के आशीर्वाद से करें। आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है, जो आपकी रोमांटिक भावनाओं को साझा करेगा। जीवनसाथी के साथ संतान के भविष्य को लेकर चर्चा करेंगे। प्रेम जीवन में दिन रोमांटिक रहने वाला है। अधिक लाभ के लालच में हानि भी उठानी पड़ सकती है, सावधान रहें। कोई आपको वह पैसा लौटाएगा जो आपने उने उधार दिया था। व्यापारियों को नेटवर्क को बढ़ाते हुए व्यापार को भी बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। जब-तक कार्यक्षेत्र में आप अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं, अच्छी चीजें होंगी। अगर आप पत्रकार हैं तो लेखन के लिए अच्छा दिन है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए मिला जुला हो सकता है। किसी खूबसूरत जगह की यात्रा पर सड़क मार्ग से जाना अच्छा विकल्प होगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ है। आप परोपकारी स्वभाव के होने के कारण दूसरों की भलाई के कार्य करेंगे। महिला मित्र के साथ संबंधो में मजबूती आएगी। अपने जीवनसाथी के प्रति अधिक प्यार और स्नेही बनने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांचक रहेगा। किसी संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिल सकती है। व्यापार में दिन की शुरुआत में भागदौड़ रहेगी, लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले सकते हैं। पदोन्नति या अपनी तनख्वाह में वृद्धि के अवसर की अपेक्षा करें। बदलते वातावरण का असर आपकी सेहत पर नजर आ सकता है। किसी खूबसूरत जगह की ड्राइविंग पर जाना बेहद रोमांचक साबित होने वाला है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - मैरून है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। परीक्षा में विद्यार्थियों द्वारा शानदार प्रदर्शन किए जाने की उम्मीद है। अपने जीवन साथी के साथ अच्छा महसूस करेंगे। मन खुश रहेगा और दूसरों के लिए प्रेम की भावना बढ़ेगी। नये अवसरों का लाभ उठाने के लिए स्वयं को तैयार रखें। व्यापारी वर्ग के लिए हालात थोड़े सामान्य बने रहेंगे। ऑफिस में आपको नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग जीवन में आने वाली बाधाओं से परेशान रह सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। कुछ लोगो को विटामिंस की कमी के कारण थकान और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - जामुनी है।

☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपने मन को शांत रखने के लिए ईश्वर भक्ति करें। किसी करीबी के सरप्राइज विजिट पर आने से दिन बन जाएगा। विवाहितों के लिए दिन अच्छा है, शाम को साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन बिताने के लिए थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। आर्थिक गतिविधियों से संबंधित कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी। यदि आप किसी कार्य को करने से पहले असमंजस में हैं, तो उसे टेंशन फ्री होकर करें, क्योंकि वह पूरा अवश्य होगा। नौकरी में आपको किसी पर भी भरोसा करने से पहले सोचना  होगा, क्योंकि वह उनके साथ विश्वासघात  कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। बदलते वातावरण का असर आपकी सेहत पर नजर आ सकता है। परिवार के काम के सिलसिले में कि गई यात्रा से आपको लाभ होगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - श्याम है।

☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए एक नई ऊर्जा लेकर आएगा। आपको अपनी इच्छा शक्ति को बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिये। पिता के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरा करने की कोशिश करेंगे। लवमेट्स पर भरोसा करें, लोगों की बातों में आकर अपने रिश्ते खराब न करें। आर्थिक मोर्चे पर आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरुरत होगी। आपको अपने व्यवसाय और अन्य उपक्रमों से लगातार लाभ और मुनाफा प्राप्त होता रहेगा। कार्यक्षेत्र पर मेहनत करने से ज्यादा स्मार्ट तरीके से काम करें। नौकरी के लिए जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए जल्द अच्छे मौके आएंगे। आपका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है। आप अपने आपको अधिक स्थिर और अधिक संपर्क में महसूस कर रहे हैं। यदि आप दवा लेते हैं, तो उन्हें लेना न भूलें। लंबी व्यवसायिक यात्रा पर आपके द्वारा किए गए सभी प्रयास सफल रहने वाले हैं, संतुष्टि मिलेगी। शुभांक - 2 और शुभ रंग - गहरा हरा है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपको मित्रों की सलाह भाग्योदायक साबित होगी। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। बच्चों के करियर अथवा विवाह को लेकर चिंता रहेगी। यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो रास्ते में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आपको अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी अनाथालय में जाकर बच्चों को कुछ गिफ्ट करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं, तो संबंधित क्षेत्र से जुड़े लोगों से एक बार सलाह जरूर ले लें। रूटीन में जो काम चल रहा है, उन कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। दवाइयों की बजाय व्यायाम और योगा तथा उचित जीवन शैली को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। यदि आप गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो अपनी यात्राओं को स्थगित कर दें और धैर्य रखें। यात्राओं के दौरान जल्दबाजी में काम करना कतई उचित नहीं है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - पीला है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!