शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- आषाढ़ (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) आषाढ़ माह,
तिथि- षष्ठी 27:29:27*,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 03 श्रावण गते,
नक्षत्र- उत्तर-फाल्गुनी 18:11:12, पश्चात्- हस्त,
योग- परिघ 19:21:58,
करण- कौलव 15:30:01, पश्चात- तैतुल,
चंद्र- कन्या राशिगत,
सूर्य- कर्क राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:36:31,
सूर्यास्त- 19:18:06,
दिन काल- 13:41:34,
रात्री काल- 10:18:57,
चंद्रोदय- 10:34:29,
चंद्रास्त- 22:38:31,
राहू काल- 17:35-19:18, अशुभ,
यम घँटा- 12:27-14:10,
अभिजित-11:59-12:55, शुभ,
प्रदोष- 19:18-21:23 तक,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज षष्ठी तिथि के दिन नीम की पत्ती, फल या दातून मुँह में डालने से नीच योनी की प्राप्ति होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। परिवार के नौजवानों की बात को समझने के लिए वक्त निकालें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध करेंगे, सावधान रहें। आपका व्यवहार आपके जीवनसाथी का दिल जीत सकता है। लवलाइफ खुशनुमा बनी रहेगी। आपको मिलने वाला लाभ प्रभावित हो सकता है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने तथा उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है। किसी सहकर्मी के सामने बॉस की बुराई करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। शुगर से संबंधित तकलीफ को नियंत्रण में लाना जरूरी है। उचित खान-पान और आराम में भी ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। शुभांक - 8 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए नई सौगात लेकर आएगा। जो लोग वाहन खरीदने की सोच रहे हैं वे जल्द ही ऐसा कर पाएंगे। आपको गुस्सा करने से बचना चाहिए। विवाहित जातकों को लगता है कि वे अभी अपने रिश्ते के साथ अच्छी जगह पर हैं। अकेलेपन को दूर करने के लिए रिलेशनशिप में हड़बड़ी न करें। मिलने वाले अवसरों को लाभ में बदलने का प्रयास करें। आपको उस चीज पर खर्च करने के लिए मजबूर किया जा सकता है जिसे आप नहीं चाहते थे। लोहे और प्लास्टिक का व्यापार करने वाले प्रसार-प्रचार पर ध्यान दें। नौकरी में अपने काम पर पूरा ध्यान रखें, किसी वजह से अधिकारियों से डांट फटकार सुननी पड़ सकती है। आपके कुछ पुराने छुपे रोग फिर से उभर सकते हैं, सवधान रहें। आगामी यात्रा के विवरण में ज्यादा मत उलझो। आप जितना सोचते हैं उससे कहीं अधिक पहले से ही तैयार हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग नीला है।
☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अपने काम से काम रखने में ही समझदारी है। माता-पिता का आशीर्वाद आपको अपनी मंजिल तक पहुंचाने में मदद कर सकता है। जीवनसाथी से प्यार बना रहेगा। प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धन का खर्च आपको परेशान कर सकता है। व्यापार में कर्मचारियों तथा सहयोगियों के साथ संबंधों को उचित बनाकर रखें। प्रॉपर्टी का अच्छा खरीददार मिले इसके लिए उसे थोड़ा आकर्षक बनाने का प्रयास करेंगे। जो लोग खाली बैठे हैं वह नए कामों में लग जाएं। आप स्वभाव से बहुत ऊर्जावान हैं, इसलिए एक अच्छा वर्कआउट आपको अपने शरीर और अपने बारे में अच्छा महसूस करने में मदद करेगा। यह निश्चित रूप से आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। किसी समारोह में जाने के लिए यात्रा करनी पड सकती है, अगर अपना वाहन ले के जा रहे हैं तो दिशा शूल का परिहार कर के जायें। शुभांक - 3 और शुभ रंग स्लेटी है।
☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन अध्यात्म के कार्य में व्यतीत होगा। आपको अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने के मौके प्राप्त होंगे। आपको ऐसा लगेगा कि आपका पार्टनर आपको समझ नहीं पा रहा है। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ करने की बजाय अपने परिवार तथा व्यवसाय पर ध्यान दें। धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं। कारोबारी स्त्रियां खासतौर से अपने बिजनेस पर ध्यान दें। प्रॉपर्टी के लिहाज से दिन आपके लिए शानदार रहेगा, इंतजार करें। समय पर निर्णय लेने की क्षमता और दक्षता के लिए आपकी सराहना होने वाली है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को स्पेशल ड्यूटी मिल सकती है। बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरुरत है। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। यदि घर में आपके मां बाप प्रसन्न रहते हैं तो पूरे परिवार का माहौल अच्छा बना रहेगा। पढ़ाई के मामले में अपनी कमियों पर विचार करें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खूबसूरत रहेगा। प्रेम के मामले में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। अचानक कोई बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित जुड़े व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण डील संपन्न हो सकती है। व्यापारिक गतिविधियों में बहुत ध्यान देने की जरूरत है। ऑफिस में किसी की आर्थिक मदद को लेकर समझदारी से फैसला लें। सुबह आपके लिए ऊर्जा के मामले में सामान्य कठिनाइयाँ लेकर आएगी, खासकर अगर आपकी नींद पर्याप्त नहीं थी। आप यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - गोल्डन है।
☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। अपनी मन स्थिति पर कुछ नियंत्रण रखें। घरेलू कार्यों को पूरा करने में पड़ोसियों का सहयोग मिल सकता है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में से संतुष्ट नजर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में आगे बढ़ें। व्यापार में आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है। बिजनेस के काम से किसी नई जगह आने का अवसर मिलने वाला है, काम के साथ अवकाश का भी मजा लेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने ऑर्डर को पूरा करने में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। सेहत के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। हरी सब्जियों का सेवन बढ़ाने की आवश्यकता होगी। आप अपने लव पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ तुला राशि :- आज दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है। वर्तमान परिस्थिति में आपको अच्छे नेतृत्व और सटीक कदम उठाने की जरुरत है। आपका रोमांटिक अंदाज आपकी शादीशुदा जिंदगी को प्यार से भर देगा। प्रेम पाटर्नर के साथ रिश्ते और रंगीन हो सकते हैं। नए-नए विचार धन लाभ के रास्ते खोलेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। बुक सेलर के लिए दिन लाभ दिलाने वाला होगा। आपकी क्षमता तथा बातों को स्पष्ट तरीके से कहने का तरीका आपको अपने क्षेत्र में ऊपर लेकर आएगा। नयी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता हाथ लग सकती है। सेहत के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही परेशानी पैदा कर सकती है। किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए दूसरे शहर जाने का प्लान बन सकता है, उत्साहित रहेंगे। शुभांक - 7 और शुभ रंग - पैरॉट है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपके इष्टदेव की कृपा से बिगड़ते काम बनेंगे। आपके घर किसी शुभ कार्य पर चर्चा हो सकती है। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी। विवाहित जातक परिवार के विस्तार की बात करेंगे। प्रेमी जोड़े एक दूसरे के साथ समय बिताकर खुशी महसूस करेंगे। फाइनेंस संबंधी कार्यों को करते समय बहुत अधिक ध्यान रखें। खुदरा व्यापारियों को भी बडा मुनाफा हाथ लगेगा। वर्तमान में चलने वाले प्रोजेक्ट में आपके द्वारा की जाने वाली मेहनत की सराहना हो सकती है। करियर को लेकर जो भ्रम की स्थिति थी वह समाप्त हो सकती है। हेल्थ में शारीरिक स्थिति थोड़ी कष्टदायक हो सकती है। यदि आप कार से किसी ट्रिप पर निकल रहे हैं तो ध्यान रखें कि गाड़ी का टैंक फुल करके ही जाएं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपको किस्मत का साथ मिलेगा। किसी करीबी को आपसे कुछ अपेक्षाएं होंगी। किसी व्यक्ति के साथ हुए मनमुटाव को मिटाने की कोशिश आपके द्वारा की जा सकती है। प्रेम के मामले में रोमांचक दिन बीतने की उम्मीद है। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन काफी बेहतर रहेगा। धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। यदि आपको सफलता प्राप्त करनी है तो ठोस योजना बनाकर कार्य करें। रियल स्टेट का कोई भी डील करने से आपको पूरी तरह से सतर्क रहने की जरुरत होगी। छोटे स्तर पर व्यापार करने वालों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। नींद से संबंधित समस्या का समाधान ढूंढने की कोशिश करें। किसी बिजनेस ट्रिप पर जाना लाभदायक रहेगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नेवी ब्लू है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपके जीवन में तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। महिलाएं रसोई घर में काम करते वक्त थोड़ी सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ उत्तम खान-पान का आनन्द लेंगे। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने से आपका दिल रोमांस से भर जाएगा। प्रेम संबंधों में मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। पारिवारिक संपत्ति मिलने से लाभ होगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। पार्टनरशिप में अभी चल रहे कामों पर ध्यान दें। काम से संबंधित मिल रहे अवसर और प्रगति के कारण आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। व्यायाम और आहार आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। कुछ लोगों की सर्वाइकल और कंधों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। यात्रा के दौरान किसी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - इलेक्ट्रिक ग्रे है।
☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए पराक्रम में वृद्धि का रहेगा। घरेलू मामले में अचानक बढ़ी जिम्मेदारियों का बोझ निपटाने में कोई आपकी मदद कर सकता है। नवविवाहित जातक रोमांस पूर्ण समय व्यतीत करने वाले हैं। अविवाहित जातक शादी के लिए ऑनलाइन तरीका अपना सकते हैं। दुकानदार ग्राहकों के प्रति अपने व्यवहार को मधुर रखें। हार्डवेयर के कारोबारियों को नई उपलब्धियां हासिल होंगी। काम में परिवार जनों का सहयोग लेना आप के तनाव को कम करेगा। नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं को कोई खुशखबरी मिल सकती हैं। अपने आपको स्वस्थ और तनावमुक्त रखने के लिए सकारात्मक सोच अति आवश्यक है। अगर आप किसी के साथ यात्रा कर रहे हैं तो इस बात के लिए तैयार रहें कि यात्रा के दौरान आपको काफी समझौता करना पड़ सकता है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आप थोड़ा असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। घर के बुजुर्ग व्यक्ति या स्त्री के द्वारा आपको अपने प्रश्नों के जवाब प्राप्त हो सकते हैं। बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगें, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेंगी। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपको अपने साथी के करीब रहने और उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की सख्त जरूरत महसूस होगी। धन के मामले में लाभ की स्थिति बनी हुई है। बड़ा निवेश करने से पहले अच्छे ढ़ग से विचार अवश्यक करें। व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। बहुत समय से रुके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करें। नौकरीपेशा लोग अपने कामों को लेकर पूरी तरह जिम्मेदार रहें। आपकी स्वास्थ्य स्थिति सही दिशा में बढ़ रही है, इस रास्ते पर चलते रहें। कुछ लोगों को गले की खराश और गले की सूजन की तकलीफ हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण यात्रा का प्लान बन सकता है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - गुलाबी है।
