वाराणसी। सिल्क के लिए दुनियाभर में विख्यात हो चुके धानुका सिल्क बनारस की अर्दली बाजार, महावीर मंदिर शाखा का गुरुवार को सुविख्यात बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने किया। हजारों प्रशंसकों की भीड़ के बीच जैसे ही शिल्पा शेट्टी धानुका के नवनिर्मित अत्यंत भव्य और विशाल शोरूम पहुँची तो सबने हर हर महादेव का उद्घोष कर उनका स्वागत किया। अपराह्न सवा 1 बजे शोरूम पहुँची शिल्पा शेट्टी ने सबसे पहले दीप प्रज्ज्वलित किया उसके बाद उन्होंने फीता काटकर धानुका सिल्क बनारस का शुभारंभ किया। उनके साथ श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बृजेश सिंह, एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह, अधिष्ठाता गौरीशंकर धानुका भी मौजूद रहे।
शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने कहा कि बनारस की सिल्क साड़ियां सिर्फ एक परिधान नही है बल्कि यह एक पहचान है, धानुका सिल्क का कलेक्शन अपने आप में विशेष है। उन्होंने कहा कि धानुका के परिधानों में यहाँ की संस्कृति झलकती है जो इसे सबसे अलग बनाती है। आज में अगर अच्छी लग रही हूँ तो उसका श्रेय धानुका सिल्क को ही जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि 8 नम्बर मेरे लिए काफी लकी रहा है और धानुका की भी आज आठवीं शाखा का शुभारंभ हो रहा है।
पूर्व एमएलसी ब्रजेश सिंह ने कहा कि समाज मे धानुका परिवार का योगदान काफी सराहनीय है, उनका यह प्रतिष्ठान पूर्वांचल का सबसे उम्दा कलेक्शन वाला शोरूम होगा।
शोरूम के अधिष्ठाता गौरीशंकर धानुका ने कहा कि यह शोरूम शहर के लोगों की मांग के अनुरूप बनाया गया है, 5000 स्क्वायर फ़ीट में फैले इस शोरूम में डिजाइनर लहंगा, ब्राइडल कलेक्शन, बनारसी साड़ियां, सिल्क, सूट, डिजाइनर दुपट्टे और अन्य परिधानों की लंबी श्रृंखला यहाँ उपलब्ध है। हम शिल्पा शेट्टी के आभारी है कि यहाँ उनके पसंदीदा परिधानों का भी एक अलग काउंटर बनाया गया है।
कार्यक्रम में गौरीशंकर धानुका एवं वर्षा धानुका ने शिल्पा शेट्टी और अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर गणपत राय धानुका, किरण धानुका, श्रेया, मॉडल अंजलि रोजी, मॉडल ऐश्वर्या गुप्ता, मॉडल सेजल जायसवाल, मॉडल राजेश्वरी सिंह, धानुका सहित बड़ी संख्या में बनारस के विशिष्टजन उपस्थित रहे
